Skip to main content

‘करवा चौथ नहीं करूँगी, मैं और मेरे पति इसमें यकीन नहीं रखते’: रिया कपूर, अनिल कपूर की बेटी

हिन्दू त्यौहार शुरू हुए नहीं कि विरोध में हमेशा की तरह चिखा-चिल्ली भी शुरू हो गयी। करवा चौथ नहीं मनानी मत मनाओ, लेकिन हिन्दू त्यौहारों को बदनाम मत करो। आज बॉलीवुड पश्चिमी सभ्यता में इतना डूब चूका है कि अपनी भारतीय संस्कृति तक को तार-तार करने का कोई मौका ही नहीं छोड़ा जाता। और जब कोई अनहोनी हो जाती है, फिर सहयोग की बात करते हैं।  

अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने कहा है कि उन्हें करवा चौथ के गिफ्ट नहीं चाहिए, क्योंकि वो इस त्योहार में विश्वास नहीं रखती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कहा कि कोई करवा चौथ त्योहार से जुड़े ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए उनसे कोई संपर्क न करे, क्योंकि वो उस चीज को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं जिसमें उन्हें यकीन नहीं। उन्होंने कहा कि अन्य जोड़े जो इसे मनाते हैं, उनका वो सम्मान करती हैं और वो इसे एन्जॉय कर सकते हैं।

रिया कपूर ने 17 अक्टूबर, 2021 को ‘हैप्पी संडे’ लिख कर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी की शुरुआत की और उसमें आगे लिखा, “ये सिर्फ मेरे लिए नहीं है, या सिर्फ हमारे लिए। मैं ऐसा हरगिज नहीं कर सकती कि मैं किसी ऐसी चीज को आगे बढ़ाऊँ जिस पर मैं विश्वास नहीं करती या फिर जिसकी भावना से मैं सहमत नहीं हूँ। मेरा मानना है कि अगर हम अपना और एक-दूसरे का ख्याल रखेंगे तो हम ठीक रहेंगे।”

                                            करवा चौथ व्रत पर रिया कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी

फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर की छोटी बहन रिया ने कहा कि उन्हें ये पोस्ट लिखने की ज़रूरत इसीलिए पड़ गई क्योंकि कुछ अपरिचित लोग चाहते हैं कि वो मुझे आक्रामक रूप से ये एहसास दिलाएँ कि इस विचार के कारण मैं ‘मूर्ख’ हूँ। उन्होंने लिखा, “लोग कह रहे हैं कि ये मेरा पहला करवा चौथ है, इसीलिए मुझे करना चाहिए। नहीं। धन्यवाद। आइए, आगे बढ़ें? अगर आपने पढ़ा तो इसके लिए धन्यवाद।”

अगस्त 2021 में ही रिया कपूर और करण बलूनी की शादी हुई है। रिया का कहना है कि करण भी इस त्योहार में यकीन नहीं रखते। मुंबई स्थित अनिल कपूर के आवास पर शादी समारोह आयोजित किया गया था। इसमें केवल करीबी लोगों को ही निमंत्रित किया गया था। वो अपनी बहन के साथ Rheson नाम का एक फैशन ब्रांड भी चलाती हैं। उन्होंने ‘आयशा (2010)’, ‘खूबसूरत (2014)’ ‘वीरे दी वेडिंग (2015)’ जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया है। 

सुपरस्टार अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर वैसे तो लाइमलाइट से दूर ही रहती है। लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपने फोटोज़ शेयर करती रहती हैं और इस बार तो उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ ऐसी इंटिमेट फोटोज पोस्ट कर दी हैं कि हर तरफ उनके उन सिज़लिंग फोटोज़ की चर्चा हो रही है और जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रही है। 

रिया कपूर काफी समय करण बूलानी के साथ रिलेशन में हैं और रिया और करण ने वीकेंड पर पार्टी की थी। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस में पूरी तरह डूबे हुए दिखाई दिए और ढेर सारी रोमांटिक फोटोज़ क्लिक कीं और रिया ने ये फोटोज़ अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर भी की हैं, जो अब इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इन फोटोज में रिया अपने बॉयफ्रेंड की बांहों में और किस करते हुए नज़र आ रही हैं। रिया और करण पिछले 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ वक्त बिताते देखा जाता है।  दोनों का रिलेशन बेहद खूबसूरत है। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...