Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2025

उत्तर प्रदेश : हिंदू देवी-देवताओं को गालियाँ देकर कमाई कर रही सरोज सरगम, 6 FIR के बाद भी घूम रही आजाद

         यूट्यूबर सरोज सरगम के वीडियो Thumbnail (फोटो साभार : YT_@sarojsargammirzapur8750) प्रयागराज की गलियों में एक यूट्यूबर रहती है, नाम है  सरोज सरगम । उसका काम वीडियो बनाना है, लेकिन कंटेंट ऐसा जो लोगों को चौंका दे। वो अपने वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं को गालियाँ देती है और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती है। यूट्यूब पर उसने अपना चैनल बना रखा है ‘सरोज सरगम मिर्जापुर’ के नाम से। इस चैनल पर सरोज सरगम लगातार आपत्तिजनक गाने और वीडियो पोस्ट कर रही है। सरोज सरगम ने हाल ही में एक वीडियो में माँ दुर्गा के लिए ‘रं#$ और हत्यारिन’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे पूरे हिंदू समाज में गुस्सा फैल गया। सरोज सरगम के खिलाफ एक नहीं, बल्कि 6 FIR दर्ज हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस की ढीली कार्रवाई से लोग और भी भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर उसकी तुरंत गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं। सरोज सरगम के खिलाफ जो FIR दर्ज हुई है, उस पर उसने एक लेटर लिखकर अपने यूट्यूब चैनल पर डाला है। इसमें सरोज सरगम ने लिखती है कि वो हमेशा मिशनरी ऐतिहासिक गीत गाती है (असल में हिंदुओं का अपमान करने वाले...

केवल फिल्म नहीं है ‘द बंगाल फाइल्स’, उस भयावह सत्य से कराती है साक्षात्कार जिसे ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ की चादर में छिपाया

‘द बंगाल फाइल्स’ वो फिल्म है जो हमारे उस बनावटी विश्वास को चकनाचूर कर देती है कि हम एक शांतिपूर्ण, धर्मनिरपेक्ष और सभ्य समाज में जी रहे हैं। ये फिल्म न सिर्फ एक कहानी सुनाती है, बल्कि आपको उस खूनी बँटवारे के दर्दनाक सच से रू-ब-रू कराती है, जिसे हमारे इतिहासकारों और बंगाल के बुद्धिजीवियों ने हमारी यादों से जैसे मिटा सा दिया है। ये फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं करती, ये आपको सोचने पर मजबूर करती है कि हमारे साथ क्या हुआ था और आज भी क्या हो रहा है। जब कोई शानदार फिल्म खत्म होती है, तो लोग तालियाँ बजाते हैं, खुशी से झूम उठते हैं। लेकिन मैं ‘द बंगाल फाइल्स’ देखने के बाद चुप क्यों बैठा रहा? मैंने बाकी दर्शकों के साथ तालियाँ क्यों नहीं बजाईं? ये सवाल मेरे मन में बार-बार घूम रहा था। इसका जवाब ये नहीं कि फिल्म अच्छी नहीं थी। बल्कि ये फिल्म सिर्फ एक फिल्म नहीं थी। इसने मुझे भारत के उस खूनी बँटवारे के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया, जिसे हमारे सरकारी इतिहासकारों और बंगाल के बुद्धिजीवियों ने हमसे छुपाया। ये फिल्म आपको झकझोरती है, आपके सामने सवाल खड़े करती है कि हमारे साथ क्या हुआ था और आज भी क्या हो रह...

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने किसान बन कर खरीदी करोड़ों की जमीन, बिना इजाजत लेन-देन की होगी जाँच: भारत में खेती की जमीन को खरीदने के क्या हैं नियम

                                                      सुहाना खान  ( साभार-x@suhanakhan, ht) बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की बेटी और उभरती हुई अभिनेत्री सुहाना खान हाल ही में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक जमीन की खरीद को लेकर विवादों में आ गई हैं। उन्होंने 30 मई 2023 को अलीबाग के थल गाँव में एक कृषि भूमि (agricultural land) खरीदी, जिसकी कीमत लगभग 12.91 करोड़ थी। यह जमीन मुंबई के खोटे परिवार (कफ परेड निवासी) से खरीदी गई थी और 77.46 लाख की स्टाम्प ड्यूटी भी भरी गई। मामला इस बात को लेकर उठ रहा है कि क्या जमीन खरीदते समय सभी जरूरी कानूनी अनुमति और दस्तावेज पूरे किए गए थे या नहीं। महाराष्ट्र में कृषि भूमि केवल उन्हीं लोगों को बेची जा सकती है, जो किसान माने जाते हैं। अब अलीबाग के तहसीलदार से इस जमीन की जाँच कर रिपोर्ट माँगी गई है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि नियमों का पालन हुआ या नहीं। भारत में कृषि भूमि खरीदने के क्या हैं नियम भारत में कृषि भूमि ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)