केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक असीम अहमद खान ने खुद को सीएम केजरीवाल से जान का खतरा बताया है। उन्होने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को केजरीवाल से खतरा है, मैं होम मिनिस्टर से गुहार लगाता हूं कि मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा दी जाए, उन्होने आगे बोलते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल पीएम मोदी से डर रहे हैं, और मुझे आम आदमी पार्टी से जान का खतरा है, इस बावत मैने एक चिट्ठी दिल्ली सरकार, केन्द्र सरकार के होम मिनिस्ट्री को लिखी है, और सुरक्षा की मांग की है।
https://www.facebook.com/musarrat.alikhan.52/videos/311915925811902/
विधायक असीम अहमद खान ने प्रैस वार्ता में सीएम केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि दो महीने पहले अपनी हत्या की साजिश को देखते हुए मैने दिल्ली के एलजी और होम मिनिस्टर को पत्र लिखा, मुझे जान से मारने की धमकी पिछले एक साल से मिल रही है। अगर मुझे कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार सीएम केजरीवाल होंगे, उन्होने कहा कि मैने सीएम से मांग की है कि कुरान की बेअदबी के मामले में आप कार्यकर्ता पर कार्रवाई की जाए, लेकिन सीएम ने कार्रवाई करने के बदले उल्टे मुझे डराया, धमकाया।
अरविन्द केजरीवाल पर ये आरोप मटिया महल के AAP विधायक आसिम अहमद खान ने लगाये हैं आप विधायक का कहना है कि उन्हें तथा उनके परिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के कुछ नेता जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। आप विधायक ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया, ‘नौ दस महीने से, मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और यहां तक कि मेरे परिवार को खतरा है केजरीवाल और उनकी पार्टी के कुछ सदस्य मुझे मरवाने की साजिश रच रहे हैं।’

आप विधायक ने कहा कि मेरे पास कई ऐसे सबूत है जिससे आप की सच्चाई और सीएम केजरीवाल का सच सामने आ जाएगा, मै आने वाले दिनों में सबूतों के जरिये इन्हें बेनकाब कर दूंगा, उन्होने कहा कि मैं अपनी और अपने परिवार की हिफाजत चाहता हूं, इसी वजह से मीडिया के सामने आया, विधायक ने कहा कि अभी बीते 15-20 दिन पहले गुंडों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है, इसकी मैने रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है, अब होम मिनिस्ट्री से सुरक्षा की मांग करता हूं।
केजरीवाल सरकार में फूड एंड सिविल सप्लाई के अलावा पर्यावरण मंत्री रह चुके आसिम अहमद खान को केजरीवाल ने बीते साल अक्टूबर में बर्खास्त कर दिया था। खान पर आरोप था कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक इमारत के निर्माण को मंजूरी देने के लिए छह लाख रुपए की घूस ली।और उस समय बर्खास्त होने पर आसिम ने केजरीवाल के रह्स्यों को उजागर करने की बात मीडिया में कही थी। लेकिन नहीं की। जो दाल में कुछ काला होने का स्पष्ट संकेत देता है।
Comments