सोशल मीडिया पर आधी रात को भी लोगों की मदद करने को लेकर तारीफें बटोर चुकी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इन दिनों ट्रोल का शिकार हो रही हैं। सोशल मीडिया पर तन्वी अनस सेठ के पासपोर्ट विवाद को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की जा रही है। इस अभियान में भाजपा समर्थक भी शामिल हैं। इस विवाद के चलते फेसबुक पर पिछले तीन दिन के अंदर उनके पेज की रेटिंग 4.5 से घटकर 1.4 पर आ गई है। ट्विटर और फेसबुक पर लोग उन्हें अन-फॉलो करने लगे हैं।वहीं, रविवार को पांच देशों की यात्रा से लौटने के बाद सुषमा ने तंज भरे शब्दों में ट्वीट किया कि वह 17 से 23 जून तक देश से बाहर थी। उन्हें नहीं पता कि उनकी गैरमौजूदगी में क्या हुआ लेकिन कुछ ट्वीट्स से सम्मानित किया गया है। इन्हें वह साझा कर रही हैं। इन्हें उन्होंने लाइक किया है। उन्होंने ट्विटर पर 100 से अधिक ट्वीट्स लाइक किए। इन ट्वीट में उन पर और मंत्रालय पर धर्म विशेष के लोगों का तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया गया है।
अवलोकन करें :--
ट्विटर यूजर्स ने किए ये ट्वीट
राजेश कुमार सिंह (@Neelnabh)ने लिखा कि क्या आप कहना चाहती हैं कि पासपोर्ट अधिकारी ने अपनी मनमर्जी से काम करते हुए और नियमों को तोड़ते पासपोर्ट जारी किए और नियमों का पालने करने वाले अधिकारी का ट्रांसफर किया? या आप कहना चाहती हैं कि आपने विदेश में रहते हुए ट्विटर टाइम लाइन देखनी बंद कर दी थी और विदेश मंत्रालय ने भारत में काम बंद कर दिया था?
Comments