Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2022

सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर “डिस्को किंग” बप्पी लाहिरी का 69 वर्ष की उम्र में निधन

गायक-संगीतकार बप्पी लाहिरी का बुधवार 16 फरवरी को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। अस्सी की दशक में डिस्को गानों से धूम मचानेवाले गायक को पिछले साल अप्रैल में कोरोना हो गया था, जिसके बाद उन्हें फुल बेड रेस्ट तक सीमित कर दिया गया था। डॉक्टरों की सलाह पर आसान गतिशीलता और सुविधा के लिये उनके जुहू स्थित आवास पर लिफ्ट के साथ एक व्हीलचेयर की व्यवस्था कर दी गई थी। बप्पी लाहिरी का कई बीमारियों का इलाज चल रहा था। फरवरी 15 की रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने, पुनर्जीवित करने की कोशिश की लेकिन वे नहीं कर सके। 69 वर्षीय बप्पी लहरी का असली नाम आलोकेश लाहिड़ी था। लोग उन्हें उनकी आवाज के अलावा उनके आभूषणों के कारण ज्यादा पहचानते थे। वह हमेशा गोल्ड ज्वेलरी से लदे होते थे। कहते हैं कि बप्पी लहरी इसे अपना लक मानते थे इसलिए हमेशा गोल्ड पहननकर रखते थे। Chalte Chalte Mere Ye Geet.. Pag Ghungroo Bandh.. Jawani Jaan-E-Man.. Yaar Bina Chain Kahan Re.. I am a Disco Dancer.. Tamma Tamma Loge.. O Lal Duppate Waali.. Thank you for the music a

लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का रविवार (6 फरवरी, 2022) को निधन हो गया है। कई दिनों से मुबंई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती गायिका की स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद वह हफ्तों से आईसीयू में थीं, जहाँ आज सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम साँस ली। भले ही वह अब हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनकी सुरीली आवाज हमेशा लोगों के जेहन में जिंदा रहेगी। आज हम आपको उनसे जुड़े कुछ ऐसे ही किस्से बताने जा रहे हैं, जिसे आप इससे पहले नहीं जानते होंगे। ‘भारत रत्‍न’ से सम्‍मानित दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को 8 जनवरी 2022 को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें न्यूमोनिया हो गया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी हालत में सुधार के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट भी हट गया था, लेकिन 5 फरवरी को उनकी स्थिति बिगड़ने लगी और उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। आखिरकार, 6 फरवरी को ‘स्वर कोकिला’ ने अंतिम साँस ली। लता मंगेशकर ने बॉलीवुड में करीब सात दशक तक अपनी मधुर आवाज

मल्लिका शेरावत से कभी हीरो कहते थे- ऑनस्क्रीन करती हो तो मेरे साथ क्यों नहीं?

मल्लिका शेरावत इन दिनों अपनी वेब सीरिज  नकाब  को लेकर चर्चा में हैं। हाल में उन्होंने कई इंटरव्यू दिए हैं जिनमें बॉलीवुड में कॉस्टिंग काउच से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में खुद की एंट्री तक पर बात की है। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वेलकम के सीक्वल में वे इसलिए नजर नहीं आईं क्योंकि, डायरेक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को फिल्म में ले लिया। कुछ साल पहले पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने हाथ से प्रोजेक्ट निकलने के लिए अभिनेताओं को भी जिम्मेदार ठहराया था। तब उन्होंने कहा था, “मुझे फिल्मों से इसलिए बाहर फेंक दिया गया क्योंकि हीरो कहते थे तुम मेरे साथ इंटिमेट क्यों नहीं हो सकती? तुम ऑनस्क्रीन यह सब कर सकती हो तो फिर मेरे साथ अकेले में क्यों नहीं? इस चक्कर में मैंने बहुत प्रोजेक्ट खोए।” पिंकविला से बातचीत में मल्लिका ने कहा है, “वेलकम का सीक्वल बनेगा तो डायरेक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को ही डालेगा उसमें। वेलकम 2 बना तो उसमें अपनी गर्लफ्रेंड को डाल दिया बताओ, अब मैं क्या करूँ?” उन्होंने कहा कि वे किसी का नाम नहीं लेना चाहतीं पर सच्चाई यही है। जब सीक्वल बनाया जाता है तो वे अपनी गर

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)