Skip to main content

‘आप’ को फिर झटका, सोनी खुदकुशी केस में AAP कार्यकर्ता गिरफ्तार

aap soni सोनीआम आदमी पार्टी के नेताओं का विवाद यहीं नहीं थम रहा है। केजरीवाल के मंत्री सतेंद्र जैन पर उन्‍हें के विशेष आयुक्‍त ने धमकाने का आरोप लगाया है। जबकि आम आदमी पार्टी के एक और विधायक राजेश ऋषि पर भी उगाही का आरोप लगा है। विधायक राजेश पर ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति को रेप के आरोप में फंसाया गया। विधायक और एक महिला कार्यकर्ता वसूली कर रहे हैं। जनकपुरी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
शासन में आने से पहले महिलाओ के मान सम्मान को लेकर बड़े बड़े वादे करने वाली केजरीवाल और उसके भ्रष्ट विधायको की सरकार के खिलाफ आज महिला मोर्चा द्वारा केंद्रीय सचिवालय का घेराव किया गया और महिलाओ ने नारी सम्मान के लिए कोई समझोता नही किया जा सकता चेतावनी देते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और केजरीवाल के इस्तीफे की माँग की! दिल्ली में पिछले साल 14 फरवरी को आप के सत्ता संभालने के बाद से अबतक पार्टी के करीब दर्जनभर विधायकों को या तो गिरफ्तार किया गया है या उन पर कई आरोप लगाए गए हैं।
ईमानदारी से केजरीवाल स्वयं बताएं “उनकी पार्टी में अपराध प्रवित्ति के कितने लोग हैं?” जिसको देखो कानून को झुनझुना बना रहा है। सांसद मान संसद वीडियो बनाकर अपलोड कर रहे हैं, क्या है ये सब तमाशा?क्या मोदी ने कहा था “बेटा वीडियो बना और अपलोड कर दे। क्या मोदी ने कहा था कि बेटा दिल्ली में सरकार बना ली, करो महिलाओं का शोषण। आदि आदि”https://www.facebook.com/rekha.gupta2/videos/1209490655757262/
आम आदमी पार्टी के एक विधायक नरेश यादव पंजाब के मलेरकोटला में सांप्रदायिक हिंसा के आरोप में पहले से ही फंसे हुए हैं। इन पर एक और आरोप लग गया है। नरेश यादव पर अब आरोप ये लग रहे हैं कि उन्‍होंने छतरपुर इलाके के रजोकरी में एक मंदिर की जमीन को पॉलिटेक्निक के लिए दे दी। मंदिर प्रशासन इस जमीन को वापस लेने के लिए कई जगह आवेदन कर चुका है। यानी आदमी पार्टी के नेताओं पर विवाद दर विवाद बढ़ते ही जा रहे हैं।
पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान भी इन दिनों विवादों में हैं। पहले तो खुद संसद की सुरक्षा में सेंध लगाते हैं। फिर मांग करते हैं क‍ि पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के बाद जो पाक का जांच दल एयरबेस में गया उस पर प्रधानमंत्री से भी पूछताछ होनी चाहिए। ये मांग वैसी ही हैं जैसे उल्‍टा चोर कोतवाल को डांटे। ये आम आदमी पार्टी से जुड़े वो ताजा मामले में हैं जो सिर्फ एक-दो दिन से सुर्खियों में हैं। फ्लैशबैक में जाएंगे तो आरोपों की फेहरिस्‍त बहुत लंबी है। सवाल वहीं है कि ईमानदार नेता कैसे इतनी जल्‍दी दागी बनते जा रहे हैं। क्‍या केजरीवाल इसका राजनीति के इतर कोई कंक्रीट जवाब देंगे।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सोनी की खुदकुशी का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इस मामले में अब दिल्ली पुलिस एक्शन ले रही है। पुलिस ने सोनी खुदकुशी मामले में सोनीपत से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज को सोनीपत से गिरफ्तार किया है। बता दें कि सोनी ने पार्टी के एक कार्यकर्ता पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। रमेश भारद्वाज और उनके दो अन्य साथियों पर मृतका को धमकाने का आरोप है।
इस केस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का भी नाम सामने आया है। आप कार्यकर्ता ने खुदकुशी से पहले जो आरोप लगाए थे उसके मुताबिक केजरीवाल ने इस मामले को दबाने की कोशिश की थी। आरोपियों पर सख्त कदम उठाने के बजाय समझौता करने के लिए दबाव बनाया था। वहीं बीजेपी ने सोनी खुदकुशी मामले में आप प्रवक्ता दिलीप पांडे को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था कि पार्टी के एक नेता अच्छा पद दिलाने के नाम पर उस के साथ छेड़छाड़ करते थे। उसने इश मामले में पुलिस में शिकायत की थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन आरोपी को जमानत मिलने के बाद से सोनी काफी डिप्रेशन में रहने लगी थी। उसने आम आदमी पार्टी के नेताओं से भी मदद की गुहार लगाई थी लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
इस घटना को लेकर बीजेपी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी महिला सुरक्षा के नाम पर दिखावा कर रही है। उनकी अपनी पार्टी में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने भी कहा कि जब वो आम आदमी पार्टी में थी कि महिलाओं का उत्पीड़न किया जाता था। फिलहाल अब इस मामले में गिरफ्तारी हो गई है। देखना है जांच का दायरा किन किन नेताओं तक पहुंचता है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...