धुरंधर-2 से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस बेनकाब; ‘अतीक अहमद’ का पाकिस्तानी कनेक्शन दिखाए जाने पर छाती पीट रहे प्रोपेगेंडाबाज, माफिया के लिए उमड़ा प्रेम
धुरंधर द रिवेंज, अतीफ और माफिया अतीक अहमद ( फोटो साभार- x@dhurandharfc) फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में करीब 7-9 मिनट का उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन का किरदार है। उसका नाम है अतीफ अहमद। फिल्म में उसके आईएसआई कनेक्शन, हथियारों की तस्करी और जाली नोट का धंधा करने वाला दिखाया गया है। इसको लेकर एसपी-कांग्रेस और तमाम वामपंथियों की भौहें चढ़ गई हैं। इनका कहना है कि ये पूर्व एसपी सांसद और माफिया अतीक अहमद को दिखाया गया है। लेकिन उसकी हत्या के बाद उसे इस तरह से पाकिस्तान से कनेक्शन दिखाना गलत है। जबकि सच यह है कि अतीक अहमद का पाकिस्तान से न सिर्फ संबंध था बल्कि उसके सारे काले कारनामे पाकिस्तान की मदद से चलते थे। अपना खौफ पैदा करने के लिए वह जिन हथियारों का इस्तेमाल करता था, वह पाकिस्तान से आते थे। ISI और आतंकियों से कनेक्शन फिल्म में इलाहाबाद और उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए अतीफ का आईएसआई से कनेक्शन दिखाया गया है। आईएसआई से हथियारों की तस्करी, नकली नोट नेपाल के रास्ते भारत में लाकर खपाना और उत्तर प्रदेश में किसकी ...