Skip to main content

PNB में सामने आया 11,300 करोड़ का फ्रॉड

PNB में सामने आया 11,300 करोड़ का फ्रॉड, निवेशकों के करोड़ों डूबेदेश के सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की मुंबई ब्रांच में 1.77 अरब डॉलर (करीब 11,330 करोड़ रुपये) का फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है. यह रकम मुंबई की एक ब्रांच से जालसाजी के जरिए अनधिकृत ट्रांजेक्शन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. इन ट्रांजेक्शन से कुछ चुनिंदा अकाउंट होल्डर को फायदा पहुंचाया जा रहा था. बैंकी तरफ से इस बारे में बाम्बे स्टॉक ऐक्सचेंज (BSE) को इसकी जानकारी दी गई है. इस फर्जीवाड़े का असर कुछ दूसरे बैंकों पर भी देखने को मिल सकता है. इस पूरे मामले की जांच बैंक की आंतरिक कमेटी भी कर रही है.
बैंक के दो अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इस मामले में बड़े ज्वेलर नीरव मोदी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर में मेहुल चोकसी का नाम भी शामिल है. इन लोगों पर लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए नुकसान पहुंचाने का आरोप है.
पीएनबी का शेयर 8 फीसदी तक टूटा
अभी बैंक की तरफ से इस फर्जीवाड़े में शामिल किसी शख्स का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि उसने इसके बारे में जांच एजेंसियों को जानकारी दे दी गई है. बैंक की तरफ से कहा गया कि वह बाद में इस बात का आकलन करेगा कि क्या इन ट्रांजेक्शन से उसकी कोई देनदारी तो नहीं बनती है. इस फर्जीवाड़े की जानकारी प्रकाश में आने के बाद पीएनबी का शेयर 8 फीसदी तक टूट गया, जिससे निवेशकों के 3000 करोड़ रुपए डूब गए. बुधवार को शुरुआती कारोबार में पीएनबी का शेयर 5.7% तक गिर गया था.
149 रुपए स्तर पर आया शेयर
पीएनबी में फ्रॉड और अनधिकृत ट्रांजेक्शन की खबर सामने आने के बाद पीएनबी के शेयर में सुबह करीब 11.48 बजे बीएसई पर स्टॉक 7.82 फीसदी टूटकर 149 रुपए के निचले स्तर पर आ गया. हालांकि शेयर में बाद में कुछ रिकवरी देखी गई. गौरतलब है कि पीएनबी पहले से ही इस तरह के फर्जीवाड़े की जांच कर रहा है. पिछले सप्ताह सीबीआई ने कहा था कि उसने पीएनबी की शिकायत पर अरबपति जूलर नीरव मोदी के खिलाफ जांच शुरू की है. दरअसल, पीएनबी ने जूलर और कुछ अन्य पर 4.4 करोड़ डॉलर के फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. यह पता नहीं चल पाया है कि मौजूदा खुलासा इसी मामले से जुड़ा है या इससे अलग है.
अभी तय साफ नहीं हो सका है कि इस फ्रॉड का लिंक इस माह के शुरू में पीएनबी में सामने आए नीरव मोदी केस से तो नहीं है. इससे पहले सीबीआई ने पीएनबी की शिकायत पर अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी, उनके भाई और पत्‍नी व एक बिजनेस पार्टनर के खिलाफ 280 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी में मामला दर्ज किया था. धोखाधड़ी का यह मामला 2017 का है. दरअसल, पीएनबी ने जूलर और कुछ अन्य पर 4.4 करोड़ डॉलर के फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...