Skip to main content

कर्नाटक : पूरे बदन में लपेटकर सोना लाती थी कर्नाटक के DGP की हिरोइन बिटिया, साल भर में 30 बार दुबई गई: एक राजनेता का भी निकला कनेक्शन, ब्लैकमेलिंग का भी दावा

                                   रान्या राव और उनके पिता IPS रामचंद्र राव (साभार: NDTV/The Week)
सोने की तस्करी में पकड़ाई तमिल एवं कन्नड़ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रान्या राव ने इस काम के लिए एक खास तरह का जैकेट बनवा रखा था। इसे वह अपने शरीर, कमर और जाँघ पर बाँधती थी और उसमें सोने की बिस्किट भरकर लाती थी। रान्या को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने 14.80 किलोग्राम सोने के साथ रान्या को बेंलगुरु एयरपोर्ट से 3 मार्च को गिरफ्तार किया था।

रान्या राव कर्नाटक के वरिष्ठ IPS अधिकारी के. रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। रामचंद्र राव इस समय कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर तैनात हैं। इस पद का प्रभार उन्हें अक्टूबर 2023 में मिला था। रान्या राव को आपराधिक अपराध न्यायालय ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एक नेता और कुछ अधिकारियों पर नजर

शुरुआती जाँच में इस पूरे तस्करी रैकेट में एक राजनेता की मिलीभगत भी सामने आई है। हालाँकि, जाँच एजेंसियों ने उसका नाम उजागर नहीं किया है। सूत्रों के हवाले से TOI ने बताया है कि बेंगलुरु के केंद्रीय व्यापारिक जिले में एक आभूषण बुटीक द्वारा तस्करी के सोने खरीदे गए थे। ये सोना एक प्रमुख राजनेता की ओर से खरीदा गया था। अधिकारी अब इसके लिए भुगतान के तरीकों का पता लगा रहे हैं।
रान्या राव की गिरफ्तारी के बाद DRI ने अभिनेत्री के बेंगलुरु के लेवली रोड अपार्टमेंट के उनके फ्लैट में भी छापेमारी की थी। फ्लैट में 2.10 करोड़ रुपए के डिजाइनर ज्वैलरी और 2.70 करोड़ रुपए नकद मिले हैं। इस मामले में DRI ड्रग तस्कर, नेता, व्यवसायी, अधिकारी, पुलिस आदि के नेटवर्क की जाँच कर रही है।

रान्या को बचाने की कोशिश करने वाला कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

शादी के बाद रान्या अपने पति जतिन हुक्केरी के साथ लगातार अंतरराष्ट्रीय यात्राएँ कर रही थीं। वे दोनों वहाँ भी जा रहे थे, जहाँ उनका कोई व्यवसाय या पारिवारिक संबंध नहीं था। इतना ही नहीं, वह पिछले 15 दिनों में दुबई की चार बार यात्रा कर चुकी थीं। पिछले एक साल में वह 30 बार दुबई देशों की यात्रा कर चुकी हैं। इसको लेकर अधिकारियों को शंका हुई और वे रान्या पर निगाह रखने लगे।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकीं रान्या जब 3 मार्च को एमिरेट्स की फ्लाइट्स से उतरीं तो उन्होंने स्थानीय पुलिसकर्मियों को फोन करके घर तक एस्कॉर्ट देने के लिए कहा। पिता के DGP होने के कारण रान्या एयरपोर्ट पर हमेशा एस्कॉर्ट की माँग करती थी। इससे वह जाँच से बच जाती थी। हालाँकि, 3 मार्च को DRI ने उनकी तलाश ली तो लगभग 17.30 करोड़ रुपए की 14.80 किलोग्राम सोना बरामद हुआ।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैनात कान्स्टेबल बसवराज ने रान्या की मदद की थी। जब अधिकारियों ने रान्या राव की जाँच करनी चाही तो बसवराज ने उन्हें रोक दिया था और कहा था, “तुम्हें पता है ये कौन हैं? ये डीजीपी रामचंद्र राव की बेटी हैं।” इसके बावजूद DRI के अधिकारियों ने रान्या राव की तलाश ली और इस मामले का खुलासा किया। बसवराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हर ट्रिप के 12-13 लाख रुपए लेती थी रान्या, बोली- ब्लैकमेल किया गया

एक अधिकारी ने कहा, “अपनी पिछली चार यात्राओं में उसने इसी प्रकार का पैटर्न अपनाया तथा ऐसे कपड़े पहने, जिससे वह तस्करी किए गए सोने की बेल्ट को छुपा सके।” न्यूज18 ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रान्या राव ने पूछताछ में अधिकारियों से कहा कि सोने की तस्करी के लिए उसे ब्लैकमेल किया गया था। हालाँकि, यह दावा कितना सही है, यह जाँच के बाद ही पता चलेगा।
सूत्रों का कहना है कि हर बार दुबई की यात्रा की में वह कई किलोग्राम सोना लेकर आई हैं। कहा जा रहा है कि रान्या राव तस्करी किए गए सोने के लिए 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से पैसे लिए थे। इसका मतलब है कि रान्या हर ट्रिप में उनकी 12 से 13 लाख रुपए की कमाई हुई। बेटी की गिरफ्तारी पर IPS रामचंद्र राव को सदमा लगा है।
रामचंद्र राव ने कहा, “चार महीने पहले ही उसकी (33 साल की रान्या राव की) शादी हुई है। तब से अब तक वह हमसे मिलने नहीं आई है। हमें उसके या उसके पति (आर्टिटेक्ट जतिन हुक्केरी) के व्यवसाय के बारे में कोई जानकारी नहीं है।” उन्होंने कहा कि IPS के रूप में उनके करियर पर कोई काला धब्बा नहीं है और कानून अपना काम करेगा।

IPS रामचंद्र राव का विवाद में आया था नाम

हालाँकि, रामचंद्र राव पर भी जब्त की हुई रकम को कम दिखाने का आरोप लगा था। The Week की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2014 में रामचंद्र राव जब दक्षिणी रेंज के IG थे। उस समय मैसूर के येलवाल के पास कालीकट जाने वाली एक निजी बस को रोककर तलाशी ली गई थी। मैसूर दक्षिण पुलिस ने केरल के चार व्यापारियों द्वारा ले जाई जा रही राशि को जब्त की थी।
पुलिस ने जब्त की हुई रकम 20 लाख रुपए बताई थी। हालाँकि, केरल के इन व्यापारियों ने आरोप लगाया था कि उनकी कुल 2.27 करोड़ रुपए जब्त की थी। इतना ही नहीं, पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि एक दूसरे व्यापारी के साथ मिलकर उन्हें लूटा गया है। बस पर छापेमारी करने वाले अधिकारियों में से एक रामचंद्र राव का गनमैन प्रकाश भी था।
हालाँकि, रामचंद्र राव ने इन व्यापारियों द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया था। हालाँकि, भारी विरोध को देखते हुए उनका तुरंत तबादला कर दिया गया था। बाद में राज्य की CID ​​ने कहा था कि रामचंद्र राव और एक पुलिस उपाधीक्षक की ओर से बहुत बड़ी चूक हुई थी। उनके संज्ञान में लाया गया था कि IG से जुड़े एक गनमैन सहित कुछ पुलिसकर्मी डकैती में शामिल थे।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...