Skip to main content

पटौदी पैलेस में लहरा रहा कौन सा झंडा? खुला एक्टर की जिंदगी का ये बड़ा राज


बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनकी पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 15 जनवरी 2025 की देर रात सैफ अली खान को एक अनजान शख्स ने उनके घर में घुसकर चाकू से 6 बार वार किया था।

सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार इस हादसे में सैफ अली खान को गंभीर चोटें आई थीं। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत ठीक है और वह धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं। वहीं आज यानी 19 जनवरी 2025 की सुबह एक्टर पर वार करने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
सैफ अली खान की पर्सनल लाइफ को लेकर हो रही चर्चा 
इस समय सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही है। साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं की जा रही है। साल 2023 में कपल अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ पटौदी पैलेस पर विंटर वेकेशन इन्जॉय करने के लिए पहुंचे थे।
सैफ अली खान और करीना कपूर का वेकेशन -सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर इस वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें पटौदी पैलेस के साथ-साथ उनका शाही खाना भी नजर आ रहा था।
वहीं एक तस्वीर में करीना कपूर खान धूप में बैठकर खाना इन्जॉय करती नजर आ रही थीं। वेकेशन की ये तस्वीरें शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने कैप्शन में लिखा था- मक्के की रोटी, सरसों दा साग- अपने घर के बाग से। यहां कुछ मेरी पसंदीदा चीजें हैं।
करीना कपूर की इस पोस्ट में जहां सैफ अली खान और उनके घर का खाना दिखाई दे रहा था, वहीं एक तस्वीर में पटौदी पैलेस की झलक भी दिखाई दे रही है। इस फोटो में सैफ अली खान भी नजर आ रहे थे लेकिन सबका ध्यान पटौदी पैलेस पर लहरा रहे झंडे पर जा रहा था।
पटौदी पैलेस पर लहरा रहा कौन सा झंडा? 
आपको बता दें कि पटौदी पैलेस पर जो झंडा लहरा रहा है वह भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं है।
आज तक की रिपोर्ट के अनुसार हरा, पीला और ऑरेंज पट्टियों वाला ये झंडा पटौदी स्टेट का है। ये एक रियासत हुआ करती थी जिसकी स्थापना 1804 में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के दौरान हुई थी।
पटौदी पैलेस में हो चुकी है इन फिल्मों की शूटिंग 
जानकारी के अनुसार हाल ही में पटौदी पैलेस में रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग हुई थी। इसके अलावा पहले भी यहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है जिनमें कैटरीना कैफ और इमरान खान की फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', आमिर खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'मंगल पांडे' का नाम शामिल है। आमिर खान की फिल्म फिल्म 'रंग दे बसंती' और शाहरुख खान-प्रीति जिंटा की फिल्म 'वीर जारा' की शूटिंग भी पटौदी पैलेस में ही हुई थी।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...