Skip to main content

काम देने के बदले कहा ‘कॉम्प्रोमाइज करो’!

टीवी एक्ट्रेस सुलगना चटर्जी कास्टिंग काउच के खिलाफ बोली हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि बॉलीवुड के टॉप लोगों से घटिया ऑफर मिला था, जिसमें उनसे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा गया था। सुलगना की इस बारे में एक एजेंट से फोन पर वॉट्सएप मैसेज के जरिए बात भी हुई थी। उन्होंने उसी बातचीत का स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और आपबीती बयान की है। सुलगना के मैसेज के बाद बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में एक बार फिर से कास्टिंग काउच पर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। सुलगना सौभाग्यवती भवः, संस्कार- धरोहर अपनों की, महादेव और मिसेज प्यार लाल जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। बता दें कि उनसे पहले इस मसले पर विद्या बालन, राधिका आप्टे सरीखी एक्ट्रेस भी खुल कर अपनी राय जाहिर कर चुकी हैं। फेसबुक पर उन्होंने चैट के स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें काम को लेकर उनकी और एजेंट की बातचीत हुई थी। चैट से स्पष्ट है कि एजेंट निर्देशक की तरफ से बात कर रहा होता है। वह सुलगना से कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहता है। वह इस पर लिखती हैं, “जब इस तरह के ऑफर आम हो जाते हैं, तब आप पर इनका प्रभाव नहीं पड़ता।”
सुलगना से जब संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया, “मैंने यूं ही इसे (चैट को) पोस्ट कर दिया। मैं इससे किसी तरह की पब्लिसिटी नहीं चाहती हूं। जहां तक मामले की बात है, तो मैंने काम के सिलसिले में उस शख्स से नंबर एक्सचेंज किए थे। लेकिन वह मुझे याद नहीं है। उसने अचानक से मुझे मैसेज भेजा, जिसमें एक विज्ञापन का ऑफर था। वह किसी बॉलीवुड के ‘ए’ लिस्ट एक्टर के साथ शूट होना था। स्वाभाविक है कि तब मैं खुश हुई थी। फिर उसने बताया कि शूट एक दिन चलेगा। मैं सोच रही थी कि वह मुझे लुक टेस्ट के लिए बुलाएगा। लेकिन उसने कॉम्प्रोमाइज करने के लिए मैसेज किया। बाकी चीजें स्क्रीनशॉट में हैं। वह लगातार पूछ रहा था कि मैंने कभी कॉम्प्रोमाइज प्रोजेक्ट्स किए हैं। मैंने यह कहते हुए नहीं कहा कि यह सब पूछने का मुझसे कोई मतलब नहीं है।”
न्होंने आगे इस बारे में कहा, “मुझे ए लिस्ट वालों से इस तरह का ऑफर कभी नहीं मिला था, जो फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। ये सभी ऑफर्स दलालों के जरिए आते हैं, जिन्हें जीवन में कुछ नहीं करना होता है। मुझे कभी किसी निर्देशक या निर्माता ने नहीं कहा कि- तुम ये करो, मैं तुमको स्टार बना दूंगा।” फिलहाल सुलगना यह समझ नहीं पा रही हैं कि लोग आखिरकार उनके इस मामले पर बोलने के लिए हैरानी क्यों जता रहे हैं।
सुलगना चटर्जी सौभाग्यवती भवः, संस्कार- धरोहर अपनों की, महादेव और मिसेज प्यार लाल जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। (फोटोः इंस्टाग्राम)

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...