Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2021

बीफ पार्टी के बाद अब हवा में सेब काट ट्रोल हुईं काजोल

कोरोना महामारी के कारण देश के हालात बिलकुल ठीक नहीं है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की एक वीडियो पर बवाल हुआ है। वीडियो में काजोल सेब को हवा में उछालकर उसे दो हिस्सों में काटती नजर आ रही हैं। वीडियो का कैप्शन है- मूड। इस छोटी सी क्लिप में हालाँकि काजल ने कुछ कहा नहीं, लेकिन उनके फैन्स फिर भी इस तरह की वीडियो पोस्ट करने पर उनसे नाराज हो गए। कुछ लोगों ने तो उन्हें फ्रूट निन्जा कहकर चुटकी ली। लेकिन कुछ ने गंभीरता से प्रश्न पूछा कि इस समय में ऐसी वीडियो का क्या मतलब है। एक यूजर ने उन्हें खाने की महत्ता समझाते हुए कहा, “खाने की चीजों को बर्बाद मत करो… कई लोग इसके लिए भूख से मर रहे हैं। इस तरह के पोस्ट को प्रोत्साहित न करें।” दूसरे यूजर ने लिखा, “लोग भूखे मर रहे हैं। उनका मजाक मत बनाइए, खान वेस्ट मत करिए।” ये पहली दफा नहीं हुआ कि काजोल इस तरह किसी वीडियो या खाद्य पदार्थ के कारण चर्चा में आई हों। साल 2017 में काजोल बीफ पार्टी के कारण विवादों में घिरी थीं। कथित तौर पर काजल ने महाराष्ट्र में बीफ बैन होने के बावजूद अपने दोस्त के घर बीफ पार्टी की थी। साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी कि

कन्नड़ एक्ट्रेस शनाया काटवे ने प्रेमी नियाज अहमद के साथ मिलकर करवाया भाई का कत्ल, लाश के टुकड़े कर कई जगह फेंके

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कन्नड़ अभिनेत्री शनाया काटवे को अपने भाई की हत्या के आरोप में 22 अप्रैल 2021 को हुबली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, शनाया काटवे (Kannada actress Shanaya Katwe) ने अपने भाई राकेश काटवे (32 साल) की बॉयफ्रेंड नियाज के साथ मिलकर हत्या करने के बाद उसकी लाश के टुकड़े अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए थे। इस मामले में पुलिस ने चार अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इनके नाम हैं नियाज अहमद काटीगार (21 साल), तौसीफ छन्नापुर (21 साल), अल्ताफ मुल्ला (24 साल) और अमन गिरानीवाले (19 साल)। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने प्रारंभिक जाँच में पाया है कि राकेश का बेरहमी से कत्ल किया गया है। उन्हें राकेश काटवे का कटा हुआ सिर देवरागुडीहल के जंगल (Devaragudihal forest) से मिला, जबकि शरीर के बाकी टुकड़े हुबली में अलग-अलग जगहों और गदग रोड से बरामद किए गए हैं। शनाया ने हत्या करने के पीछे की वजह उनका लव अफेयर बताया है। शनाया और नियाज एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उनका भाई इस रिश्ते के खिलाफ था, जिसके चलते नियाज ने राकेश के कत्ल की साजि

मालदीव द्वारा भारतीय पर्यटकों के बैन का बॉलीवुड सितारों पर नहीं होगा इसका असर

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर मालदीव ने भारतीय पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद बॉलीवुड सितारों पर मीम की बौछार हो गई। लेकिन इस बैन का शायद ही इन सितारों पर कोई प्रभाव पड़े। असल में मालदीव के पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि देश की ‘हेल्थ प्रोटेक्शन एजेंसी (HPA)’ ने अप्रैल 27, 2021 से लोगों की बसावट वाले द्वीपों पर भारतीय नागरिकों का आगमन प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही मालदीव ने पर्यटन को अधिक सुरक्षित और आसान बनाने के प्रयासों में सहयोग माँगते हुए पर्यटकों को धन्यवाद दिया है। Bollywood Celebs tonight pic.twitter.com/cAzxC5VV9H — Sagar (@sagarcasm) April 25, 2021 Hi @MoTmv @HPA_MV could you please let us know if our stay at a resort is included in this ban or not? Unclear about the definition of tourist facilities in inhabited islands — Shruti Saran (@SaranShruti) April 25, 2021 I urge @narcoticsbureau to test all Bollywood celebrities arriving from Maldives. There will be a lot that is yet to be revealed. — Joseph R (@rebel4SSR) April 25, 2021 हाल के समय में

बॉक्सिंग रिंग में बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग आमिर खान की बेटी इरा

                                             नूपुर शिखरे के साथ इरा खान (बाएँ), आमिर खान (दाएँ) बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। यहाँ वो अपने मजेदार फोटोज और वीडियोज को फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस ने अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ बॉक्सिंग करती हुई नजर आ रही हैं। बॉक्सिंग रिंग में इरा का जोश से भरा अंदाज काफी मजेदार भी है। वीडियो के अंत में वो नुपुर को सॉरी कहकर उन्हें गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। इरा इस वीडियो में नूपुर को पंच करने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं। साथ में वो उन्हें किक करने का भी प्रयास कर रही हैं। लेकिन देख कर लगता है कि उन्हें अभी और भी ट्रेनिंग की जरूरत है। इरा अपनी गलतियों के लिए उनसे माफी भी माँगती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। अंत में इरा और नुपुर दोनों हँसते नजर आते हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए इरा ने कैप्शन दिया, “किक बॉक्सिंग मेरे बस की बात नहीं। यहाँ मेरे आर्म्स कर भी क्या रहे हैं? साथ ही पॉपआय

करीना खान(कपूर) को बेड पर चाहिए : वाइन की बोतल, पाजामा और शौहर सैफ

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपना ‘बेडरूम सीक्रेट’ खोला है, जो सोशल मीडिया में खासा चर्चा का विषय बन रहा है। करीना कपूर ने कहा कि वो जब भी बिस्तर पर जाती हैं तो उन्हें 3 चीजें चाहिए होती हैं- पाजामा, वाइन की एक बोतल और शौहर सैफ अली खान। पटौदी खानदान की बहू ने यह बात दोस्त तान्या घावरी से डिस्कवरी प्लस के शो ‘Star VS Food’ की शूटिंग के दौरान हुई बातचीत में कही। सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 8 वर्ष हो चुके हैं। उससे पहले ये दोनों 5 साल रिलेशनशिप में भी रहे थे। करीना कपूर का शो ‘Star VS Food’ गुरुवार (अप्रैल 15, 2021) से ही डिस्कवरी प्लस पर आ रहा है। इस शो में ही बात करते हुए करीना ने जब अपने ‘बेडरूम सीक्रेट’ बताया तो वहाँ मौजूद सभी लोग ठहाके लगा कर हँस पड़े। करीना कपूर अपने जवाब पर खुश भी नजर आईं। करीना कपूर ने इस शो का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया अपनी पीठ थपथपाते हुए ‘3 इडियट्स’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में काम कर चुकी अभिनेत्री ने कहा, “मुझे लगता है इससे बेहतर जवाब और कुछ नहीं हो सकता है। मुझे इसके लिए इनाम मिलना चाहिए।” इस शो में मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, कर

‘लानत है तुम पर, ये हराम काम है’: रमजान के पहले दिन हिना खान को स्विमिंग करते देख बरसे कट्टरपंथी

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 11 की फेम हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कल (13 अप्रैल 2021) को यानी रमजान के पहले दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की और देखते-देखते इस पर 173,833 लाइक आ गए। https://www.instagram.com/reel/CNm72z_nvZs/?utm_source=ig_embed हिना खान अपनी इस वीडियो में स्विमिंग करती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में बी प्राक का गाना, ‘बारिश की जाए’ सुनाई दे रहा है। रमजान के पहले दिन हिना को इस तरह स्विमिंग करते देख कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। अधिकतर लोगों ने इस अवतार में देख उनकी तरह-तरह से तारीफ की। लेकिन, कुछ मजहबी ठेकेदारों ने इस पोस्ट पर भी उन्हें ज्ञान देना शुरू कर दिया। Ramadan Kareem The month of Blessings🙏 May Allah Forgive us, nd keep all of us Safe.. I wish for a #CovidFree World 🙏(Amen) pic.twitter.com/6OZJVK6gmd — Hina Khan (@eyehinakhan) April 14, 2021 What the fuCk mam... pic.twitter.com/mEiVXfnW1D — S C O R P I O (@its_ArSaL135) April 14, 2021 मनहूर शान और फवजिया क

‘लंदन में एक बुरा दिन दूसरे जगह के अच्छे दिन से बेहतर’ – सोनम कपूर

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इस समय लंदन में हैं और उन्होंने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि वह भारत को काफी मिस कर रही हैं। दरअसल, सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ एक तस्वीर शेयर कर लंबा पोस्ट लिखा है। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें आप देख सकते हैं कि वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ कहीं जाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान सोनम कपूर मुस्कुरा रही हैं और आनंद आहूजा पीछे मुड़ कर जीभ निकाल कर हँस रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ऐक्ट्रेस ने लिखा, “मैं भारत को इतना मिस कर रही हूँ और अपने परिवार और दोस्तों से मिलने अपने घर वापस आना चाहती हूँ, लेकिन मैंने महसूस किया कि ऐसा करके मैं लंदन में अपने नए घर को निराश करूँगी, जिसने मुझे मेरे खूबसूरत पति के साथ बहुत कुछ दिया है।” इसके साथ ही सोनम ने लिखा, “लंदन में एक बुरा दिन अभी भी किसी और जगह के अच्छे दिन से बेहतर है।” उन्होंने 19वीं सदी के अमेरिकी निबंधकार वाल्डो इमर्सन के एक कोट का हवाला देते हुए कहा, “लंदन में सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ भिन्न-भिन्न मतों और धर्मों के लोगों के रहने के

‘जब हीरो गुप्तांग दिखाते थे तो तुम क्या करती थी’: रश्मि ही नहीं, कंगना के लिए भी घृणा दिखा चुका है हिंदूफोबिक अभिजीत सरकार

                                                        कंगना रनौत, रश्मि सामंत, अभिजीत सरकार ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के फैकल्टी मेंबर डॉ. अभिजीत सरकार के कुछ पुराने ट्वीटस वायरल हो रहे हैं। इनमें वह देश की एक राजनीतिक पार्टी और कंगना रनौत तथा पायल घोष जैसी अभिनेत्रियों के लिए अपनी कुंठा दिखा रहा है। इससे पहले रश्मि सामंत को निशाना बनाने के कारण सरकार चर्चा में रहा था। हिंदू पहचान के कारण निशाना बनाए जाने के बाद पिछले दिनों सामंत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वायरल हो रहे ट्वीटस में से एक में अभिजीत सरकार ने कंगना रनौत के लिए कहा है कि वह अपनी कुछ ‘खास तस्वीरें’ ऋतिक रौशन को भेजती थीं और अब वह वही फोटो पार्टी के हर नेता को भी भेजती है? अभिजीत का ये ट्वीट 3 जनवरी 2021 का है।  इसके बाद एक ट्वीट 22 सितंबर 2020 का है। कंगना ने तब अनुराग कश्यप के खिलाफ सेक्शुअल मिसकंडक्ट के आरोप लगाने वाली पायल घोष के समर्थन में एक ट्वीट किया था। ट्वीट में कंगना ने कहा था, “पायल घोष ने जो कुछ भी कहा है, कई बड़े हीरोज ने मेरे साथ भी वैसा किया था, अचानक वैन या कमर

‘कुछ निर्देशकों ने मेरे साथ सेक्स करने की कोशिश की’: सलमान की Ex-GF सोमी अली

                                                     सोमी अली और सलमान खान पाकिस्तान फिल्म एक्ट्रेस और सलमान खान की गर्लफ्रेंड रह चुकीं सोमी अली ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में कई निर्देशकों ने उनका शोषण करने का प्रयास किया, क्योंकि वे जानते थे कि वह बुरे दौर से गुजर रही हैं। जूम के साथ बॉलीवु़ड पर बातचीत करते हुए सोमी ने कहा, “कुछ निर्देशकों ने मेरे साथ सेक्स करने की कोशिश की। यहाँ मैं एक अपमानजनक रिश्ते में रही। तो हाँ, यह कुल मिलाकर मेरे लिए बुरा था।” 90 के दशक में बॉलीवुड में सोमी अली, सलमान खान से शादी करने के इरादे से आई थीं। यहाँ उन्होंने सलमान को 8 साल डेट भी किया। अली ने कहा कि जब वह सलमान खान के साथ रिश्ते में थी तब उन्होंने उनसे कुछ भी नहीं सीखा और पिछले 5 वर्षों में वह उनके संपर्क में नहीं हैं। लेकिन वह उनकी माँ (सलमा) से बातचीत करती रहती हैं।  सोमी अली ने इससे पहले कहा था कि उनका रिश्ता सलमान खान के धोखा देने के कारण टूट गया था। वह ऐश्वर्या राय के लिए उन्हें धोखा दे रहे थे। पाकिस्तान के कराची में जन्मी सोमी अली फ़

‘हिंदी मीडियम’ वाली सबा कमर ने तोड़ी सगाई, मंगेतर अजीम पर यौन शोषण

                              पाक एक्ट्रेस सबा कमर ने अजीम खान के साथ रिश्ता खत्म किया पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने मंगेतर अजीम खान के साथ रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया है। ‘हिंदी मीडियम’ में इरफान के साथ नजर आ चुकी सबा ने सोशल मीडिया पर सगाई तोड़ने की घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा है कि अजीम से वह जिंदगी में कभी नहीं मिली है। अजीम यौन शोषण, रेप और मौत की धमकी देने जैसे आरोपों से घिरा है। सबा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा है। इसके जरिए सगाई तोड़ने की जानकारी दी है। सगाई टूटने से वह काफी खुश हैं। नोट की शुरुआत में लोगों को अभिवादन के साथ स्माइली भी एड किया है। उन्होंने लिखा है, “सभी को हैलो, मैं एक बेहद जरूरी ऐलान करने जा रही हूँ। बहुत सारी निजी वजहों से मैं अजीम खान के साथ सगाई तोड़ रही हूँ।” सबा ने आगे लिखा,“अब हम शादी नहीं कर रहे हैं। उम्मीद करती हूँ कि आप लोग मेरे फैसले को सपोर्ट करेंगे, जैसे आप हमेशा से करते आए हैं और मुझे लगता है कि कभी देर नहीं होती है अगर आपको, अगर आपको वक्त पर सच्चाई का पता चल जाए। मैं एक और चीज स्पष्ट कर देना चाहती हूँ, मैं अपनी जिंदगी में कभी भी अजीम ख

रजनीकांत सिनेमा के सर्वोच्च दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित

सुपरस्टार रजनीकांत को भारत सरकार ने 51वें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इससे पहले 2018 में ये अवॉर्ड अमिताभ बच्चन को और 2017 में विनोद खन्ना को दिया गया था। 2016 में इस प्रतिष्ठित सम्मान से फिल्म निर्देशक के विश्वनाथ को नवाजा गया था। इसी तरह 2015 में मनोज कुमार व के विश्वनाथ, 2014 में शशि कपूर, 2013 में गुलजार और 2012 में प्राण को ये  सम्मान मिला  था। भारतीय सिनेमा के जनक धुंदीराज गोविंद फाल्के के सम्मान में उनके बाद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को भारतीय सिनेमा का सबसे गौरवपूर्ण तथा प्रतिष्ठित पुरस्कार का नाम दिया गया। यह वह व्यक्ति हैं जिन्होंने पहली भारतीय फीचर फिल्म वर्ष 1913 में ‘राजा हरिश्चंद्र’ का निर्माण किया था। दादासाहेब फाल्के ने 19 वर्ष की अवधि में 95 फिल्में तथा 26 लघु फिल्में बनाई थीं। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में फिल्मी हस्तियों के योगदान को सम्मान देने के लिए सरकार द्वारा वर्ष 1969 में शुरू किया गया था। इस पुरस्कार की पहली विजेता देविका रानी थीं। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार फिल्मी हस्तियों को भारतीय सिनेमा के विकास में उ

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)