Skip to main content

विपक्षियों के विरोध ने सरकार कश्मीर में ढीली पड़ी


कांग्रेस आज भले ही कश्मीर मसले पर राजनीति कर रही हो और कश्मीरियत का रोना रो रही है लेकिन 2008 और 2010 के रिकॉर्ड के अनुसार कहा जा सकता है कि जिस प्रकार का आन्दोलन और हिंसा पिछले 30 दिनों से हो रही है अगर इस वक्त केंद्र और कश्मीर में कांग्रेस की सरकार होती तो कांग्रेस अब तक कम से कम 1000 पत्थरबाजों को गोली मार देती या पैलेट गन से उनका सीना, ऑंखें छलनी छलनी कर देती। वोट-बैंक की चिंता ने बीजेपी को भी घुटने टेकने को मजबूर कर दिया। आज अगर मीडिया सैनिक कार्यवाही दिखा रहा है, डरने की क्या जरुरत है। यदि वही ढुलमुल नीति पर चलना ही था, फिर क्यों चुनाव रैलियों में सैनिकों की सहानुभूति लेने के लिए बड़ी बड़ी बातें बोली गयीं थीं? जनरल बक्शी का रोना,चीखना-चिल्लाना बिल्कुल ठीक है।  
कश्मीर में पहली बार हिंसा और आन्दोलन नहीं हो रहे हैं, कश्मीर में पहली बार कर्फ्यू भी नहीं लगा है, कश्मीर में पहली बार पैलेट गन का इस्तेमाल भी नहीं हुआ है, जिस पैलेट गन का नाम लेकर आज की कांग्रेस पार्टी रोना रो रही है और केंद्र सरकार का विरोध कर रही है, इस पैलेट गन को कांग्रेस पार्टी ने ही इजराइल से खरीदा था और पत्थरबाजों की ऑंखें फोड़ने के लिए मंगाया था, यही नहीं 2010 में इसी तरह की पत्थरबाजी के दौरान कांग्रेस ने इस पैलेट गन का जमकर इस्तेमाल किया था और सैकड़ों पत्थरबाजों की ऑंखें फोड़ी थीं, यही नहीं केवल एक हफ्ते के आन्दोलन और कर्फ्यू में कांग्रेस से करीब 100 पत्थरबाजों को गोली मार दी थी जबकि हजारों पत्थरबाजों का सीना पैलेट गन से छलनी कर दिया गया था।
कांग्रेस को पता है कि यह पत्थरबाज पाकिस्तान के इशारे पर पैसे लेकर पत्थरबाजी कर रहे हैं, पाकिस्तान इन्हें जितने पैसे देगा, ये उतनी अधिक पत्थरबाजी करेंगे, जब तक इन्हें कड़ा सबक नहीं दिखाया जाएगा तब तक ये नहीं मानेंगे। यही सोचकर कांग्रेस पत्थरबाजों पर एकाएक फायरिंग कर देती थी और इनके अन्दर डर पैदा कर देती थी, इसी डर की वजह से कश्मीर में दो-तीन दिन में पत्थरबाजी की घटना बंद हो जाती थी।
कांग्रेस पार्टी की आक्रामक कार्यवाही का इस देश को पता ही नहीं चलता था क्योंकि मीडिया को पैसे देकर मैनेज कर दिया जाता था, बरखा दत्त जैसी पत्रकार शांत बैठी रहती थी, बीजेपी भी पत्थरबाजों के खिलाफ कार्यवाही में कांग्रेस का पूरा साथ देती थी क्योंकि उसे भी पता था कि ये पत्थरबाज एक तरह से आतंकवादी हैं जो पाकिस्तान के इशारे पर हिंसा फैलाना चाहते हैं, लिहाजा संसद में भी कश्मीर मसले पर कोई चर्चा नहीं होती थी।
अब जब केंद्र में बीजेपी की सरकार बन गयी, कश्मीर में हिंसा शुरू हो गयी, पत्थरबाजों ने पाकिस्तान के इशारे पर सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी और केंद्र सरकार ने इन पत्थरबाजों को ठोंकने का आदेश दे दिया तो वही कांग्रेस पार्टी जो पत्थरबाजों को ठोंकने में एक भी मिनट का समय नहीं गंवाती थी आज केंद्र सरकार की कार्यवाही का विरोध कर रही है, जो कांग्रेस पार्टी खुद पैलेट गन लेकर आयी थी आज वही कांग्रेस पार्टी पैलेट गन के इस्तेमाल का विरोध कर रही है।
 राज्यसभा में कश्मीर पर चर्चा चल रही है, आज ही पहले क्यों नहीं हुई ? भड़के हुए है जनाब गुलाम नबी आजाद। याद करो सितम्बर 1989 का माह जब घाटी में जगह जगह पोस्टर लगे थे "हिन्दूओं कश्मीर छोड़ो वरना मार दिए जाओगे"
एक एक रात में कत्लेआम का खेल हुआ हिन्दू बहन बेटियों की इज्जत तार तार हुई। लोग जैसे तैसे रातों रात भागे। कितना खौफनाक मंजर होगा मस्जिदों से ऐलान होता था एक संप्रदाय के खिलाफ, सब शांत थे सेकुलर जुबान बंद थी।
सालों से यह सब चलता रहा केन्द्र सरकार भी चुप रही क्योंकि वोट का खतरा था।
बात हो रही है भारत का ताज जल रहा है, प्रधानमंत्री चुप है, एक खास बात गुलाम नबी कह गये कि प्रधानमंत्री 9बजे से 6 बजे तक दफ्तर में बैठते है संसद नहीं आते, हंसी आती है ऐसे बयानों पर क्या मोदी दफ्तर में सोते है कमाल है.. दर्द दिल से निकले.
. वाह जनाब आज पर अलगाववादी सुरक्षा बलों के बंकरों पर हमला करते हो, एक तरह सेना आतंकवादियों से मुकाबला कर रही हो पिछे से महिलाएं और जनता पत्थर बरसा रहीं हो तो गांधी गिरी की जायेगी? संसद में खड़े होकर आप सरकार और सेना का मनोबल गिराने की साजिश कर रहे हो दुश्मन देश और अलगाववादियों को क्या संदेश जा रहा है? जाहिर है जो राष्ट्र विरोधियों से हमदर्दी रखना अपराध है। देश का हर नागरिक संसद में बैठे सभी सदस्यों से उम्मीद रखता है कि अखण्ड भारत के विषय पर एक ही भाषा बोली जाय।
आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने खुद इस बात की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं है कि पहली बार पैलेट गन का इस्तेमाल हो रहा है, इससे पहले 2010 में भी कांग्रेस-NC की सरकार में पैलेट गन का इस्तेमाल हो चुका है। उन्होंने कहा कि मैंने वहां पहुँचते ही पैलेट गन के इस्तेमाल का विश्लेषण किया और यहाँ आते ही एक कमेटी बनाकर दूसरे विकल्पों पर विचार करने का रास्ता खोजने का प्रयास किया है, दो महीने में कमेटी हमें रिपोर्ट देगी।
उन्होने बताया कि सरकार की तरफ से सुरक्षाबलों को निर्देश दिए गए हैं कि आप अपने आप को जितना रोक सकते हैं रोकें, जब बहुत जरूरी हो तभी पैलेट गन का इस्तेमाल करें।
उन्होंने बताया कई 18 जुलाई से पहेल तक हिंसा की 567 घटनाएं हुईं थी, 33 नागरिक और एक सुरक्षाबल का जवान मारे गए थे, 1948 नागरिक तथा 1739 सुरक्षाबल के जवान घायल हुए थे लेकिन उसके बाद 18 जुलाई से लेकर 8 अगस्त तक हिंसा की 451 घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें 10 नागरिक और 1 सुरक्षाबल का जवान मारा गया है, अगर कुल मिलाकर देखें तो अब तक 4515 सुरक्षाबल के जवान घायल हुए हैं जबकि 3356 नागरिक घायल हुए हैं, उन्होंने बताया कि यह निर्देश के कारण हुआ है कि हमारे जवान कम से कम जवाब दे रहे हैं और अपने शरीर पर पत्थर खा रहे हैं, इसी वजह से हमारे जवान अधिक घायल हो रहे हैं।
कांग्रेस और अन्य पार्टियों के विरोध के बाद केंद्र सरकार ढीली पड़ गयी और पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी, 18 जुलाई तक हमारे सैनिकों के घायल होने की संख्या पत्थरबाजों से कम थी, पत्थरबाजों से हमारे 209 जवान कम घायल हुए थे लेकिन 18 जुलाई के बाद यानी 8 अगस्त तक स्थिति बदल गयी और हमारे 1159 जवान अधिक घायल हो गए, केंद्र सरकार ने सुरक्षाबलों से बोल दिया कि आप जितना झेल सकते हो झेल लो, जितने पत्थर खा सकते हो खा लो, जब हद हो जाए तभी गोली चलाना, सुरक्षाबल भी केंद्र सरकार की बात मान लिए और पत्थर खाना शुरू कर दिए।
कहने का मतलब यह है कि ये अलगाववादी और पत्थरबाज कश्मीरी नागरिक नहीं हैं, कश्मीरी नागरिक तो वो हैं जो इस देश से प्यार करते हैं, भारत के साथ रहकर विकास करना चाहते हैं, लेकिन ये पत्थरबाज एक तरह से आतंकी हैं जो पाकिस्तान के इशारे पर हिंसा कर रहे हैं, सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसा रहे हैं, केंद्र सरकार इन्हें दो दिन में ठीक कर सकती है लेकिन जो राजनीतिक पार्टियाँ कांग्रेस सरकार के समय तमाशा देखती थीं आज वही पार्टियाँ कांग्रेस के साथ केंद्र सरकार की कार्यवाही का विरोध कर रही हैं, मतलब दोगलेपन पर उतर आयी हैं, आज इन्हें पैलेट गन का इस्तेमाल गलत लग रहा है भले ही वे पत्थरबाज पाकिस्तान के इशारे पर हमारे सैनिकों की हत्या कर दें।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...