Skip to main content

‘मासूमियत और गरिमा के साथ Kiss करो ...इसे वल्गर मत समझो’’ : महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा से

महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट 90 के दशक में कई बार अपने पिता के निर्देशन में काम कर चुकी हैं। ये दोनों ही उस जमाने में खासे सक्रिय हुआ करते थे। उस दौरान महेश भट्ट और पूजा भट्ट का एक लिपलॉक किसिंग सीन भी वायरल हुआ था। हालाँकि, यहाँ बात संजय दत्त और पूजा भट्ट के बीच किसिंग सीन की हो रही है, जिसे करने में पूजा असहज थीं। तब निर्देशक महेश भट्ट ने उनकी सारी शंकाएँ दूर की।

तब आज की तरह हर फिल्म और सीरीज में किसिंग सीन आम बात नहीं थी। आज सेक्स सीन भी जबरन फिल्मों और सीरीज में घुसाए जाते हैं। कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने तब ऐसे दृश्य फिल्माने से साफ़ इनकार कर दिया था। पूजा भट्ट ने ‘सड़क (1991)’ में संजय दत्त के साथ किसिंग सीन दिया था। पूजा भट्ट ने अब उस सलाह की बात की है, जो उनके निर्देशक पिता ने इस दृश्य से पहले उन्हें दी थी।

पूजा भट्ट ने इस बारे में बात करते हुए बताया, “मुझे वो समय याद है, जब मेरे पापा मुझे साइड में लेकर गए और उस चीज के बारे में बताया, जो मेरे साथ पूरी जिंदगी रही और रहने वाली थी। उन्होंने कहा कि पूजा अगर तुम्हें यह करना वल्गर लग रहा हो तो यह वल्गर ही दिखेगा। आपको किसिंग सीन और लव-मेकिंग सीन को बहुत सहजता, मासूमियत और गरिमा के साथ अप्रोच करना होगा, क्योंकि इसमें आपका इरादा कम्यूनिकेट करना होगा।”

पूजा भट्ट ने कहा कि उन्होंने अपने पिता से यही सीखा है कि चीजों को मासूमियत के साथ पूरा करना चाहिए। दरअसल, उस वक़्त पूजा भट्ट अपने को-स्टार संजय दत्त को खासा पसंद करती थीं और उनके साथ किस करने वाले दृश्य करने को वो एक बड़ा फैसला करार देती हैं। उन्होंने कहा कि संजय दत्त उनके आइकॉन थे और अपने आइकॉन को मात्र 18 की उम्र में उन्होंने किस किया। पूजा भट्ट आज भी वो पोस्टर अपने कमरे में रखती हैं।

अभिनेता रणवीर शौरी ने ट्विटर पर खुलासा किया था कि उनके साथ महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने गाली-गलौज की थी। ख़बरों में पूजा भट्ट के ‘लव लाइफ’ की चर्चा करते हुए लिखा गया था कि रणवीर शौरी के साथ उनका गली-गलौज वाला रिश्ता था और फिर जब दूसरे प्रेमी से शादी हुई तो 11 सालों बाद टूट गई। पूजा भट्ट ये दावा करती रही हैं कि रणवीर शौरी शराबी थे और हमेशा उनकी पिटाई किया करते थे। उन्होंने कहा था कि एक बार तो ‘गालीबाज’ अभिनेता ने कुछ ज्यादा ही शराब पी ली थी, जिसके बाद उनकी जम कर पिटाई की। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...