Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2023

नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा अपनी बीवी का 7 दिन से चल रहा टॉर्चर, न खाना, न बिस्तर, न बाथरूम, कैमरों से हो रही निगरानी

                             नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी आलिया ने घर में टॉर्चर किए जाने का लगाया आरोप  बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी आलिया की माने तो बीते 7 दिन से घर में उन्हें टॉर्चर किया जा रहा है। घर के हॉल में उनको सीमित कर उनकी निगरानी की जा रही है। उन्हें न खाना मिल रहा है। न उनके पास सोने को बिस्तर है और न बाथरूम। आलिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि अपने शौहर के घर में उन्हें हॉल में रहने को मजबूर किया जा रहा है। दुबई से लौटे उनके बच्चे भी सोफे पर सोने को मजबूर हैं। सिक्योरिटी गार्ड और कैमरों से उनकी निगरानी हो रही है। वे किसी तरह गेस्ट टॉयलेट का इस्तेमाल कर पा रही हैं। उन्होंने बताया है कि यह सब कुछ सात दिनों से चल रहा है। लेकिन उनके शौहर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनकी सुरक्षा की चिंता नहीं है।  आलिया के वकील ने इस प्रताड़ना के लिए नवाजुद्दीन के परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही पुलिस पर भी अपनी मुवक्किल को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया के वकील रिज़वान ने अपनी मुवक्किल के साथ हो रही पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया है

केरल : भगवान अयप्पा पर बनी फिल्म ‘मलिकप्पुरम’ ने कमाए 100 करोड़ रुपये, बॉलीवुड भर रहा हिंदू विरोधी जहर

समझदार व्यापारी वही होता है, जो अपने ग्राहक की नब्ज पकड़ व्यापार करे और बदलते वातावरण को देख  दक्षिण फिल्म जगत ने हिन्दुत्व पर फिल्में निर्मित कर तिजोरियां भर रहा है, विपरीत इसके हिन्दुत्व के खिलाफ फिल्में बनाने वाला बॉलीवुड #boycott bollywood का शिकार हो रही है।   मलयालम फिल्म मलिकप्पुरम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। मात्र 3.5 करोड़ रुपए में बनी फिल्म ने करीब 100 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस फिल्म में भगवान अय्यपा के प्रति एक 8 साल की बच्ची की श्रद्धा को दिखाया गया है। मलिकप्पुरम मलयालम भाषा में 30 दिसंबर, 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। एक तरफ दक्षिण भारत में जहां सनातन धर्म का झंडा बुलंद किया जा रहा है वहीं बॉलीवुड दिमाग में हिंदू विरोधी जहर घोल रहा है। बॉलीवुड फिल्मों में हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने की घटनाएं कोई नई नहीं है, यह वर्षों से चली आ रही है। बॉलीवुड में जैसे एक ये कल्चर बन चुका है। कंट्रोवर्सी के लिए और एक एजेंडे के तहत जानबूझकर फिल्मों के कंटेट को हिन्दू विरोधी बनाया जाता है। Malikappuram a movie based on the girl who is devotee of Ayyappa swami & decides to go

‘गाँधी गोडसे – एक युद्ध’ के निर्देशक राजकुमार संतोषी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में घुस गाँधी समर्थकों ने दिखाए थे काले झंडे

                                          राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गाँधी गोडसे - एक युद्ध' विवादों में जहाँ एक तरफ लोग शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ के बॉयकॉट की माँग की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ ‘गाँधी गोडसे – एक युद्ध’ फिल्म को लेकर ताज़ा विवाद छोड़ गया है। राजकुमार संतोषी की फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान ही महात्मा गाँधी के समर्थकों ने पर्दे के सामने आकर हंगामा किया, जिसके बाद उन्होंने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी ने अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने की माँग करते हुए कहा है कि आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वो 9 वर्षों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, ऐसे में उनकी फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। शुक्रवार (20 जनवरी, 2023) को भी फिल्म के कलाकारों को प्रमोशंस के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा था। कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाते हुए महात्मा गाँधी के समर्थन में नारेबाजी भी की थी। विवाद इतना बढ़ गया था कि प्रदर्शनकारियों को शांत कराने के लिए पुलिस तक बुलानी पड़ी थी। प्रेस

1 करोड़ रूपए को भी तरसी अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’

                             दर्शकों को घुड़की देने वाले अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' पहले ही दिन धड़ाम हिन्दू और हिन्दुत्व को आरोपित कर अपने आपको secular साबित करने का ढोंग रचने वाले बॉलीवुड को दर्शकों ने औकात दिखानी शुरू करने से अपने आपको  सिरमौर समझने वाले फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता औंधे मुंह गिरने शुरू हो चुके हैं। मजे की बात तो यह है कि जिन कट्टरपंथियों को खुश करने सेकुलरिज्म का नंगा नाच खेला जा रहा है, वह समाज भी सिनेमा घरों से दूरी बनाए हुए हैं, फिर किसके लिए नौटंकीबाज़ी हो रही है?  Secularism की  माला जपने वालों को इस शब्द के अर्थ को समझना होगा।  Secularism को एकतरफा चलाने की सजा भुगतनी होगी।  फिल्म वालों की तरह  Secularism के नाम पर जनता को मुर्ख बनाने का अंजाम सियासतखोर भी भुगत रहे हैं। इतना ही नहीं, मांसाहारी पब्लिक ने भी हलाल और झटके में अंतर करना शुरू कर दिया है। जिस तरह आज बॉलीवुड "#boycott bollywood" से डरने लगा है, कुछ समय बाद यही चीखें हलाल मांस व्यापारी/दुकानों से आने वाली हैं।  Secularism के पथ चलने वाले 'सर तन से जुदा' करने की बजाए आर्थिक

‘फातिमा’ बन राखी सावंत ने किया निकाह, पर शौहर होने से आदिल कर रहा इनकार

                   राखी सावंत ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से की गुपचुप शादी (फोटो क्रेडिट-टाइम्स नाउ ) ‘बिग बॉस’ फेम और अपने बयानों के लिए सुर्खियाँ बटोरने वाली राखी सावंत की शादी एक बार फिर से मुश्किल में है। बताया जा रहा है कि उन्होंने जुलाई 2022 में अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया था। सोशल मीडिया पर अब दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें राखी अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ नज़र आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि राखी और दुर्रानी के गले में माला है और दोनों कोर्ट मैरिज से संबंधित दस्तावेज पकड़े हुए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब आदिल ने निकाह वाली बात से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, राखी ने निकाह की बात खुद कबूल की है। राखी का कहना है कि सात महीने पहले ही उन्होंने आदिल से कोर्ट मैरिज और निकाह किया था। बकौल राखी, उनकी शादी ठीक नहीं चल रही है और उन्हें शक है कि आदिल का चक्कर ‘बिग बॉस’ मराठी की किसी प्रतिभागी से चल रहा है। राखी का कहना है कि एक तरफ उनकी माँ ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही है, इस वजह से भी वह काफी परेशान है। राखी का यह भी

शादी से पहले गर्भवती थीं आलिया भट्ट!

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थीं। यह बात उन्होंने सीधे-सीधे तो नहीं बताई लेकिन इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे लोगों को इस बारे में पता चला। आलिया भट्ट ने कहा कि जब वह जनवरी 2022 में अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के लिए काम कर रही थीं, उस वक्त वह प्रेगनेंट थीं। रणबीर कपूर से इनकी शादी अप्रैल 2022 में हुई थी। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “मेरी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ थी। फिल्म को मैंने जनवरी 2022 में साइन किया था। मैं इसे तय समय पर पूरा करना चाहती थी। मैं फिल्म से पीछे नहीं हटना चाहती थी। मैंने टीम से इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वे मेरा पूरा ख्याल रखेंगे। मैं उस वक्त प्रेगनेंट थी और अपने पहले एक्शन फिल्म की शूटिंग को मैंने मैनेज किया।” आलिया ने रणबीर से अप्रैल 2022 में शादी के दो महीने बाद जून में प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। दोनों की पहली बेटी राहा का नवंबर 2022 में जन्म हुआ था। शादी के सात माह बाद ही आलिया के माँ बनने के बाद लोग कयास लगा रहे थ

‘हिंदुस्तानी फिल्म इंडस्ट्री पर पठानों का राज है’: पाकिस्तानी बच्चे ने मोदी को धमकाया

                                                                                           फोटो साभार: वायरल वीडियो स्क्रीनग्रैब बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ विवादों में घिरी हुई है। सोशल मीडिया पर बॉयकॉट बॉलीवुड के साथ बॉयकॉट पठान (Boycott Pathan) ट्रेंड चलाया जा रहा है। इस बीच इस फिल्म को लेकर पाकिस्तानी ‘बच्चे’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ‘बच्चा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिंदुओं को धमकी देता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो ट्विटर पर ‘उर्दूवुड एक्सपोस्ड’ नामक ट्विटर अकाउंट द्वारा ट्वीट किया गया है। बीते दो दिनों में ही वीडियो को 58 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में पाकिस्तानी ‘बच्चा’ धमकी देते हुए कह रहा है, “ओ मोदी तुमको क्या पता, पठान किस बला का नाम है। ये तुम्हारे बरगर बच्चे क्या जानते हैं? हिंदुस्तान में नरेंद्र मोदी की वजह से शाहरुख खान की जिंदगी मुश्किल में पड़ गई है।” Dear Indians, are you scared ? #BoycottPathaan #Pathaan #ShahrukhKhan pic.twitter.com/Q3peziJRNT — Urduwood Exposed (@UrduwoodExposed) D

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)