Skip to main content

67वें नेशनल फिल्म अवार्ड : सुशांत की ‘छिछोरे’ को बेस्ट फिल्म, कंगना को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का मार्च 22, 2021 ऐलान कर दिया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने साल 2019 में बनी फिल्मों के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की है। एन चंद्रा ने पुरस्कारों का ऐलान किया। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है। कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मनोज बाजपेयी और धनुष को मिला है।

कंगना रनौत को ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है। मनोज बाजपेयी को हिन्दी फिल्म भोंसले और धनुष को तमिल फिल्म असुरन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार पल्लवी जोशी को दिया गया है। एन इंजीनियर्ड ड्रीम को नॉन फीचर कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला है।

बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड मलयालम मूवी मरक्कर अराबिक्काडालिंटे सिम्हन को मिला है। बेस्ट नॉन फीचर फिल्म वाइल्ड कर्नाटक (डेविड एटेनबरो) है। वहीं हिंदी की बेस्ट फिल्म छिछोरे चुनी गई है। मेल कैटगरी में बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड ‘केसरी’ के गाने ‘तेरी मिट्टी’ के लिए बी. प्राक को मिला है। सोहिनी चट्टोपाध्याय को बेस्ट फिल्म समीक्षक का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट सिक्किम को चुना गया है।

बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड बहत्तर हूरें के लिए संजय पूरण सिंह चौहान को दिया गया है। बेस्ट स्क्रीन प्ले (डॉयलॉग राइटर) विवेक रंजन अग्निहोत्री को ताशकंद फाइल फिल्म के लिए मिला है। बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म का अवार्ड हिन्दी फिल्म कस्तूरी को मिला है। स्पेशल मेंशन पुरस्कार ‘बिरियानी’, ‘जोना की पोरबा’ (आसमिया), ‘लता भगवान करे’ (मराठी), ‘पिकासो’ (मराठी) को मिला है। 

बेस्ट नैरेशन- वाइल्ट कर्नाटका
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- विषाख ज्योति
सविता सिंह को फिल्म सौंसी के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्रॉफर का मिला
नॉक नॉक नॉक के लिए बेस्ट डायरेक्ट सुधांशु सरिया
बेस्ट एनिमेशन फिल्म- राधा
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- एन इंजीनियर्ड ड्रीम, हेमंत गाबा द्वारा प्रोड्यूस की हुई

फीचर फिल्म के लिए अवॉर्ड का ऐलान

स्पेशल मेंशन- बिरियानी (मलयालम), जोनाकि पोरवा (असमिया), लता भगवानकरे (मराठी), पिकासो (मराठी) 
बेस्ट हरियाणवी फिल्म- छोरियां छोरों से कम नहीं
बेस्ट छत्तीगढ़ी फिल्म- भुलन दी मेज
बेस्ट तेलुगु फिल्म- जर्सी
बेस्ट तमिल फिल्म- असुरन
बेस्ट पंजाबी फिल्म- रब दा रेडियो 2
बेस्ट मलियाली फिल्म- कला नोत्तम
बेस्ट मराठी फिल्म- बारडो
बेस्ट हिंदी फिल्म- छिछोरे
बेस्ट फीमेल प्लेबैक- सावनी रवींद्र को फिल्म बारदो के गाने रान बेटल
बेस्ट मेल प्लेबैक- पी प्राक को फिल्म केसरी के गाने तेरी मिट्टी
बेस्ट एक्ट्रेस- कंगना रनौत को फिल्म पंगा और मणिकर्णिका
बेस्ट एक्टर- मनोज बाजपेयी को फिल्म भोसले, फिल्म असुरन के लिए अभिनेता धनुष
बेस्ट डायरेक्टर- संजय पूरे सिंह चौहान को बहत्तर हूरें 
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- महर्षि
इंदिरा गाँधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर- हेलन (मलयालम) 
बेस्ट फीचर फिल्म- मलयाली फिल्म Marakkar Arabikkadalinte- SimHam को मिला

कोरोना की वजह से टल गए थे अवॉर्ड

सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार ‘ए गाँधीयन अफेयर: इंडियाज क्यूरिस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा’ को मिला है। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 3 मई 2020 को होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण बीते साल ये संभव न हो सका, जिसके बाद अब इनकी घोषणा की गई है। बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मातहत काम करने वाली संस्था डायरेक्टोरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल की तरफ से ये पुरस्कार दिए जाते हैं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...