आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक
राज किरण ने अपने करियर की शुरुआत 1970 से की। राज ने अपने करियर में कई बलॉकबस्टर फिल्में की हैं। जैसे घर हो तो ऐसा, कर्ज, बसेरा आदि। लेकिन साल 2003 में राज किरण अचानक लापता हो गए। बाद में पता चला कि वह पागलखाने में भर्ती हैं।
अभिनेत्री मिताली शर्मा की हालत भी कुछ इसी तरह है। मिताली शर्मा को मुंबई की सड़को पर भीख मांगते देखा गया है। पुलिस ने मिताली को मुंबई के ओशिवारा से चोरी करते हुए पकड़ा। काम न मिलने की वजह से मिताली की यह हालत हुई। साथ ही परिवार वालों ने भी साथ छोड़ा।
बॉलीवुड फिल्म मकड़ी से लाइमलाइट होने वाली अभिनेत्री श्वेता बासु प्रसाद के करियर ने तब अपने पंख नीचे कर लिए जब उन्हें सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लेकिन अब उन्होंने डायरेक्टर रोहित मित्तल से सगाई कर ली है। श्वेता को फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में देखा गया था।
अवलोकन करें:--
बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल ने बड़ा आर्थिक संकट देखा है। दरअशल, अभय ने एक फिल्म वन बाय वन को प्रोड्यूस किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर अपना छाप नही छोड़ पाई। जिस कारण उनकी स्थिति कंगाल हो गई और अपना लोन चुकाने के लिए उन्हें अपना घर चुकाना पड़ा।
गीतांजलि नागपाल एक समय टॉप में गिनी जाने वाली मॉडल हुआ करती थी। लेकिन उन्हें अपने करियर में ज्यादा सफलता हासिल नही हुई। जिस कारण उन्हें नशे की लत लग गई। उन्हें दिल्ली की सड़को और पार्कों पर पागलों की तरह घूमते हुए देखा गया।
अभिनेता सतीश कौल ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। सतीश कौल ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया है। पंजाबी सिनेमा में अपने दमदार किरदार के लिए सतीश को लाइफटाइम अचीवमैंट से नवाजा जा चुका है। लेकिन आज सतीश कहां है ये किसी को नही पता।
Comments