Skip to main content

‘क्या भगवान हनुमान ऐसे संभालते हैं, मुझे गुस्सा आ रहा है’: फिल्म वाराणसी की स्क्रीनिंग पर आई तकनीकी खामी तो ‘नास्तिक’ राजामौली ने भगवान को बनाया जिम्मेदार

               निर्देशक एसएस राजामौली, फिल्म 'वाराणसी' का पोस्टर (फोटो साभार: अमर उजाला, इंडिया टूडे)
साउथ इंडस्ट्री की फिल्म ‘वाराणसी’ के ग्रैंड इवेंट के दौरान डायरेक्टर एसएस राजामौली की एक टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। राजामौली ने इवेंट में तकनीकी समस्या का जिम्मेदार भगवान को बताया और कहा कि उन्हें गुस्सा आ रहा है कि भगवान क्यों नहीं संभाल रहे हैं। इस विवादित टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर उन्हें ‘नास्तिक’ बताकर खूब आलोचना हुई।

दरअसल, राजामौली ने कहा था,“यह मेरे लिए एक भावुक पल है। मैं ईश्वर में विश्वास नहीं करता। लेकिन मेरे पिताजी आए और कहा कि भगवान हनुमान सब सँभाल लेंगे। क्या वह ऐसे ही सँभालते हैं। यह सोचकर मुझे गुस्सा आ रहा है। जब मेरे पिता ने हनुमान के बारे में बात की और सफलता के लिए उनके आशीर्वाद पर निर्भर रहने का सुझाव दिया तो मुझे बहुत गुस्सा आया।”

राजामौली का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इसे ‘आस्था का अपमान’ बताते हुए नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा, “हम सब जानते हैं कि आप नास्तिक हैं राजामौली। लेकिन अपनी बकवास में भगवान हनुमान को घसीटने की हिम्मत मत कीजिए। आपकी लापरवाह और अहंकारी टिप्पणियाँ शर्मनाक हैं। अगर आप निराश हैं तो अपनी टीम और परिवार पर गुस्सा निकालिए, जो इस मिस मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार हैं।”

 

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “राजामौली का यह कहना कि वे ईश्वर में विश्वास नहीं रखते, अनुचित था। उन्होंने फिल्म का शीर्षक वाराणसी क्यों रखा और पौराणिक पात्रों का इस्तेमाल कैसे किया? क्या उन्हें नहीं पता कि लोगों को तकलीफ होती है? उनके जैसे कद के व्यक्ति से ऐसी उम्मीद नहीं थी।”

फिल्म में रामायण की झलक से बढ़ा फैंस का उत्साह

विवाद के बीच ‘वाराणसी’ का टीजर भी खूब चर्चा में है, जिसमें रामायण की झलक दिखाई देती है। दर्शकों के बीच सबसे बड़ा उत्साह इस बात को लेकर है कि फिल्म में महेश बाबू भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएँगे।

इससे पहले राजामौली ने बताया था कि फिल्म में रामायण का एक प्रमुख अध्याय शामिल होगा और कहानी मुख्य किरदार ‘रुद्र’ की यात्रा को दिखाएगी, जो समय और स्थान के पार जाकर अलग-अलग युगों में घूमता है। फिल्म 512 CE से 2027 CE तक की समय-सीमा को कवर करेगी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

वैश्विक स्तर पर फिल्म की रिलीज मार्च–अप्रैल 2027 के लिए तय है। मगर उससे पहले ही वाराणसी इवेंट में उठे विवाद ने फिल्म के प्रचार को एक नया मोड़ दे दिया है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...