Skip to main content

दयाशंकर के परिवार के समर्थन में खुलकर आई BJP

यूपी में बढ़ी गाली पर सियासत, दयाशंकर के परिवार के समर्थन में खुलकर आई BJP उत्तर प्रदेश में गाली पर सियासत तेज होती जा रही है। बीएसपी के विरोध अब बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी ने यूपी में नए नारे ‘बेटी के सम्मान में, बीजेपी मैदान में…’ के साथ आज से बीएसपी के खिलाफ आंदोलन करने जा रही है। बीजेपी से निष्कासित दयाशंकर सिंह ने मायावती को पहले अपशब्द कहा। इसके बाद बीएसपी ने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन करते हुए दयाशंकर सिंह के परिवार के खिलाफ कई अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने बीएसपी अध्यक्ष मायावती और तमाम दूसरे नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जुलाई 22  को मायावती, नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ दयाशंकर के परिवार ने हजरतगंज थाने में एफआईआर भी करवाई। हालांकि बीएसपी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने माफी मांगने से इनकार करते हुए अपशब्दों को सही ठहराया। वाराणसी में बीजेपी महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर रैली भी निकाली। महिला कार्यकर्ताओं ने मायावती का पुतला जलाया। बीजेपी की महिला विंग की कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल की बच्चियां भी प्रदर्शन में उतरीं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य सरकार से मांग की है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी इस मांग को लेकर यूपी में प्रदर्शन करने जा रही है। मौर्य ने कहा कि बीजेपी ने दयाशंकर सिंह पर कार्रवाई कर दी है लेकिन उनकी मां, बेटी और पत्नी के साथ पार्टी पूरी ताकत के साथ खड़ी है।’
दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह से जब पूछा गया कि क्या वह बीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होंगी तो उनका जवाब था, मैं BJP के प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लूंगी क्योंकि मैं किसी पार्टी का हिस्सा नहीं हूं। मैं सभी से अपील करती हूं कि इस मुद्दे पर मेरा साथ दें, सभी दलों से गुहार है कि बेटी के मुद्दे पर साथ दें। उन्होंने मांग की कि पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नसीमुद्दीन को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने नसीमुद्दीन के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि दयाशंकर सिंह की बेटी माइनर है। स्वाति ने कहा कि इसका मतलब अगर मेरी बेटी बालिग होती तो वो कुछ भी बोलते।
बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि दयाशंकर सिंह के बयान देने के तुरंत बाद अरुण जेटली ने सदन में बयान दिया और पार्टी ने कार्रवाई भी की लेकिन लखनऊ में अंबेडकर मूर्ति के सामने नसीमुद्दीन और बीएसपी कार्यकर्ताओं ने जो टिप्पणी की वह स्वीकार्य नहीं है। भद्दी गालियां दी गई। इसमें चुनाव कोई मुद्दा नहीं है, अगर किसी की भी बहू बेटी को गाली दी जाएगी तो बीजेपी विरोध करेगी। पार्टी हमेशा नारी के सम्मान में काम करती है इसीलिए प्रदर्शन कर रही है।
बीजेपी के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यूपी की सड़कों पर जिस तरह से नसीमुद्दीन सिद्दिकी और चंडीगढ़ की नेता ने दयाशंकर की बेटी और बहन के बारे में अपशब्द कहे हैं। नसीमुद्दीन को पार्टी से निष्कासित किया जाए। माफी मांगी जाए। बीएसपी ने देश की बेटियों को अपमानित किया है। सत्ता की हवस के लिए जातीय संघर्ष में मत बदलिये। प्रदेश की बहनों से मायावती माफी मांगे।
यूपी की राजधानी लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्या ने कहा कि 'बेटी के सम्मान में' शनिवार को बीजेपी मायावती के खिलाफ पूरे सूबे में प्रदर्शन करेगी और प्रदेश इकाई माननीय राज्यपाल राम नाइक से मिलकर ज्ञापन सौंपेगी। 
वहीं उप्र सरकार दयाशंकर की पत्नी को सुरक्षा मुहैया कराएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में जो माहौल है उसे देखते हुए दयाशंकर की पत्नी को सुरक्षा दी जाएगी।केशव मौर्य ने मांग की यदि मायावती के मन में थोड़ा भी स्त्री की गरिमा के प्रति सम्मान हो तो नसीमुद्दीन सिद्की को नेता विधान परिषद से बर्खास्त और पार्टी के महासचिव पद से निष्कासित करें।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत उन सभी बसपाइयों को, जिन्होंने दयाशंकर सिंह की बेटी के लिए अपशब्द का प्रयोग किया है उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो भारतीय जनता पार्टी 'बेटी के सम्मान' में संघर्षों के मैदान में उतरेगी। मौर्य ने घोषणा की नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे और प्रदेश इकाई माननीय राज्यपाल राम नाइक से मिलकर ज्ञापन सौंपेगी
.दयाशंकर की मां तेतरा देवी की तहरीर पर लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राष्ट्रीय सचिव मेवालाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर व अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 505, 509, 120,153- के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एएसपी पूर्वी शिवराम यादव के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध षड्यंत्र, ऐसा कृत्य जिससे दो संप्रदाय अथवा जाति के लोगों के बीच विद्वेष पैदा हो, ऐसा कृत्य जिससे किसी महिला के मान-सम्मान को हानि हो,
गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत की गई है। ध्यान रहे, मायावती पर अशोभनीय टिप्पणी के मामले में बुधवार रात हजरतगंज कोतवाली में मेवालाल गौतम की तहरीर पर भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
एससी/एसटी एक्ट हटाने की मांग : दयाशंकर के परिवारीजन ने उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे से एससी/एसटी एक्ट हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि दया शंकर ने कोई जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया लिहाजा एससी/एसटी का कोई आधार नहीं हैं।
जीभ पर 50 लाख: चंडीगढ़ बीएसपी की चीफ जन्नत जहां ने दयाशंकर की जीभ काटने वाले को 50 लाख रुपए इनाम देने का एलान किया था। इसके अलावा मेरठ में एक संगठन ने जीभ काटने पर 5 लाख रूपए के इनाम ऐलान किया है।
दलितों के नाम पर राजनीती करने वाली मायावती 
सिर्फ दलितों के लिये झुठी लड़ाई लड़ती है इनके लिये लड़ने वाली मायावती लखपति से आज करोड़पति है और दलित आज भी दलित ही है।
मायावती दलितों को मूर्ख बनकर अपना उल्लू सीधा कर रही हैक्या कोई भी दलित ये बता सकता है कि मायावती ने अभी तक कितने दलितों को उधार भी दिया है ? कितनो को रोजगार दिया है ?
हाँ ! अपने परिवार का अवश्य कल्याण कर लिया है I ..
अगर इतनी सम्पति से बेटियो के लिए स्कूल , कालेज , अस्पताल और रोजगार के अवसर बना देती तो दलित समाज अपने आप ' देवी ' मान लेता खुद घोषित न करना पड़ता,,
.
जो अपने आप को स्वयं ही ' देवी ' कह कर पेश कर रही है क्या उसमे देवियों का एक भी गुण है ? दयाशंकर द्वारा कि गई गलत टिपण्णी पर तो देवी भड़क गई ! परन्तु अब जब इस देवी के गुंडे और किराए के आदमी
दयाशंकर कि पत्नी और बेटी के लिए जो अपशब्द प्रयोग कर रहे हैं, क्या यह देवी उनका समर्थन कर रही है ?
यदि नहीं , तो उसे इस बात का भी विरोध करना चाहिए, अन्यथा यह सब मायावती का ड्रामा ही है I
लेकिन इस मुद्दे पर एक खास पाकेट के लोग न सिर्फ़ खामोशी अख्तियार करते हैं बल्कि इस का भरपूर मज़ा भी लेते हैं. इस मानसिकता की भी पड़ताल ज़रूरी है. क्यों कि दोनों ही सूरत शर्मनाक है. हालां कि यह तथ्य किसी से छुपा नहीं है कि चुनाव कोई भी हो मायावती पैसे ले कर ही अपनी पार्टी का टिकट किसी को देती हैं.
यह बात इतनी बार, इतने सारे  लोग, कितने सारे तरीके से कह चुके हैं कि वह बेहिसाब है. दयाशंकर सिंह ने भी उसी बात को दुहराया है. लेकिन उन का बात करने का तरीका निहायत ही गंदा और शर्मनाक है. देखिए क्या है कि महाभारत में दुर्योधन की मांग कहीं से भी नाज़ायज़ नहीं थी कि अगर मेरा बाप अंधा था तो इस में मेरा क्या कसूर? लेकिन दुर्योधन के लाक्षागृह जैसे तरीके गलत थे. इसी लिए वह खलनायक  हो गया.
दयाशंकर सिंह यहीं दुर्योधन हो गए. नहीं अभी-अभी कुछ दिन पहले ही यही आरोप स्वामी प्रसाद मौर्य और आर के चौधरी भी बसपा छोड़ते समय लगा गए हैं मायावती पर. लेकिन तब  इस बात पर हंगामा नहीं हुआ. क्यों कि यह तथ्य था और रूटीन भी. लेकिन दयाशंकर सिंह मां को बाप की बीवी कह गए. सच कहा लेकिन सच कहने की मर्यादा भूल गए.
लेकिन भारतीय राजनीति में यह गाली गलौज कोई नई बात नहीं है.  राजनीति में इस गाली गलौज की शुरुआत भी बसपा ने ही की है. बसपा के संस्थापक कांशीराम और आज की उस की मुखिया मायावती ने ही की है. तो जो बोया है, वह काटना भी पड़ेगा. याद कीजिए वह अस्सी-नब्बे  का दशक. जब  तिलक, तराजू और तलवार, इन को मारो जूते चार! जैसे जहरीले और नीचता भरे नारों के दिन थे.
पिछले दिनों कांग्रेस नेता सेलजा कुमार ने खुद को दलित बताते हुए अपने साथ मंदिर में अपमान होने की बात कही थी| आज मायावती पर की गयी एक शब्द की अभद्र टिप्पणी को समस्त दलित समुदाय से जोड़ दिया गया| लेकिन जब देश के एक राज्य केरल के अन्दर एक दलित गरीब लड़की के साथ रेप कर उसके अंगभंग कर उसकी हत्या कर दी गयी तो राजनीति से कोई एक आवाज़ उसके लिए बाहर नहीं आई? क्या ये एक दलित की हत्या नहीं थी? या एक दलित महिला का अपमान नहीं था? उसका राजनेतिक कद नहीं था या उस राज्य में के चुनाव में दलित मुद्दा नहीं थे, या वो गरीब दलित की बेटी मायावती की तरह देवी नहीं थी?

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...