आर.बी.एल. निगम, फिल्म समीक्षक
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। खबर है कि महाअक्षय ने दिल्ली की एक लड़की को फिल्मों में काम दिलवाने का बहाना करके 4 साल तक शोषण किया।
शादी का झांसा देकर महाअक्षय लगातार दुष्कर्म करते रहे। इतना ही नहीं पीड़िता ने बिन मर्जी गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने दिल्ली के बेगमपुर थाने में इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। इसके बाद उसने कोर्ट से गुहार लगाई। जून 2 को रोहिणी कोर्ट ने महाअक्षय और उनकी मां योगिता बाली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।
क्या है पीड़िता का आरोप
महाअक्षय से 2015 में उसकी पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद उनके बीच फोन पर बात होने लगी। एक दिन महाअक्षय ने उसे फिल्म में रोल दिलाने की बात कहते हुए फ्लैट पर बुलाया। यहां धोखे से ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने शादी करने का वादा किया। इसके बाद 4 साल में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर कुछ दवाईयां भी खिलाईं।
शादी की खबरों पर हुआ खुलासा
दो-चार फिल्मों में नजर आए महाअक्षय फिल्म अभिनेत्री शीला शर्मा की बेटी मदालसा से शादी करने वाले हैं। ऐसे में लड़की को झटका लगा। इसी महीने जुलाई की 7 तारीख को मिथुन के बेटे की शादी है।
मदालसा शर्मा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं। मदालसा शर्मा गणेश आचार्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एंजेल’ में काम कर चुकी हैं। अब शादी से कुछ दिन पहले महाअक्षय के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगने से हलचल मच गई है।
पीडि़ता ने बताया कि शादी की बात पर महाअक्षय ने कुंडली मिलाने के नाम पर मना कर दिया। महाअक्षय का कहना था कि हमारी कुंडली दोस्ती के लिए मिलती है शादी के लिए नहीं।
वकील ने बताया कि पीड़िता को पिछले महीने पता चला कि महाअक्षय की शादी दूसरी लड़की हो रही है। ऐसे में लड़की ने महाअक्षय से बात करने की कोशिश की। पर पीड़िता का नंबर ब्लॉक कर दिया गया। पीड़िता ने कई बार मिथुन से शिकायत करने की कोशिश की लेकिन उनकी पत्नी योगिता बाली ने धमकियां देकर चुप करा दिया। कोर्ट ने योगिता को भी आरोपी बनाने का आदेश दिया है।
पीड़िता का कहना है इस पूरे मामले में महाअक्षय की मां भी शामिल हैं। उन्होंने कोई मदद न करके धमकी देकर मुंह बंद करने की कोशिश की।
मां ने दिया आरोपी बेटे का साथ
अब मामला खुल गया है। लड़की ने हक और न्याय के लिए कोर्ट का रूख किया। अब मिथुन चक्रवर्ती के सुपुत्र महाक्षय 4 साल तक बलात्कार, धोखाधड़ी और जबरन गर्भपात कराने के गंभीर आरोप हैं। उनकी मां ने भी लड़की को डराया धमकाया।
योगिता बाली ने कहा कि मेरे घर की बहू बनने का सपना मत देखना।
यदि ये आरोप सही हैं तो कुल मिलाकर बॉलीवुड अभिनेत्री ज़िया खान केस की याद आती है। ‘गजनी’ एक्ट्रेस जिया खान ने भी सूरज पंचोली के मारपीट करने के बाद सुसाइड कर लिया था। जिया सूरज के बच्चे की मां बनने वाली थीं। सूरज के पल्ला झाड़ लेने पर जिया को गहरा दु:ख पहुंचा और उन्होंने मौत को गले लगा लिया था। सूरज की फैमिली ने भी मदद करने की बजाय जिया को ही गलत ठहराया।
इधर बॉलीवुड का ये सनसनीखेज मामला भी चौंकाता है। डिस्को डांसर मिथुन की पत्नी और बेटा दोनों के हाथों में हथकड़ियां लग सकती हैं। शादी के कुछ दिन पहले ही इस तरह की खबरों मिथुन एंड फैमिली के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो सकती है।
मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से विवादों में चल रहे हैं। इससे पहले उनका नाम सारदा चिट फंड घोटाला में आया था। इस घोटाले में नाम आने के बाद मिथुन ने प्रवर्तन निदेशालय को 1.20 करोड़ रुपये लौटाए थे। अब मिथुन बेटे के केस के कारण सुर्खियों में हैं। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से बीमार भी चल रहे हैं. वह अपनी पीठ के दर्द से काफी परेशान हैं और इस वजह से अपनी फिल्मों से जुड़े काम भी नहीं कर पा रहे हैं। मिथुन को लक फिल्म में एक स्टंट सीन करते हुए गंभीर चोट लगी थी। बीते वक्त वह कुछ फिल्मों में ही नजर आए थे। वहीं महाअक्षय को आप जिमी, हॉंटेड और एनीमी जैसी फिल्मों में देखकर नकार चुके हैं।

Comments