Skip to main content

इंदिरा गांधी के नाम है राष्ट्रपति शासन लगाने का रिकार्ड

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भले ही अरुणाचल और उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटने से मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आई हो। इसके बावजूद देश में अब तक विभिन्न राज्यों में किसी न किसी कारण 124 बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया है, जिसमें कांग्रेस शासन में 96 बार अनुशंसा की गई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरागांधी द्वारा सबसे जयादा 50 बार राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा करने का रिकार्ड आज भी कायम है।
केंद्र में मोदी सरकार द्वारा इन दो साल के कार्यकाल के दौरान दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में राष्ट्रपति शासन लागू करने की संस्तुति की गई और तीनों राज्यों में इस फैसले के खिलाफ यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। इसमें हालांकि उत्तराखंड के बाद अरुणाचल प्रदेश में भी राष्ट्रपति शासन लगाने की मोदी सरकार की अनुशंसाओं को झटका माना जा रहा है। जहां तक राष्ट्रपति शासन का सामना करने वाले राज्यों का मामला है उसमें आजादी के बाद अब तक राज्यों में 124 बार राष्ट्रपति शासन लगाने की नौबत आई है। जहां तक कांग्रेस शासन में राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा करने का सवाल है उसमें 96 बार केंद्र की सत्ता में रहते हुए कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों की अनुशंसा के बाद विभिन्न राज्यों में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दो बार के शासन में बारी बारी से 35 और 15 यानि पूरे 50 बार राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा का रिकार्ड बनाया हुआ है। आज वही कांग्रेस मोदी सरकार पर राष्ट्रपति शासन लगाकर भाजपा के लिये राज्यों में सत्ता हड़पने का आरोप लगा रही है।
किस पीएम ने कितनी बार की अनुशंसा
भारत सरकार का नेतृत्व करते हुए आजाद भारत में सबसे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आठ बार अनुशंसा कर आठ बार राज्यों में राष्ट्रपति शासन लागू कराया। जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सबसे कम एक बार किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा की। इसके बाद प्रधानमंत्री बनी इंदिरा गांधी ने अपने शासनकाल में 50, मोरारजी देसाई ने 16, चौधरी चरण सिंहने चार, राजीव गांधी ने छह, वीपी सिंह ने दो, चन्द्र शेखर ने पांच, नरसिंहा राव ने 11, एचडी देवगौडा ने एक, अटल बिहारी वाजपेयी ने पांच, मनमोहन सिंह ने 12 और नरेन्द्र मोदी ने तीन बार राष्ट्रपति को ऐसी अनुशंसा की है।
मणिपुर में सबसे राष्ट्रपति शासन
भारत में राष्ट्रपति शासन का सामना करने वाले प्रमुख राज्यों में सबसे ज्यादा मणिपुर में दस बार राष्ट्रपति शासन लगा है। जबकि उत्तर प्रदेश और पंजाब नौ-नौ बार राष्ट्रपति शासन के हालात झेलने में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर रहे। इनके अलावा इनके बाद बिहार में आठ बार, कर्नाटक, ओडिशा,पुडुचेरी व जम्मू-कश्मीर में 6-6 बार, गोवा, गुजरात व केरल में 5-5, राजस्थान, असम, नागालैंड व तमिलनाडु में 4-4 बार राष्ट्रपति शासन लागू हुआ है। इनके अलावा मध्यप्रदेश, हरियाणा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा में तीन-तीन बार तथा अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड व दिल्ली में एक-एक बार राष्ट्रपति शासन के हालात बने हैं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...