Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2017

कश्मीर के साथ भारत मे रह रहे सभी मुसलमानों को भी अपने देश में लेना पड़ेगा -- चंद्रशेखर, तत्कालीन प्रधानमन्त्री

बात वर्ष 1990 के मालदीव मे सार्क सम्मलेन की है। 21 नवम्बर से 23 नवम्बर के बीच चले इस सम्मलेन मे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी भाग लिया था। भारत का प्रतिनिधित्व उस समय भारत के प्रधानमन्त्री चद्रशेखर कर रहे थे। नवाज शरीफ तब पहली बार पकिस्तान के प्रधानमन्त्री बने थे और चंद्रशेखर पहली बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए थे। कश्मीर तब आतंकवाद की आग मे झुलस रहा था और लाखों कश्मीरी पंडितों को कश्मीर से खदेड़ दिया गया था। यहाँ तक की आतंकवादियों ने तब के गृहमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी का अपहरण भी कर लिया था।( जो आज तक एक विवादित अपहरण है। ) चंद्रशेखर कोई चार महीने प्रधानमंत्री रहे और आम चुनाव और उसके दौरान राजीव गांधी के दुखद निधन के कारण चार महीने उन्हें और काम चलाना पड़ा। लेकिन इस बीच वे सार्क सम्मेलन में माले गए जहां उनकी मुलाकात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से हुई। चंद्रशेखर इस मुलाकात में हुई बातचीत को बड़ा मजा लेकर सुनाया करते थे। हुआ यूँ कि अपनी आदत से मजबूर पाकिस्तान नें उस सम्मलेन मे भी कश्मीर का राग अलापना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि  कश्मीर पाकिस्

दिल्ली में कांग्रेस, आआप और भाजपा की भी जमानत जब्त

कुछ दिनों पहले केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बयान दिया था कि मुस्लिम समुदाय के लोग बीजेपी को वोट नहीं देते इसके बावजूद भी पार्टी मुस्लिमों का ख्याल रखती है और उन्हें उचित मान सम्मान देती है. रवि शंकर प्रसाद के इस बयान एवं उत्तर प्रदेश में किसी मुस्लिम को भाजपा को टिकट न देने पर बहुत बवाल मचा था, मीडिया ने बात का बतंगड़ बनाकर खूब TRP बढ़ाई। लेकिन MCD चुनावों में साबित हो गया कि मुस्लिम वाकई में बीजेपी को वोट नहीं देते, क्योंकि इस चुनाव में बीजेपी ने 6 मुस्लिमों को टिकट दिया था जिसमें से एक का नामांकन रद्द हो गया, जबकि पांच उम्मीदवारों की जमानत ही जब्त हो गयी। इस चुनाव में आप के 40 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई, कांग्रेस के 92 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई जबकि 5 बीजेपी उम्मीदवारों की भी जमानत जब्त हो गयी, मोदी लहर में पांच बीजेपी उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने पर लोग हैरान हो गए क्योंकि इस चुनाव में बीजेपी की बम्पर जीत हुई है, जब लोगों ने इन उम्मीदवारों के नाम देखे तो पता चला कि पाँचों मुस्लिम उम्मीदवार थे, बीजेपी ने सोचा था कि हो सकता है उन्हें मुस्लिमों के वोट

भगवा आतंकवाद कांग्रेस की देन -- साध्वी प्रज्ञा

मालेगांव बम विस्फोट मामले में मुंबई उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अप्रैल 27  को भोपाल के केंद्रीय कारागार से रिहा कर दिया गया। भोपाल केंद्रीय जेल के जेलर दिनेश नारवाने ने बताया कि देवास मामले में उन्हें पहले ही रिहा किया जा चुका था और मालेगांव मामले की सुनवाई मुंबई उच्च न्यायालय में चल रही थी। उन्हें मुंबई भेजने की कोशिश चल रही थी, इसी दौरान पांच लाख रुपये के मुचलके पर उन्हें वहां से जमानत मिल गई। वह यहां न्यायिक हिरासत में थीं। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस के उस षडयंत्र के बारे में भी खुलासा किया, जिसका वे शिकार हुई थीं। जमानत के बाद पहली बार प्रेस को संबोधित किया और कांग्रेस को जमकर खरी खोटी सुनाई, उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से निर्दोष थी और कांग्रेस ने साजिश के तहत मुझे फंसाया था, उन्होंने मुझे 9 साल तक जेल में रखकर बहुत प्रताड़ित किया, मुझे इतना मरवाया कि मेरे फेफड़े की झिल्ली फट गयी और मुझे कैंसर हो गया। साध्वी ने मुंबई के कई पुलिस अधिकरियों का नाम लेते हुए कहा कि इन्होने मुझे इतना प्रताड़ित किया जितना आजाद भारत से पहले और आजाद भारत के बाद किसी भी

क्या भाजपा शीर्ष नेतृत्व कमियों पर मन्थन करेगी?

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जीत के साथ अब दिल्ली में नगर निगम चुनाव में भी बीजेपी ने जीत हासिल की है। बता दें कि बीजेपी ने एमसीडी में तीसरी बार कब्जा किया है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में बीजेपी ने तीनों नगर निगम चुनावों में सबसे बेहतर परिणाम आए हैं।  एमसीडी में इस बार बीजेपी ने 184 सीटे जीती हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी ने 46 सीटें, कांग्रेस ने 30 और अन्य ने 10 सीटों पर कब्जा किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीनों नगर निगमों में जीत पर बीजेपी को दी बधाई दी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लिए मिलकर काम करेंगे। जैसे-जैसे रिजल्ट आते गए नेताओं के सुर भी बदलते गए। तो वहीं दूसरी तरफ दिल्‍ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि हम दोनों ही एक तरह से अपनी जिम्‍मेदारी निभाने में नाकाम रहे। पार्टी को चीजें सही करने के लिए मौका देना चाहिए दिल्ली कांग्रेस में सुधार हो।  फिलहाल, एमसीडी चुनावों में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्‍ली की जनता का शुक्रिया अदा किया, और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि एमसीडी चुनावों में बीजेपी की जीत ईवीएम पर विलाप कर

क्या सुशील मोदी बिहार के केजरीवाल सिद्ध होंगे या लालू परिवार के लिए काल?

अप्रैल 24 को राजद के वरिष्ठ  नेता और पूर्व सांसद श्री जगदानंद सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे ने राजद प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते बिहार  बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पर्यावरण मंत्री सुशील कुमार मोदी पर गंभीर आरोप लगाए लगाए।  सुशील मोदी पर यह आरोप लगाते हुए जगदानंद ने  कहा कि वे भी 2011 से 2013 तक वन एवम् पर्यावरण मंत्री थे उनके कार्यकाल में भी 175 करोड़ का काम हुआ वे बताएँगे कि इसका टेंडर हुआ था या नहीं?  वे जानते है कि वन एवम् पर्यावरण में बिना टेंडर का काम होता है और यह नियम 60 सालों से चला आ रहा है. जो आज भी है। उन्होंने कहा कि मैं खुद इस मंत्रालय का मंत्री रह चुका हूँ। जब मुख्यसचिव ने इसकी जाँच करवाई है और जाँच में सब कुछ स्पष्ट हो गया तब वे क्यों राजनीतिक मर्यादा को तार तार करने पर आमादा है? सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि सुशील मोदी बिहार में अरविन्द केजरीवाल बन भाजपा को न ले डूबें। जिस तरह केजरीवाल ईमानदारी का चोला ओढ़ अपने भ्रष्टाचारी नेताओं को बचाने में संलग्न रहते है. उसी तर्ज़ पर सुशील अपने आरोपों को छुपाने के लिए द

क्या निकट भविष्य में दिल्ली विधान सभा चुनाव संभव !!!

देश के लगभग हर विपक्षी नेता को अपनी रडार पर लेने वाले केजरीवाल खुद अपनी ही पार्टी को साथ ले चलने में असफल रहे हैं| कभी पीएम मोदी के सूट पर सवाल खड़ा करने वाले कभी EVM पर संदेह रखने वाले केजरीवाल शायद ये भूल गए कि उन्हें अपनी पार्टी पर भी अब ध्यान दे देना चाहिए और शायद यही कारण है कि एक-एक करके “आप” के कई नेता या तो संगीन आरोपों की बलि चढ़ गए और कुछ तो “आप” की डूबती नैया का साथ छोड़ निकल गए| आम आदमी पार्टी के नाराज नेता कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर एक बार फिर से निशाना साधा है, इससे पहले वे एक VIDEO में केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा चुके हैं, उन्होंने कहा था कि अगर आप भ्रष्टाचार के नाम पर चुनाव जीतोगे और अपनी सरकार में भ्रष्टाचार होते देखते रहोगे, कोई एक्शन नहीं करोगे तो लोग सवाल तो पूछेंगे ही।  उन्होंने के ट्वीट के माध्यम से केजरीवाल पर फिर से निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि अगर आप जो चाहते हो उसके लिए नहीं लड़ते तो अगर आपका कुछ नुकसान होता है तो उसके लिए आप चिल्लाओ मत। यह श्रीमद भागवत गीता का श्लोक है. उन्होंने दिल्ली वालों को कहा है कि 'वोट फॉर क्लीन दिल्ली।   F

पूर्व पार्षदों की नाकामी पर मोदी छवि ने पर्दा डाला

दिल्ली के तीन नगर निगमों के लिए अप्रैल 23 को मतदान कई जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में गड़बड़ी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की विश्वसनीयता, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकप्रियता और कांग्रेस के अस्तित्व का प्रश्न बन चुके इस निकाय चुनाव में हालांकि मत प्रतिशत खास नहीं रहा। मतदान के लिए निर्धारित समय शाम 5.30 बजे तक 42 फीसदी मतदान दर्ज किया गया और राजधानी में पड़ रही तेज गर्मी के चलते मतदान प्रभावित रहा। स्थानीय निवासियों ने कई इलाकों में कम मतदान होने की सूचना दी है, हालांकि कई अन्य जगहों पर मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। मतदान शांतिपूर्ण रहा, लेकिन मतदाताओं और राजनीतिक दलों ने कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की बात कही है। दिल्ली में रविवार को तीनों निगमों के 272 वार्डो के लिए मतदान संपन्न हुआ। नगर निगम में पिछले 10 सालों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता पर काबिज रही है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के आधार पर नगर निगम चुनावों में मतदाताओं को रिझाने में लगी थी। पूर्वी दिल्ली के मौजपुर और उत्तरी द

किसी महिला मुख्यमंत्री के ये शौक जानकार आप भी हो जाएंगे शर्मसार

अपने सनसनीखेज खुलासों की वजह से विकीलीक्स को दुनिया भर में तहलका मचने वाली सबसे चर्चित वेबसाइट माना जाता है, और अपने एक नए खुलासे की वजह से एक बार फिर ये चर्चा में है| अब इस वेबसाइट की नजर फ्रांस के प्रेसिडेंशियल इलेक्शन पर है। विकीलीक्स ने दावा किया है कि उसके आर्काइव में तीन कैंडिडेट्स से जुड़े बहुत ही संवेदनशील डॉक्युमेंट्स हैं। विकीलीक्स भारत को लेकर भी ऐसे कई खुलासे कर चुका है जिससे कई सफेदपोश संदेह के घेरे  में आ गए थे| अपने एक खुलासे में विकीलीक्स ने मायावती और राजीव गांधी पर कई संगीन आरोप लगाए| आइए आपको बताते हैं कि क्या है विकीलीक्स और इसने कैसे खोली कई सफेदपोशों की पोल| ये वेबसाइट 2006 में शुरू हुई थी।  और अब तक इसका सबसे ज्यादा शिकार अमेरिका बना है। इस वेबसाइट ने अमेरिकी डिप्लोमेटिक ऑफिसों से भेजे गए अनेक केबल सार्वजनिक किए थे। इस वेबसाइट ने अमेरिका-इराक युद्ध से जुड़े लाखों डॉक्युमेंट्स को पब्लिक कर  अमेरिका को मुश्किल में डाल दिया था।मायावती के इस राज का किया खुलासा सन 2011 में विकीलीक्स ने मायावती को तानाशाह, भ्रष्ट और शाहखर्च बताया था। अपने एक खुलासे में विकीलीक्स न

2012 में सभी वार्डों के विजेताओं की पूरी लिस्ट, और 2017 चुनाव के अनुमान

दिल्ली की 272 नगर निगम वार्डों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 26 अप्रैल को होगी। शायद ऐसा पहली बार होगा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव पर पूरे देश की निगाहें होंगी क्योंकि तीन राजनीतिक दलों (भाजपा, आप और कांग्रेस) के बीच दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन चुके हैं। दिल्ली के नगर निगम को तीन भागों (उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी) में बंटा हुआ है। साल 2012 में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा विजयी रही थी। 2015 में दिल्ली विधान सभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में दिखाना है कि वो अभी भी राजधानी की जनता की पहली पसंद है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधान सभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद दिल्ली की राजौरी गार्डेन विधान सभा उप-चुनाव में आप के हाथ से सीट झटककर भाजपा ने संकेत दिया है कि वो निकाय चुनावों में अपना दबदबा कायम रहने में कामयाब रहेगी। वहीं कांग्रेस को उम्मीद है केंद्र की भाजपा और राज्य की आप सरकार से अंसतुष्ट दिल्ली की जनता एक बार फिर उसकी तरफ लौटेगी। चुनाव के नतीजे क्या होंगे ये तो वक्त बताएगा तब तक आइए एक नजर डा

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)