Skip to main content

नवाब सैफ अली खान पर हमले में रोज नए twist आ रहे हैं ; कल तक वारिस अली राज खोलने वाला था, अब मोहमद शहजाद (बांग्लादेशी) खोलेगा; बांग्लादेशी मुस्लिम नाम आने पर छद्दम धर्म-निरपेक्ष और Left Liberal Kabad गैंग में मातम

सुभाष चन्द्र

पटौदी के छोटे नवाब कहे जाने वाले सैफ अली खान पर हमले में रोज twist आ रहे है। 

वो स्टोरी दबा दी गई जिसमें कहा गया था कि हमले के समय करीना कपूर सोनम कपूर अन्य मित्रों के साथ पार्टी कर रही थी। उसे एक राज बना दिया गया।

अब करीना ने कल के बयान में कहा कि वह हमले से डर गई थी और उसे और बच्चों को लेकर करिश्मा के साथ उसके घर चली गई थी। मगर तैमूर तो अपने पिता को लेकर अस्पताल गया था।

लेखक 
चर्चित YouTuber 
करीना ने यह भी कहा कि कुछ चोरी नहीं हुआ यह क्या अजीब सी बात नहीं लगती कि घर में पति पर हमला हुआ और करीना पति को छोड़ कर बहन के साथ चली गई। 

जाहिर है करिश्मा भी गाड़ी में आई होगी और दोनों बहने साथ मिलकर सैफ को अस्पताल ले जा सकती थी लेकिन लेकर गया 6 साल का तैमूर वह भी ऑटो में। 

और जैसे करिश्मा को फ़ोन करके बुलाया होगा करीना ने, वैसे ही किसी पडोसी को भी बुला सकती थी सैफ को अस्पताल ले जाने में मदद करने के लिए। लेकिन लगता है किसी पड़ोसी से कोई संबंध हैं ही नहीं।

सुनने में तो यह भी आया कि जो 3 नौकर घर में मौजूद थे हमले के समय उसमें एक सैफ का ड्राइवर था इसलिए बच्चे का ऑटो में बाप को ले जाने की स्टोरी समझ से परे है।

17 जनवरी की रात तक एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पहले शाहिद बताया गया। फिर उसका नाम वारिस अली सलमानी बता दिया गया उसकी बीवी ने कहा कि सैफ के मैनेजर ने उसे कारपेंटर के काम के लिए बुलाया था। दावा किया गया कि अब सलमानी सारे राज खोलेगा लेकिन पूछताछ में कोई बात नहीं बनी तो कल उसे छोड़ दिया। जबकि पहले उसकी शक्ल CCTV में उतरते व्यक्ति से मिला दी गई। 

क्योंकि ये एक मुस्लिम था Left Liberal Kabad गैंग में सन्नाटा छा गया।  

फिर देर शाम को खबर दी गई कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्टेशन पर एक दूसरा व्यक्ति दबोच लिया गया। वह भी हूबहू हमलावर लगता था और उसके बैग को सबूत मान लिया गया।

RPF ने उसे मुंबई पुलिस की निशादेही पर पकड़ा और जैसे मामला सुलझ गया। उसके पास पुलिस को उसके पास संदिग्ध सामान मिला और मुंबई पुलिस ने उसकी फोटो में शक्ल देख कर पुष्टि भी कर दी। ये भी कहा गया कि उसने दादर से हमले के बाद ईयरफोन खरीदा और दुकानदार से भी गवाही ले ली।

इस व्यक्ति का नाम आकाश कैलाश कनौजिया था। बस मुझे लगा अब Left Liberal Kabad गैंग और Bollywood के मुस्लिम कलाकार पट्ठे उसे RSS का आदमी बता देंगे। 

लेकिन जनवरी 19 की सुबह नई गिरफ़्तारी की खबर आ गई। ठाणे से देर रात 30 साल के एक व्यक्ति को पकड़ा जो झाड़ियों में छुपा हुआ था। अब इसका नाम भी मोहमद शहजाद  था - पूरा नाम मोहमद शरीफुल इस्लाम शहजाद। अब कहा जा रहा है कि शहजाद सारे राज खोलेगा।

पुलिस को उसके बांग्लादेश होने का शक है। 5/6 महीने पहले मुंबई आया था।  

किसी Housekeeping agency में काम करता था और पहचान छिपाने के लिए नाम बदलता था। पहले अपना नाम विजय दास बताया। रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था कहा गया। 

उसके पास कोई वैध भारतीय कागज नहीं थे। 

ये चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था जबकि करीना ने कहा कुछ चोरी नहीं हुआ।

अब इसकी शक्ल भी CCTV कैमरे की शक्ल जैसी बताई जा रही है।

अब Left Liberal Kabad Gang की एक और मुसीबत हो गई। एक तो यह भी मुस्लिम और फिर बांग्लादेशी। लेकिन वो गैंग वाले भी शातिर हैं, वो भाजपा सरकार पर आरोप लगा देंगे कि सरकार बांग्लादेशियों को निशाना बना रही है।

यदि यह बांग्लादेशी निकलता है तो क्या सैफ और करीना को अपने बच्चों के नाम “आक्रमणकारियों” के रखने में कुछ गलत समझ आएगा क्योंकि एक विदेशी ने ही सैफ पर हमला किया है और यदि वह सैफ को मारने में सफल हो जाता तो क्या होता। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...