पहली बार बलोचिस्तान के मुद्दे पर पीएम ने कहा कि पीओके और बलोचिस्तान में अत्याचार पर अब पाकिस्तान को जवाब देना होगा। पीएम ने कहा कि पाकिस्तान अपने देश के नागरिकों पर भी बम बरसाता है।
पीएम ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में माहौल खराब कर रहा है। उन्होंने कहा, 'कश्मीर में सामी पार आतंकवाद से भारी नुकसान हो रहा है। जम्मू-कश्मीर की घटना से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। इस हिंसा से सबसे ज्यादा गरीब प्रभावित हुए हैं। कश्मीर हिंसा का हल शांति से निकलना चाहिए।' पीएम ने कहा कि हर कश्मीरी लोकतंत्र में भरोसा रखता है। पीएम मोदी ने कहा, 'हम खुले विचारे वाले हैं और हमारे दरवाजे खुले हैं।'
Comments