भारतीय जनता पार्टी जिला उत्तर पश्चिम द्वारा आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारी उत्पीड़न के विरोध में धरना प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी जिला उत्तर पश्चिम द्वारा आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारी उत्पीड़न के विरोध में पूठ खुर्द गाँव पंचायत घर से शुरू होकर महऋषि बाल्मीकि हॉस्पिटल तक जिला अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत जी के नेतृत्व में एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया जिस में प्रदेश महामंत्री व जिला प्रभारी श्री मती रेखा गुप्ता जी भी सम्मलित रही । जिले के सभी प्रमुख कार्यकर्ता 700-800 की संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री व जिला प्रभारी श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने व्यक्तव्य में कहा कि ये हमारी कोई राजनैतिक लड़ाई नही है हम दिल्ली की जनता के लिए अपनी बहनों के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं, जब तक भ्रष्टाचार व नारी उत्पीड़न बंद नही
करेगी ये सरकार, हमारा संघर्ष जारी रहेगा । जिला अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा जब जब नारी को उत्पीड़ित किया जाएगा तब तब हम इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे हम चैन से बैठने वाले नही हैं। महिलाओं को मजबूर होकर आत्महत्या तक करनी पड़ रही हैं। या तो केजरीवाल महिलाओं का सम्मान करे या इस्तीफा दे। क्यों नहीं इधर-उधर भागने से पहले दिल्ली में अपनी पार्टी में सुधार क्यों नहीं लाते।

Comments