
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक
बॉलीवुड में आपने डर्टी पिक्चर से लेकर हीरोइन, लज्जा, जूली जैसी फिल्मों के जरिए आपने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले देखे हैं लेकिन इन एक्ट्रेसेज के साथ असलियत में भी ऐसा हो चुका है। बॉलीवुड में ऐसी तमाम एक्ट्रेसेज हैं जिनके साथ यौन शोषण जैसी वारदातें हुई हैं। बी-टाउन की एक्ट्रेसेज ने उनके साथ यौन शोषण करने वालों का करारा जवाब दिया। बता दें कि बी-टाउन में छेड़छाड़ का शिकार हो चुकीं एक्ट्रेसेज की लिस्ट में चाइल्ड एक्ट्रेस जायरा वसीम, राधिका आप्टे, प्रीति जिंटा, कंगना रनौत, कोइना मित्रा, शिल्पा शिंदे, राखी, क्लिक कोचलिन जैसी कई जानी-मानी हस्तियां हैं।
सड़क पर कपड़े उतारकर कास्टिंग काउच का विरोध करने वाली तेलुगू एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने एक बड़ा खुलासा किया है। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में श्री रेड्डी ने बताया कि एक मशहूर फिल्म निर्माता के बेटे ने उन पर स्टूडियो में सेक्स के लिए दबाव बनाया था। श्री रेड्डी ने हालांकि उस शख्स का नाम जाहिर नहीं किया और कहा कि समय आने पर वह तस्वीरों समेत उसका नाम बताएंगी।उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर उनका यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया था।
तेलुगू एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने आरोप लगाया है कि राणा दग्गुबाती के भाई अभिराम दग्गुबाती ने उनका यौन शोषण किया है। श्री रेड्डी और अभिराम की कुछ इंटीमेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और खुलासे देने को मिल सकते हैं।उन्होंने सहेज कर रखे साक्ष्यों को ब्रह्मास्त्र करार दिया। श्री रेड्डी ने बताया- ”मैं एक पीड़ित हूं, एक फिल्म निर्माता के बेटे ने स्टूडियो में मेरा इस्तेमाल किया। स्टूडियो सरकारी है जो कि उस लड़के को दिया गया है।” श्री रेड्डी ने सवाल उठाया कि ”सरकार स्टूडियो क्यों दे रही है?” श्री रेड्डी ने आगे बताया- ”वह मुझे स्टूडियो में ले जाया करता था और मेरे साथ सेक्स करता था। वह तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले एक शीर्ष निर्माता का बेटा है। वह मुझ पर सेक्स के लिए दबाव बनाता था। वह मुझे स्टूडियो आने के लिए कहता था और मैं कहती थी कि मैं केवल बात करने आऊंगी, न कि किसी सेक्सुअल एक्ट के लिए। लेकिन वहां पहुंचने के बाद वह मुझ पर सेक्स का दबाव बनाता था।”
श्री रेड्डी ने बताया कि स्टूडियो का इस्तेमाल आमतौर पर अभिनेत्रियों का शोषण करने के लिए होता था। श्री रेड्डी ने आगे बताया- ”सेक्स के लिए स्टूडियो सबसे सुरक्षित जगह होते हैं। बड़े निर्देशक, निर्माता और अभिनेता उन्हें जिस्मफरोशी के अड्डे की तरह इस्तेमाल करते हैं। वे रेड लाइट एरिया की तरह होते हैं। वे सबसे सुरक्षित जगह होते हैं क्योंकि कोई भी अंदर नहीं आएगा, पुलिस भी चेक नहीं करेगी और सरकार इसे बड़ा मुद्दा मानकर बात नहीं कर रही है।”
श्री रेड्डी ने शनिवार (7 अप्रैल) को कास्टिंग काउच को लेकर मीडिया की मौजूदगी में तेलुगू फिल्म चैम्बर ऑफ कॉमर्स के बाहर कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया था। रेड्डी के इस प्रदर्शन की वजह फिल्म इंडस्ट्री में स्थानीय कलाकारों को पर्याप्त मौके नहीं देना था। पुलिस ने श्री रेड्डी के इस तरह सार्वजनिक तौर पर कपड़े उतारने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (किसी भी सार्वजनिक स्थल पर अश्लील कृत्यों) के तहत मामला दर्ज कर लिया था। श्री रेड्डी का कहना है कि कास्टिंग काउच का विरोध करने के कारण उनकी मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एमएए) की सदस्यता रद्द कर दी गई है।
अर्शी खान

बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान तमाम विवाद भी दर्शकों के सामने आते रहे जिसने दर्शकों में उनकी दिलचस्पी को और ज्यादा बढ़ा दिया। अर्शी अच्छी तरह जानती हैं कि जनता का ध्यान अपनी तरफ कैसे खींचा जाए। अर्शी सोशल मीडिया पर अपनी नॉटी पिक्चर्स और वीडियो अपलोड करने के लिए मशहूर हैं। 2015 में वह उस वक्त अचानक से चर्चा में आ गई थीं जब उन्होंने ट्वीट कर लिखा- हां मैंने शाहिद अफरीदी के साथ सेक्स किया था। क्या मुझे किसी के साथ सोने के लिए भी भारतीय मीडिया की जरूरत है? यह मेरी निजी जिंदगी है, मेरे लिए यह मोहब्बत थी। हालांकि बाद में उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबरें आने पर उनका खंडन किया था। सिर्फ अफरीदी ही नहीं, अर्शी ने एक बार सलमान खान के लिए भी अपनी न्यूड फोटो शेयर की थी और बिग बॉस होस्ट के लिए अपना प्यार जाहिर किया था। यूं तो अर्शी ने कई बार न्यूड फोटोशूट कराए हैं लेकिन वह सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब रहीं जब उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की तस्वीर अपने सीने पर लगा ली। साथ ही एक बार उन्होंने अपने शरीर के निचले भाग पर पाकिस्तानी झंडे की तस्वीर लगा ली थी। खबरें तो ऐसी भी हैं कि अर्शी ने मनीष सिंह की फिल्म ग्रीन टेरर के लिए पूरी तरह से नेकेड होकर फोटोशूट भी कराया था। फिल्म में उन्होंने महिला आतंकवादी की भूमिका निभाई थी।जब नायिकाएँ चर्चा में बने रहने के लिए स्वयं ऐसे काम करेंगी, फिर यौन शोषण का आरोप क्या सहानुभूति बटोरकर प्रसिद्धि पाना है? जिस दिन नायिकाओं ने कम या उत्तेजित वस्त्र पहनने से इन्कार कर देंगी, यौन शोषण भी समाप्त हो जाएगा। हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि "न कभी एक हाथ से ताली बजी है और न ही बिना चिंगारी के धुआँ होता है।"
शिल्पा, राखी, प्रीति, कोएना, राधिका, जायरा…इन एक्ट्रेसेस का हुआ यौन शोषण
बॉलीवुड में आपने डर्टी पिक्चर से लेकर हीरोइन, लज्जा, जूली जैसी फिल्मों के जरिए आपने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले देखे हैं लेकिन इन एक्ट्रेसेज के साथ असलियत में भी ऐसा हो चुका है। बॉलीवुड में ऐसी तमाम एक्ट्रेसेज हैं जिनके साथ यौन शोषण जैसी वारदातें हुई हैं। बी-टाउन की एक्ट्रेसेज ने उनके साथ यौन शोषण करने वालों का करारा जवाब दिया। बता दें कि बी-टाउन में छेड़छाड़ का शिकार हो चुकीं एक्ट्रेसेज की लिस्ट में चाइल्ड एक्ट्रेस जायरा वसीम, राधिका आप्टे, प्रीति जिंटा, कंगना रनौत, कोइना मित्रा, शिल्पा शिंदे, राखी, क्लिक कोचलिन जैसी कई जानी-मानी हस्तियां हैं।
2016 में एक बुक लॉन्चिंग के दौरान कंगना ने खुलासा किया था कि वो बहुत मुश्किल दौर था, जब उनका शारीरिक शोषण हुआ था। कंगना ने एक और घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने एक शख्स को सैंडल से पीटा था।
जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ हुई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया और फ्लाइट के क्रू मेंबर्स और छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई। फ्लाइट में छेड़छाड़ के दौरान तो किसी ने उनकी मदद नहीं की, लेकिन बाद में तमाम स्टार्स उनके पक्ष में बोलने लगे और एयरलाइन्स ने भी एक्शन लिया।
अभिनेत्री ईशा देओल भी साल 2005 में इससे गुजर चुकी हैं। उन्होंने ऐसा करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया। एक को तो थप्पड़ तक जड़ दिया था।
एक्ट्रेस गौहर खान रियलिटी शो इंडियाज रॉ स्टार की शूटिंग में बिजी थीं। इस दौरान एक दर्शक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उस दर्शक ने इसका कारण भी बताया था। उसका कहना था कि वह एक मुस्लिम लड़की होकर काफी अजीब कपड़े पहने थी।
नेशनल अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कल्कि कोचलिन के साथ छेड़खानी हुई थी। कल्कि वेन्यू से बाहर निकल रही थीं, तभी भीड़ का फायदा उठा कर कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा ने 2017 के अगस्त में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में धारा 502 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। कोएना के साथ एक अज्ञात शख्स फोन पर अश्लील बातें तो करता ही था, साथ ही उनको एक रात स्टे करना के लिए भी बोलता था।
डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा के साथ छेड़छाड़ हुई थी। 2014 में प्रीति जिंटा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उद्योगपति नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। शिकायत में प्रीति ने कहा था कि नेस ने वानखेड़े स्टेडियम में उनसे छेड़छाड़ की थी।
एक चैट शो के दौरान 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने खुलासा किया था कि वह भी फिल्म की शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। राधिका ने बताया कि उनके साथ एक साउथ इंडियन एक्टर ने छेड़छाड़ की थी। राधिका ने बताया था कि शूटिंग पर उनका पहला दिन था, तब एक एक्टर उनके पैरों को सहलाने लगा। ऐसा करने पर राधिका ने एक्टर के गाल पर जोर का तमाचा जड़ दिया।
ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी सिंगर मीका के खिलाफ जबरन किस करने पर पुलिस में केस दर्ज करवाया था।
लोगों का कहना था कि राखी ऐसी उत्तेजित वस्त्र धारण कर समारोह में आयीं थीं, जिसे देख मीका सिंह तो क्या किसी अन्य को रोक पाना कठिन था। पंजाबी पॉप सिंगर मिका सिंह राखी सावंत को एक बार फिर किस करना चाहते हैं। अपनी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘बलविंदर सिंह फेमस हो गया’ के म्यूजिक लांच के मौके पर मिका ने ये शरारती ख्वाहिश ज़ाहिर की। इसके बारे में जब मिका से पूछा गया, तो उन्होंने शरारती लहज़े में कहा- “मेरी तरफ से उनको शुभकामनाएं। 2014 चल रहा है, और मेरे पास सब कुछ है। अगर और पब्लिसिटी चाहिए होगी, तो मैं निश्चित रूप से राखी के पास जाऊंगा।”शिल्पा शिंदे यानी अंगूरी भाभी भी मोलेस्टेशन का शिकार हो चुकी हैं। अंगूरी भाभी ने अपने शो के प्रोड्यूसर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।
Comments