Skip to main content

अखिलेश यादव समाजवादी नहीं, नमाजवादी पार्टी के हैं अध्यक्ष: अमर सिंह

Amar Singh
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। चुनाव जीतने पर विष्णु का मंदिर बनाने वाले अखिलेश यादव के बयान को लेकर अमर सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक गुस्से से भरा वीडियो जारी किया है। उन्होंने इस वीडियो में अखिलेश ही नहीं बल्कि आजम खान पर भी जमकर अपना गुस्सा उतारा है।
अमर सिंह ने यहां तक कह दिया कि अखिलेश समाजवादी नहीं बल्कि नमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर उनकी सत्ता में वापसी होती है तो वो उत्तर प्रदेश में भगवान विष्णु का भव्य मंदिर बनाएंगे और इसे विष्णु नगर के रुप में विकसित करेंगे। अखिलेश के इसी बयान पर गुस्सा जताते हुए अमर सिंह ने यह प्रतिक्रिया दी है।
Image may contain: 6 people, people smiling, people standing
अपने वीडियो में अमर सिंह ने कहा, 'अखिलेश यादव तुम्हें विष्णु का मंदिर बनाने का अधिकार है, तुम समाजवादी पार्टी के सदर (अध्यक्ष) नहीं हो, तुम नमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हो। तुम्हारा बनाया हुआ, तुम्हारे पिता का बनाया हुआ राजनीतिक पुत्र मोहम्मद आजम खान, उसने बयान दिया है कि अमर सिंह जैसे लोगों को काट देना चाहिए, उसकी जवान हो रही बेटियों के ऊपर तेजाब फेंक देना चाहिए। बेटियां तुम्हारी भी हैं, बेटियां तुम्हारें परिवार और अन्य लोगों की भी हैं।'
आप मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना से पूछिए तुम्हारे भाई विवेक और उनकी पत्नी वंदना के तमाम झगड़े के बाद साधना जी रोते हुए मेरे पास आई थीं. वर्षों से जेल में पड़े सिसकियां ले रहे थे. तमाम विरोध के बाद मैंने तुम्हारे घर की बहू की सिसकियां  बंद किया था. उसके आंसू पोछे. वहीं जब तुम्हारे परिवार की वजह से जब हम जेल में थे तो न तुमने, न तुम्हारे पिता ने या तुम्हारे परिवार के लोग एक बार भी मेरे परिवार के आंसू पोछने नहीं आए.'
अमर सिंह ने आगे कहा, 'तुम विष्णु का मंदिर बनाओगे, नमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश. तुम्हारा पाला हुआ पैदा किया हुआ तैमूर लंग, नादिर शाह, अलाउद्दीन खिलजी, अहमद शाह अबदाली और महमूद गजनवी की नस्ल और संस्कृति का राक्षस आजम खान हमारी बेटियों तेजाब से नहलाने की बात करता है. हमें काटने की बात करता है.'
अमर सिंह वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं, 'मैं उत्तर प्रदेश और हिंदुस्तान के हिंदू समाज से कहूंगा, मुझे यदि इसके लिए सांप्रदायिकता का तमगा मिलता है तो बेशक मिले. अगर धर्मनिरपेक्षता का मतलब है अपने स्वाभिमान से समझौता करना तो ऐसी धर्मनिरपेक्षता से मैं कान पकड़ता हूं. असफकुल्ला खां, अब्दुल कलाम जैसे राष्ट्रभक्त मुसलमानों का सम्मान मैं कर सकता हूं, लेकिन तैमूर, अलाउद्दीन खिलजी, महमूद गजनवी की नस्ल और संस्कृति के मोहम्मद आजम खान का जो अपने आदर्श मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाने के बाद खुलेआम अब्दुल सलीम और दाउद इब्राहिम को बताता है कहता है गुलाम नबी आजाद हिंदुस्तान का वजीर ही नहीं है क्योंकि वह उस कश्मीर से आता है जिसके लिए आजतक तय नहीं हुआ कि यह हिंदुस्तान का है भी या नहीं. जो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहता है, खुलेआम हमारी भारतमाता को डायन कहता है.'

अमर सिंह ने कहा, 'क्या विष्णु का मंदिर बनाएगा यह (अखिलेश यादव),....समाजवादी नहीं नमाजवादी है, जिसके घर की बहू-बेटियों की इज्जत मैं जिंदगी भर बचाता रहा, झगड़े के बाद भी बचाया. पूछो अपनी मां साधना से.....तेजाब से हमारे बच्चों को जलवाओगे, तुम्हारे भी बच्चे हैं अखिलेश, तुम्हारे घर में भी बहुएं और मांएं हैं.......तुम्हारी हर चुनौती का जवाब देने के लिए दृढ़ता से तैयार हूं.
वीडियो में अमर सिंह ने अखिलेश यादव के परिवारिक झगड़े का जिक्र करते हुए कहा,  'मैंने आपकी परिवारिक कलह को सुलझाया. लेकिन मैं जब मुसीबत में था तब ना तुम और ना ही तुम्हारे पिता ने मेरी और मेरे पारिवार की सुध ली। तुम विष्णु का मंदिर बनाओगे अखिलेश? तुम्हारा पाला हुआ आजम खान हमें काटने और बेटियों पर तेजाब फेंकने की बात करता है।'
एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में आजम खान ने अमर सिंह के बयान पर कहा, 'जिस दिन ये या फिर इन जैसे लोग दंगों में मारे जाएंगे और इनके परिवार के लोग काटे जाएंगे तो हिंदुस्तान में दंगे बंद हो जाएंगे. जिस दिन ऐसे लोग काटे जाएंगे, इनके बच्चे तेजाब में नहलाए जाएंगे तो न मुजफ्फरनगर होगा न गुजरात होगा.'

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...