पीवी सिंधू को भारत में कुल मिलाकर करीब 15 करोड़ रुपये का इनाम मिला है जो इसी साल 20-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से भी अधिक है, इसी साल हुए 20-20 विश्व कप में विजेता टीम वेस्ट इंडीज को करीब 10 करोड़ रुपये इनाम में मिले थे लेकिन सिंधू के सिल्वर पदक जीतने के बाद उन्हें करीब 15 करोड़ रुपये नकद और कई करोड़ रुपये के घर और कई जगह जमीन मिली, कुल मिलकर उन्हें 20 करोड़ रुपये की कमाई होनी तय है, इसके अलावा उन्हें करोड़ों रुपये के एड-असाइनमेंट भी मिल सकते हैं। अगर सही तरह से कहें तो अगले एक दो वर्षों में उनकी कमाई देखकर क्रिकेट खिलाडियों का घमंड चूर चूर हो सकता है जिनकी कमाई के आगे भारत में दूसरे खेलों के खिलाडियों को कदर ही नहीं होती है।
रियो में पदक जीतने के बाद सिंधू की टोटल कमाई
- 5 करोड़ रुपये और जमीन (तेलंगाना सरकार)
- 3 करोड़ रुपये के साथ नौकरी और करोड़ों की जमीन (आंध्र प्रदेश सरकार)
- 2 करोड़ रुपये (दिल्ली सरकार)
- 75 लाख रुपये और जॉब प्रमोशन (भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन)
- 50 लाख रुपये (हरयाणा सरकार)
- 50 लाख रुपये (मध्य प्रदेश सरकार)
- 50 लाख रुपये (भारत सरकार खेल मंत्रालय)
- 50 लाख रुपये (बैटमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया)
- 50 लाख रुपये (NRI उद्योगपति मुक्कात्तू सेबेस्टियन)
- 30 लाख रुपये (इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन)
- 5 लाख रुपये (आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन)
- BMW कार (50 लाख रुपये मूल्य की) (सचिन तेंदुलकर)
- 1 लाख रुपये (सलमान खान)
- कुल इनाम करीब 20 करोड़ रुपये (रूपया और जमीन मिलाकर)
Comments