Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2023

रणबीर कपूर ने दारू के साथ लगाया ‘जय माता दी’ का जयकारा, पूरे कपूर परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के खिलाफ मुंबई के एक थाने में धार्मिक भावनाएँ आहत करने के मामले में शिकायत दर्ज हुई है। उनके साथ उनके परिवार पर भी शिकायत की गई है। पूरी कार्रवाई रणबीर कपूर और आलिया की एक वीडियो वायरल होने के बाद हुई। इस वीडियो में वो क्रिसमस के मौके पर केक पर दारू डलवा रहे थे और फिर आग लगाते हुए ‘जय माता दी’ कहते सुनाई पड़े थे। वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने इंस्टा अकॉउंट पर शेयर किया जिसके कैप्शन में भी लिखा गया, “कपूर परिवार के क्रिसमस लंच के दौरान केक जलाते समय रणबीर ने ‘जय माता दी’ के जयकारे के साथ सभी को हँसाया!” वीडियो में देख सकते हैं कि रणबीर कपूर जब केक पर शराब डलने के बाद जय माता दी कहते सुनाई पड़ते हैं तभी उनके परिवार के अन्य लोग भी जय माता दी कहते सुनाई पड़ते हैं।    इस वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स को गुस्सा आया। इसी क्रम में वकील संजय तिवारी ने भी दावा किया कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं। इसी बाबत उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के जरिए इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए कार्रवाई की म

जूनियर आर्टिस्ट की अश्लील तस्वीरें क्लिक कर ब्लैकमेल कर रहा था ‘पुष्पा’ का एक्टर जगदीश

जूनियर महिला कलाकार की खुदकुशी के बाद पुष्पा फेम एक्टर जगदीश ने कबूला ब्लैकमेल करने का जुर्म (साभार: navbharattimes.in) फिल्म ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन के दोस्त केशव का किरदार निभाने वाले एक्टर जगदीश ने अपनी जूनियर आर्टिस्ट को आत्महत्या के लिए उकसाने का जुर्म कबूल कर लिया है। इस जूनियर महिला कलाकार ने 29 नवंबर, 2023 को फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मृतका के पिता ने एक्टर जगदीश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसे लेकर आरोपित एक्टर जगदीश को 6 दिसंबर, 2023 को हिरासत में ले लिया था। एक्टर जगदीश पर आरोप लगा था कि उसने अपनी इस जूनियर महिला कलाकार को उसकी प्राइवेट फोटो को लेकर ब्लैकमेल किया था और खुदकुशी के लिए उकसाया था।  पुलिस के सामने पूछताछ के दौरान एक्टर जगदीश के सामने आखिरकार अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि जिस जूनियर कलाकार ने उनकी ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुदकुशी की थी वो पहले उनकी करीबी रही थीं। जाँच में भी सामने आया था कि एक्टर जगदीश ने मृतका को ब्लैकमेल किया था और उसी से परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी। जाँच में खुलासा हुआ है कि जगदीश ने चोरी से किसी और पुरुष के साथ 

नीचे हीरोइन, पेट पर लेटा हीरो, दोनों नंगे… ‘Animal’ में रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी का न्यूड सीन

                फिल्म 'Animal' में रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी का न्यूड सीन (फोटो साभार: X/वायरल) रणबीर कपूर की फिल्म ‘Animal’ शुक्रवार (1 दिसंबर, 2023) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें उनके पिता का किरदार अनिल कपूर ने निभाया है। वहीं बॉबी देवल विलेन की भूमिका में हैं। रश्मिका मंदाना फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। फिल्म में एक सहायक अभिनेत्री भी हैं – तृप्ति डिमरी। रणबीर कपूर के साथ उनका न्यूड सीन खासा चर्चा में है। ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर इसके कई वीडियो वायरल हुए, जिन्हें कंटेंट पायरेसी के कारण हटा दिया गया है। फिल्म में 2 ऐसे मौके आते हैं जब रणबीर कपूर पूरी तरह न्यूड दिखे हैं। एक दृश्य है जिसमें वो तृप्ति डिमरी के साथ बिस्तर पर लेटे होते हैं। इस सीन में तृप्ति डिमरी न्यूड लेटी हुई हैं और उनके ऊपर रणबीर कपूर भी नंगे लेटे हुए हैं। तृप्ति के पेट पर रणबीर ने अपना सिर रखा होता है। नीचे सफ़ेद बेडशीट बिछी होती है। फिल्म में रणबीर कपूर एक और दृश्य में अपने घर के परिसर में ही नंगे घूमते दिखे हैं। वहीं इस दृश्य में उनके साथी बंदूकों से गोलियाँ च

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)