Skip to main content

ऐसे थे लाल बहादुर शास्त्री

Image result for लाल बहादुर शास्त्री
यह ऐसे प्रधानमंत्री हुए जिन्होंने 1965 में अपनी फीएट कार खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से पांच हजार ऋण लिया था। मगर ऋण की एक किश्त भी नहीं चुका पाए। 1966 में देहांत हो जाने पर बैंक ने नोटिस भेजा तो उनकी पत्नी ने अपनी पेंशन के पैसे से कार के लिए लिया गया ऋण चुकाने का वायदा किया और फिर धीरे धीरे बैंक के पैसे अदा किए। हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की। उनकी पत्नी ललिता शास्त्री ने भी उनकी ईमानदार पूर्वक जिंदगी मेंउनका पूरा साथ दिया। शास्त्री की यह कार आज भीजनपथ स्थित उनकी कोठी जो अब संग्रहालय है में आज भी मौजूद है। अब इस कोठी में लालबहादुर शास्त्री संग्रहालय बना दिया गया है। शास्त्री का अस्थि कलश संग्रहालय में है। इस संग्रहालय में अनेक ऐसी चीजें प्रदर्शित की गई हैं। जो उनकी ईमानदारी को दर्शाती हैं। लोग यहां आकर उनकी सादगी और ईमानदारी भरी जिंदगी के बारे में जानकर भावुक हो जाते हैं। 
कार की बात पर स्मरण आती है एक और बात, शास्त्रीजी जब अपने कार्यालय से घर आये तो देखा उनके कार्यालय वाली कार नहीं दिखने पर ललिताजी से पूछने पर जब मालूम हुआ कि "अनिल बाजार लेकर गया है। इतना सुनते ही बोले, पेट्रोल का खर्चा इनके जेब खर्चे से लेना। ऑफिस की कार है कोई घर की नहीं। "  
Image result for लाल बहादुर शास्त्री
ऐसी एक घटना के बारे में बताना जरूरी हो जाता है। यह बात 1962 के करीब की है। उस समय शास्त्री जी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव थे। उस समय देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू थे। उन्हें पार्टी के किसी महत्वपूर्ण काम से कश्मीर जाना था। पंडित नेहरू जी ने शास्त्री जी जाने के लिए कहा तो वह लगातार मना कर रहे थे। पंडित नेहरू भी चकरा गए कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। पंडित नेहरू उनका बहुत सम्मान करते थे। बाद में उन्होंने वहां नहीं जाने के बारे में कारण पूछ ही लिया। पहले तो वह बताने को राजी नहीं हुए, मगर बहुत कहने पर उन्होंने जो कुछ कहा उसे सुनकर पंडित नेहरू की भी आंखों में आंसू आ गए। शास्त्री जी ने बताया कि कश्मीर में ठंड बहुत पड़ रही है और मेरे पास गर्म कोट नहीं है। पंडित नेहरू ने उसी समय अपना कोट उन्हें दे दिया और यह बात किसी को नहीं बताई। लाल बहादुर शास्त्री जब प्रधानमंत्री बने तो इसी कोट को पहनते रहे। इस प्रकार दो प्रधानमंत्री ने पहना यह कोट। उनके लिए समर्पित इस संग्रहालय में यह कोट प्रदर्शित है। 
नई दिल्ली कनॉट प्लेस में जहाँ आज जीवन बीमा निगम भवन है, यह एलआईसी मैदान के नाम से चर्चित था, इस मैदान में प्रदर्शनी लगी थी, जहाँ साड़ियाँ और चुरियाँ भी सेल में थी। इनके कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने ललिताजी कहा : "अम्मा एलआईसी ग्राउंड में सेल में बहुत सस्ती और अच्छी-अच्छी साड़ियां और चूड़ियाँ मिल रही है।"  शाम को शास्त्रीजी को बोलने पर उत्तर मिला, "भागवान कुछ दिन रुक जाओ, पाकिस्तान ने दुःखी कर रखा है, निमट कर दोनों हाथ चूड़ियों से भर दूंगा।"
Image result for लाल बहादुर शास्त्रीविधाता को कुछ और ही मंज़ूर था। भारत-पाक युद्ध हो गया। समझौते के लिए ताशकंत क्या गए, अम्मा के हाथ में जो थोड़ी बहुत जो चूड़ियाँ थी वह भी अपने साथ ले गए।   
शास्त्रीजी की सादगी की एक से बढ़कर एक घटना अब इतिहास में दर्ज हो चुकी है। जब कभी इनकी नवासी (मेरी समधन) श्रीमति शीला श्रीवास्तव अपने नाना की बातें बताती है, उनसे यही निष्कर्ष निकलता है कि शास्त्रीजी एक कढोर प्रशासक होने के साथ-साथ मधुर स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने नाना-नानी और मामा की प्रशंसा करते मुँह नहीं थकता। कभी सरकारी खर्चे से परिवार का मनोरंजन नहीं किया। जो किया अपने वेतन से किया।
एक घटना और स्मरण आती है। इनके केन्द्रीय रेल मन्त्री रहते, रेल दुर्घटना होने पर त्यागपत्र देकर,घर आकर अपनी पत्नी से बोले "कल से केवल एक दाल या सब्ज़ी बनेगी। रेल दुर्घटना होने की ज़िम्मेदारी लेते हुए, मैंने इस्तीफा  दे दिया है।"
इनके प्रधानमन्त्री काल में जब देश में अन्न संकट होने पर भारतवासियों से सोमवार को व्रत रखने के आव्हान करने पर समस्त होटल तक बन्द रहते थे। इतना ही नहीं, प्रधानमन्त्री निवास में चूल्हा भी जलता था। जनता से जो करने को कहते थे, उसको स्वयं अपने परिवार पर भी लागू करते थे। 
निर्माता केवल पी.कश्यप की फिल्म "शहीद" के प्रीमियर पर अभिनेता मनोज कुमार को "जय जवान जय किसान" नारे पर फिल्म बनाने का अनुरोध किया। जब मनोज कुमार ने इस नारे पर आधारित फिल्म "उपकार" का निर्माण किया, फिल्म पूर्ण होने से पहले ही दुनिया को राम-राम कर गए। 
बौना कद होने के कारण, भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान के अयूब खान ने कहा "वह बौना क्या करेगा", शास्त्री जी उसके उत्तर में कहा था "यह बौना दिल्ली से टहलता हुआ लाहौर पहुँच जायेगा। ....." ऐसा था उनका मनोबल। जिस दृढ़ता से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1965 का शास्त्रीजी ने साहसिक निर्णय लेते हुए युद्ध लड़ा, वास्तव में बड़े  जिगर एवम निडरता का परिचय मिलना कठिन है। उस दौरान स्कूल में थे, रात को जैसे ही ब्लैकआउट होता, दिल्ली के मुस्लिम क्षेत्र में कुछ टॉर्च से रौशनी कर देशद्रोही कार्य में लिप्त रहते। पुलिस द्धारा सख्त कार्यवाही करने उपरान्त ऐसे लोगों पर निगाह रखी जाने लगी थी।  
शायद उनके देशहित में, वोट-बैंक को धता देने के कारण, इस निर्भीक प्रधानमन्त्री के त्याग को धूमिल कर दिया गया। नेहरू, इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी,महात्मा गाँधी,आदि के जन्म एवं पुण्य तिथि को कितने उत्साह से मनाया जाता है , लेकिन इस सीधे-साधे आदमी को केवल नाममात्र के लिए याद किया जाता है।      
   
Image result for लाल बहादुर शास्त्री 
पत्रकारिता में आने पर इस व्यक्ति के विषय में बहुत कुछ अध्ययन करने को मिला। बात उन दिनों की है, जब भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद अपने कार्यकाल के समाप्त होने के पूर्व से अति चिन्ताजनक अवस्था में थे। इन्होंने प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू से कहा "यदि डॉ राजन बाबू की राष्ट्रपति पद पर कोई अनहोनी घटना हो जाये तो बापू की समाधी के पास ही इनके स्थान की व्यवस्था कर दी जाये।" नेहरू ने तुरन्त कहा "नहीं वहाँ मेरी समाधी बनेगी।" शास्त्री ने कहा उससे आगे यमुना बाढ़ का पानी आता है। उन दिनों बाढ़ का पानी बेला रोड तक आ जाता था। भाग्य का खेल, जो स्थल डॉ राजन बाबू के लिए चुना गया, आज उसी स्थल पर इन्ही की समाधी विजय घाट के नाम से बनी। क्योंकि डॉ राजन बाबू का निधन पदमुक्त होने उपरान्त बिहार में हुआ।     
इसी संग्रहालय में प्रधानमंत्री का टूटा कंघा, टूटी टार्च, दाढ़ी बनाने वाली सामान्य मशीन, सामान्य ब्रस व अन्य सामान रखा हुवा है। जो वहां पहुंचने वाले हर व्यक्ति को चौंकाते हैं कि देश को ऐसा भी प्रधानमंत्री मिल चुका है। इसी संग्रहालय में उनका शयन कक्ष है जिसमें एक तख्त और कुछ कुर्सियां मौजूद हैं। जो कहीं से भी किसी विशिष्ठ व्यक्ति की नजर नहीं आतीं। ऐसे थे लाल बहादुर शास्त्री जी। बड़े भाग्य से देश को ऐसे प्रधानमन्त्री मिलते हैं। 

Comments

बहुत अच्छा लिखा है आपने ,लेकिन आजकल के नेताओं में वो बात कहाँ ,थैंक्स !

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...