Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2023

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वारा यह कहना कि मंदिर में लोग लड़की झेड़ने जाते। जब निर्माता स

‘ससुराल सिमर का’ वाली हीरोइन दीपिका कक्कड़ इब्राहिम पर बरसे कट्टरपंथी : ‘तुम्हारा दुपट्टा किधर है? इस्लाम का मजाक बना रखा है’

                                                             दीपिका कक्कड़ इब्राहिम  टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ से मशहूर हुई टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम उर्फ फैजा इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनकी आए दिन कोई न कोई तस्वीर सामने आती रहती है। 12 मार्च 2023 भी उन्होंने अपनी एक कैंडिड फोटो शेयर की। इस फोटो में उन्होंने प्रिंटिड ड्रेस पहनी थी और लिखा था कि जब पोज देने की कोशिश करो लेकिन आपको मिलती एक पर्फेक्ट कैंडिड है।  इस तस्वीर में देखने में कुछ अटपटा नहीं है। मगर फिर भी कट्टरपंथियों को ये तस्वीर पसंद नहीं आई। उन्होंने फौरन दीपिका को निशाना बना लिया और प्रेगनेंसी में दुपट्टा न लेने के लिए उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। उन्हें कहा गया कि वैसे तो घर में बड़ा दुपट्टा पहनकर घूमती हो, लेकिन अब जब असल में जरूरत है तो फिर दुपट्टा कहाँ गया। एक यूजर ने उन्हें लिखा, ऐसे कपड़े पहनकर केवल इस्लाम का मजाक बनाया जा रहा है। एक ने लिखा, “आप तय करो आप इस्लाम की साइड हो या नहीं…किचन में दुपट्टा ले लेती हो, बाहर नहीं। जबकि बाहर निकलते समय खुद को ढकना होता है। किस

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ का पुरस्कार, अनुपम खेर को भी सम्मान

इस्लामवादियों द्वारा कश्मीरी हिंदुओं पर किए गए अत्याचार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award 2023) मिला है। वहीं आरआरआर को साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस पुरस्कार को आतंकवाद पीड़ितों और देश की जनता को समर्पित किया। द कश्मीर फाइल्स को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिलने पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा है, “द कश्मीर फाइल्स ने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार आतंकवाद से पीड़ित लोगों और भारत के सभी को आपके आशीर्वाद के लिए समर्पित है।” अभिनेता अनुपम खेर को भी 2023 के सबसे वर्सटाइल एक्टर का सम्मान मिला। कश्मीरी हिंदुओं का दर्द दिखाने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ साल 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में रही। एक ओर जहाँ कोरोना वायरस महामारी और बॉयकॉट बॉलीवुड के कारण बॉलीवुड फिल्में लगातार फ्लॉफ हो रहीं थीं। वहीं, महज 14 करोड़ रुपए में बनी द कश्मीर फाइल्स ने अकेले भारत में ही 252 करोड़ र

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)