Skip to main content

‘हिम्मत है तो घूसखोर मुस्लिम या दलित लिखो’: मनोज बाजपेई की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर भड़के नेटिजन्स, Netflix को दी चेतावनी

               नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' नाम पर छिड़ा जातिगत विवाद (साभार: Netflix/X)
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेई की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के नाम पर विवाद छिड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘सवर्ण समाज’ और ‘ब्राह्मण’ की छवि खराब करने का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि नाम नहीं बदला गया, तो नेटफ्लिक्स को बॉयकॉट किया जाएगा। एक्स पर ‘शेमऑननेटफ्लिक्स’ हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

दरअसल, 03 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘घूसखोर फिल्म’ का 51 सेकेंड के टीजर रिलीज किया। इस फिल्म में मनोज बाजपेई को एक पुलिस अफसर के किरदार में दिखाया गया है, जो ‘पंडत’ है और उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। फिल्म के टीजर रिलीज होते ही लोगों का विरोध शुरू हो गया।

 वॉयस ऑफ ब्राह्मण नाम के सोशल मीडिया अकाउंट ने लिखा, मनोज बाजपेई, “नेटफ्लिक्स यह नाम ‘घूसखोर पंडत’ तुरंत बदला जाए। अन्यथा आपका खुलकर विरोध होगा।” उन्होंने फिल्म को बैन करने की भी माँग की।

वहीं सवर्ण आर्मी नाम के सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “घूसखोर पंडित नाम तुरंत बदलें! ब्राह्मणों को घटिया रूढ़ियों के लिए निशाना बनाना सही नहीं है। यह जातिगत नफरत है। इसे अभी ठीक करें, वरना खुले बहिष्कार का सामना करना पढ़ेगा।”

सोशल मीडिया यूजर ‘दिव्या गंडोत्रा टंडन’ ने कहा, “घूसखोर पंडत-नेटफ्लिक्स ने तो सचमुच खुलकर कह दिया। एक हिंदू सरनेम और पुजारी की पहचान को भ्रष्टाचार के रूप में पेश करके आम जनता के लिए पेश किया गया। क्योंकि इस पहचान को रूढिबद्ध करना हमेशा सुरक्षित, कलात्मक औऱ साहसिक माना जाता है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह कितनी अजीब बात है कि सुविधा के अनुसार भ्रष्टाचार अचानक धार्मिक व्यंग्यचित्र बन जाता है। यह भी उतना ही अजीब है कि अन्य पहचानों को कितनी नरमी और सावधानी से पेश किया जाता है।”

एक और एक्स यूजर गरवित सेठी लिखते हैं, “इस फिल्म का नाम बेहद आपत्तिजनक है। क्या नेटफ्लिक्स किसी फिल्म का नाम ‘घूसखोर दलित’ या ‘घूसखोर मुल्ला’ रख सकता है? इसे जल्द से जल्द बदलें!”

‘वॉयस ऑफ हिंदू’ नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “नेटफ्लिक्स, आपने घूसखोर पंडित नाम दिया, क्या आपमें इतनी हिम्मत है कि आप घूसखोर मुस्लिम को अपनी किसी वेबसीरीज में दिखा सकें? इस शीर्षक को हटा दें, वरना नेटफ्लिक्स के व्यापक बहिष्कार के लिए तैयार रहें।”

नेटफ्लिक्स पर आने वाली ‘घूसखोर पंडत’ की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस अफसर की है, जिसका नाम अजय दीक्षित (निकनेम-पंडत) है। अजय को जल्दी पैसा कमाने की योजना तब धराशायी हो जाती है जब वह एक ग्लोबल साजिश में उलझ जाता है। दिल्ली के बीचोबीच चलती कार से फेंकी गई गंभीर रूप से घायल युवती की पहचान उजागर करने की कोशिश में, घटनाएँ अजय के अनुमान से कहीं अधिक गंभीर रूप ले लेती हैं।

इस फिल्म को रितेश शाह ने निर्देशित किया है। वहीं फिल्म के लेखकर नीरज पांडे हैं। फिल्म में मनोज बाजपेई, नुसरत भरूचा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, श्रद्धा दास और किकी शारदा मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालाँकि, फिल्म की रिलीज की तारीख की अभी घोषणा नहीं की गई है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...