Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2021

लाल किला पर दावा ठोकते हुए दिल्ली हाईकोर्ट पहुँची थी बहादुर शाह जफ़र का वंशज

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुग़ल बादशाह बाहदुर शाह जफ़र की वंशज की उस याचिका को रद्द कर दिया है, जिसमें उसने लाल किला पर दावा ठोक दिया था। उक्त महिला ने खुद को अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह जफ़र II का कानूनी उत्तराधिकारी बताते हुए कहा था कि लाल किला पर उसका स्वामित्व होना चाहिए। सुल्ताना बेगम ने अधिवक्ता विवेक मोरे के माध्यम से ये याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने उसे उसकी संपत्ति से वंचित कर दिया था। बता दें कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद अंग्रेजों ने बाहदुर शाह जफ़र को कैद कर के देश-निकाला दे दिया था। उसे म्यांमार में कैद किया गया था, जहाँ उसकी मौत हो गई। अंग्रेजों ने इसके बाद लाल किला को भी अपने नियंत्रण में ले लिया था। जस्टिस रेखा पल्ली ने पूछा कि अदालत का रुख करने में बहादुर शाह जफ़र के वंशजों को आखिर 150 साल कैसे लग गए? उन्होंने कहा कि उनका इतिहास ज्ञान काफी कमजोर है, लेकिन जब आप 1857 में अन्याय होने की बात कह रही हैं तो 150 साल कैसे लगा दिए? Delhi High Court Dismisses Woman's Plea Claiming To Be Widow Of Great Grandson Of Bahadur

हिरोइन ने नाबालिग हेल्पर लड़की को नंगा कर मारा

                                                        प्रतीकात्मक  मुंबई के वर्सोवा इलाके से एक एक्ट्रेस द्वारा एक नाबालिग नौकरानी (हेल्पर) को नंगा कर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस है, वह अपने फ्लैट में अकेले रहती है। नाबालिग लड़की ने बताया कि एक दिन जब वो एक्ट्रेस के घर में काम कर रही थी, तभी वह उसके पास आई और पूछा कि काम में देर कैसे हो गई? इसके बाद वो चिल्लाने लगी और जबरन उसके कपड़े उतरवा दिए। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के अनुसार एक्ट्रेस ने उसके साथ पहले भी कई मौकों पर मार-पीट की थी। पीड़ित बच्ची ने आरोप लगाया है कि आरोपित महिला (एक्ट्रेस) ने उसे नंगा कर उसकी फोटो भी खींची और वीडियो भी बनाया। पीड़ित युवती पिछले चार महीने से एक्ट्रेस के घर पर काम कर रही थी। उसके नाबालिग होने के बावजूद एक्ट्रेस ने उसे अपने घर पर काम करने के लिए रख लिया था, जबकि ये गैरकानूनी है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब नाबालिग लड़की ने घर पहुँच कर बड़ी बहन को अपनी आपबीती सुनाई। इसके

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)