Skip to main content

पाकिस्तानी प्यादों से बॉलीवुड सितारों के सम्बन्धों पर उठते सवाल

बॉलीवुड कलाकारों का पाकिस्तान प्रेम
शाहरुख खान के साथ टोनी अशाई (बाएँ) और
 करन जौहर के साथ अनिल मसरत
बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों के डी कंपनी के सरगना दाऊद इब्राहिम से लेकर पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई से रिश्ते होने की बात सामने आती रही है। जुलाई 22 को ऐसे कई बड़े कलाकारों की पाकिस्तानियों के साथ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थी।
इसके बाद से इन कलाकारों की भूमिका और नज़रिए पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर बॉलीवुड के लोगों का ऐसे “भारत विरोधी” लोगों से इतना सीधा संपर्क कैसे है?

यह कोई पहला अवसर या कोई नया समाचार नहीं, जिस पर इतना शोर किया जाए। यदि बॉलीवुड का पाकिस्तान और भारत विरोधी तत्वों के साथ के रिश्तों की तय तक जाने पर एक लम्बी सूची सामने आएगी, जिसमें ऐसे नाम भी आएंगे, जिन पर यकीन करने पर शायद एक बार जनमानस को बहुत दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। 80 के दशक में स्वतंत्र पत्रकारिता करते शीर्षक "राजनीति में अभिनेताओं का दखल" उस समय बहुप्रकाशित लेख लिखा था, जिसे अपनी पुस्तक "भारतीय फिल्मोद्योग--एक विवेचन" में भी सम्मिलित किया था।  
पाकिस्तान से सम्बन्ध अभिनेता से नेता बने हमारे "बिहारी बाबू" यानि शत्रुघन सिन्हा का भी रहा है, जानकारी के अनुसार उन्होंने कभी उसका दुरूपयोग नहीं किया, इसी कारण शायद कभी विवादों में आए। जिया-उल-हक़ से उनके घनिष्ठ होने का फायदा उन्होंने भलाई के ही किया। उन दिनों अभिनेता शेख मुख्तयार ने फिल्म "नूरजहां" बनाई, जो भारत में बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरने के कारण गंभीर आर्थिक संकट में डाल दिया। महँगी फिल्म होने के कारण आर्थिक संकट होना ही था। किसी ने शेख मुख्तयार को पाकिस्तान में प्रदर्शित करने की सलाह दी, बेचारे पाकिस्तान गए, लेकिन वहां के फिल्म संघ ने फिल्म प्रदर्शित नहीं होने दी। फिर उनको किसी ने सलाह दी कि भारत वापस जाकर शत्रुघन से मिलकर राष्ट्रपति जिया पर दबाव डलवाओ, क्योकि जिया उनको अपना बेटा मानते हैं। बरहाल, उनकी फिल्म पाकिस्तान में सफलता अर्जित कर ही रही थी, शेख साहब अल्लाह मियां को प्यारे हो गए।    
एक तस्वीर में शाहरुख खान और उनकी पत्नी एक अलगाववादी नेता के साथ नज़र आ रहे थे। कैलिफोर्निया के रहने वाले अलगाववादी नेता टोनी अशाई पर कश्मीर के युवकों को भारत के विरुद्ध भड़काने का आरोप है। शाहरुख के टोनी के साथ बहुत अच्छे सम्बन्ध बताए जाते हैं।
यह भी बताया जा रहा है कि टोनी की दुबई, आबू धाबी और लॉस एंजिलिस में अच्छी-खासी सम्पत्ति है। उसके बेटे बिलाल अशाई ने कश्मीर के युवकों से हथियार उठाने की अपील की थी।
श्रीनगर के सामाजिक कार्यकर्ता अल सिकंदर ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से सिलसिलेवार ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने टोनी/अज़ीज़ पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि टोनी आईएसआई द्वारा प्रायोजित आतंकवादी संगठन जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का सदस्य रह चुका है। वहीं शाहरुख खान का कहना है कि उन्होंने टोनी से बतौर आर्किटेक्ट मदद ली थी। 
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का कहना था टोनी ने हमारी कई प्रोजेक्ट में मदद की है। साथ ही अल सिकंदर ने यह भी लिखा कि सब पहले से तय की गई योजनाओं के आधार पर होता है। टोनी बॉलीवुड के प्रभाव का इस्तेमाल करना चाहता है इसलिए उसने ऐसे संपर्क बनाए। शाहरुख खान भले खुद को देशभक्त बताते हों, लेकिन उन्हें टोनी के मॅंसूबों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
खबरों के मुताबिक़ टोनी अशाई उर्फ़ अज़ीज़ अशाई ने जेकेएलएफ के खर्च पर अमेरिका की बफैलो यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की। टोनी के पहले व्यवसाय का नाम अशाई डिज़ाइन था, यह भी जेकेएलएफ द्वारा ही प्रायोजित था। साल 1992 के दौरान मार्च-अप्रैल के महीने में टोनी को बर्किंघम की एक शेल कंपनी से लगभग 450 हज़ार डॉलर मिले थे। इसके अलावा अल सिकंदर ने अपने ट्वीट में टोनी के बेटे बिलाल पर पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों से मिले होने का आरोप लगाया। 
अल सिकंदर ने टोनी की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मौजूद था। साथ ही उस पर यह आरोप लगाया कि उसे आईएसआई से वेतन भी मिलता है। इसके अलावा वह जम्मू-कश्मीर और भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले तमाम लोगों से संपर्क में है। 
                                          साभार : अल सिकंदर 
कुछ और नेटीज़न ने अशाई की तस्वीर साझा की जिसमें वह कैलिफ़ोर्निया स्थित अपने महॅंगे और आरामदायक कमरे में बैठ कर कश्मीर के युवाओं को भारत के खिलाफ भड़का रहा था। वहीं उसके बेटे ने हाल ही में लॉस एंजिलिस की साउदर्न कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। 

टोनी अशाई के भाई आर्थर का रवैया भी कुछ ऐसा ही है। ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करने वालों का मज़ाक बना रहा है। वह इस बात से नाराज़ था कि एक भारतीय व्यक्ति ने उसके सामने ‘मोदी जिंदाबाद’ कह दिया था। इसके बाद आर्थर ने उस व्यक्ति का बहुत मज़ाक बनाया और अंत में पूछा क्या वह फिर से ‘मोदी जिंदाबाद’ तो नहीं कहेगा।


सिर्फ टोनी अशाई ही नहीं नेटीज़न ने एक और भारत विरोधी व्यक्ति के साथ बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों की तस्वीर खोज निकाली। इसमें सोनम कपूर, अनिल कपूर और करन जौहर जैसे लोग भी शामिल थे। नेटीज़न ने इस बात पर ज़ोर दिया कि कैसे एक पाकिस्तानी व्यवसायी अनिल मुसरत के भारतीय कलाकारों के साथ इतने अच्छे सम्बन्ध हैं।
मुसरत, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी है। शाहरुख खान से लेकर करन जौहर तक, अनिल कपूर से लेकर सोनम कपूर तक और दीपिका पादुकोण से लेकर रणवीर सिंह तक इन सभी के अनील मुसरत से अच्छे सम्बन्ध हैं। इस मामले से जुड़े कई ट्वीट खूब वायरल हुए थे।
 
पाकिस्तानी मूल का ब्रिटिश नागरिक अनील मुसरत, मूल रूप से कारोबारी और रियल एस्टेट उद्योगपति है। उसके पाकिस्तानी सेना के मुखिया जनरल बजवा और आईएसआई के निदेशक आसिफ गफूर से भी संपर्क है।


 
मुसरत ने भारत में अवैध रूप से दाखिल हुए रोहिंग्या शरणार्थियों के समर्थन में भी खूब आवाज़ उठाई थी, जिन्हें भारत सरकार ने “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा” घोषित कर दिया था। उसने मिन्हाज फ़ाउंडेशन के साथ मिल कर राफे मुसरत फाउंडेशन की शुरुआत की थी, जो रोहिंग्या शरणार्थियों की मदद करती थी। वह अक्सर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी मज़ाक बनाता है। 
वह पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की कई मामलों में मदद भी करता है। नवंबर 2019 में करतारपुर गुरुद्वारा साहिब का उद्घाटन था, जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हुए थे। जैसे ही वह उनके करीब आकर सेल्फी लेने की कोशिश करता है, सुरक्षाकर्मी उसे धक्का देकर किनारे कर देते हैं।
साल 2017 के दौरान लंदन में हुई उसकी बेटी की शादी में इमरान खान समेत कई बॉलीवुड कलाकार शामिल हुए थे। 
पाकिस्तानी मूल का होस्टन में रहने वाला रेहान सिद्दीकी कश्मीर में होने वाली आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देता है और भारत के विरुद्ध नफ़रत फैलाता है। रेहान का म्युज़िक और रेडियो इंडस्ट्री में कई सालों का अनुभव है। उसने दक्षिणी एशिया समेत बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ लगभग 400 कॉन्सर्ट किए हैं। पिछले कुछ समय से रेहान ने कई बॉलीवुड इवेंट कराए और भारत विरोधी गतिविधियों की फंडिंग की (खासकर कश्मीर)। होस्टन में उसका खुद का एक रेडियो चैनल में जिसमें वह सिर्फ भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करता है। 
अमेरिका में रहने वाले भारतीय लोगों ने रेहान द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का विरोध किया था। साथ ही इस बात का भी उल्लेख किया था कि बॉलीवुड के कलाकारों को आईएसआई एजेंट के कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए। लोगों का कहना था कि बॉलीवुड के लोगों को रेहान के कार्यक्रम में शामिल होने पर रोक लगाई जानी चाहिए। 
इसके अलावा लोगों ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि रेहान और अन्य पाकिस्तानी नागरिक सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। साथ ही सिख समुदाय के स्थानीय लोगों के साथ मिल कर खालिस्तान का समर्थन करने की योजना भी बना रहा है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद रेहान ने अपने रेडियो चैनल पर खूब भारत विरोधी एजेंडा चलाया था। 
                                                                                                                                           साभार : बैजयंत जय पंडा
इतना कुछ होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष बैजयंत जय पंडा ने इस मामले पर ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा “बॉलीवुड के देशभक्तों को ऐसे लोगों से अपना सम्बन्ध ख़त्म कर देना चाहिए जो कश्मीर में हिंसा को बढ़ावा देने की बात करते हैं।”
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
“कॉलिंग सहमत” (calling sehmat) नाम की एक किताब है, जिसके लेखक हैं हरिंदर सिक्का। आलिया भट्ट की फिल्म ‘राज़ी’ इस किताब पर ही आध...
इसके बाद हज़ारों – लाखों की संख्या में सोशल मीडिया यूज़र्स और नेटीज़न ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने सरकार से गुज़ारिश की बॉलीवुड कलाकारों के ,पाकिस्तान से रिश्ते पर जाँच होनी चाहिए।  

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...