Skip to main content

‘99% स्टार लेते हैं ड्रग्स, नेता-पुलिस भी इस गैंग में शामिल : कंगना रनौत

कंगना बॉलीवुड ड्रग्ससुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बॉलीवुड में सरेआम इस्तेमाल और सप्लाई किए जा रहे ड्रग्स का एंगल सामने आया है। वहीं कंगना रनौत ने भी इस मामले पर कुछ विस्फोटक खुलासे किए हैं।
रिपब्लिक न्यूज़ चैनल पर अर्नब गोस्वामी को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने इस बात की पुष्टि की कि बॉलीवुड पार्टियों में ड्रग्स पानी की तरह बहता है। इंडस्ट्री में रहने वाले लोग शुरुआती दौर से ही इंडस्ट्री में आए नए लोगों को ड्रग्स देने का काम करते हैं।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने कहा कि बॉलीवुड सितारों के लिए ड्रग्स का इस्तेमाल करना आम बात है, और नए लोग भी ड्रग्स की शुरुआत करते हैं। उन्होंने दावा किया कि 99 प्रतिशत स्टार ड्रग्स का सेवन करते हैं। ड्रग्स डीलर्स भी सेम हैं। वे उन्हें कोकीन, एलएसडी, एक्सटेसी (ecstasy) आदि ड्रग्स की सप्लाई करते हैं।
कंगना रनौत ने आरोप लगाया, “कई सरकारों ने इस बॉलीवुड-ड्रग माफिया को बढ़ाने में मदद की है। ये लोग भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देते हैं, उनमें से कई बचपन से ड्रग्स लेते हैं और फिर अभिनेता या निर्देशक बन जाते हैं। इनमें से कई अभिनेताओं में से मैंने एक के साथ डेट किया था। वे एक जगह जाते हैं और एक साथ ड्रिंक्स और ड्रग्स लेना शुरू करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “यह सब एक ड्रिंक्स के साथ शुरू होता है, फिर एक रोल और फिर एक गोली, और फिर वे सूंघते (ड्रग्स) हैं। यह सब एक गुप्त संकेत में होता है। ये सभी एक्टर और उनकी पत्नियाँ पार्टी में जाती है और ड्रग्स का सेवन करती है। यह एक तरह की अय्याशी है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। मैंने देखा है कि यह कितना अश्लील हो जाता है और इन ड्रग्स की वजह से पार्टियों का माहौल कंट्रोल के बाहर हो जाता है।”
अभिनेत्री ने खुलासा किया कि राजनेता और पुलिस अधिकारी बॉलीवुड सितारों द्वारा नशीली दवाओं का उपयोग के बारे में जानते हुए भी अपनी आँखें बंद कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेता राजनेताओं के लिए प्रचार करते हैं, इसलिए प्रशासन द्वारा उनकी नशीली दवाओं के दुरुपयोग को अनदेखा किया जाता है।
कंगना रनौत ने कहा कि बॉलीवुड पार्टियों में कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें हर पार्टियों में देखे जाते हैं। यही लोग ड्रग्स की सप्लाई करते हैं। ये आमतौर पर रेस्तरां या क्लब चलाने वाले लोग होते हैं।
कंगना रनौत ने कहा कि जब उन्होंने मुंबई में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था, तब उन्हें एक करेक्टर आर्टिस्ट द्वारा ड्रग्स दिया गया था। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में एक प्रतियोगिता जीतने के बाद, उन्हें एक टीवी विज्ञापन के लिए चुना गया था। जिसके बाद उन्होंने एक एजेंसी को साइन किया। जिन्होंने उन्हें मुंबई भेज दिया।
कंगना जब मुंबई में अपने लिए काम देख रही थीं, तब वो एक महिला के साथ रहती थीं। उस दौरान उस करेक्टर आर्टिस्ट से उनकी दोस्ती हुई थी और जल्द ही वह खुद को उनका (कंगना का) मेंटोर समझने लगा था। कंगना रनौत के अनुसार, वह आदमी उन्हें पार्टियों में ले जाने लगा। वह उनके ड्रिंक्स में ड्रग्स मिलाता था। जिसकी वजह से वे उसके करीब आने लगी थीं। इस किस्से के बाद वह खुद को कंगना का पति मानने लगा था। वह कंगना को चप्पल से मारता था और गाली देता था। कंगना ने कहा वह आदमी अपने जाल में फँसाने के लिए उन्हें ड्रग्स देता था।
कंगना के अनुसार वह आदमी उन्हें बॉलीवुड में रोल दिलाने की बातें करता था, लेकिन जब उन्हें एक बड़ी फिल्म का ऑफर आया तो वह शॉक्ड हो गया। उसके बाद वह शख्स कंगना को इंजेक्शन देने लगा, जिससे कि वो शूटिंग पर न जा सकें।
कंगना ने यह सारी बातें उस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु को बताया था। बासु ने उस दौरान कंगना की मदद की थी। मदद के तौर पर उन्हें कई रात ऑफिस में रहने के लिए भी बोला था ताकि वह आदमी कंगना को नुकसान न पहुँचाए।
कंगना रनौत ने एक ऐसी घटना के बारे में बताया, जिसमें उन्होंने एक शीर्ष बॉलीवुड स्टार को एक विदेशी शूटिंग के दौरान ड्रग्स लेते हुए देखा था। फिल्म में कंगना की एक छोटी सी भूमिका थी और शूटिंग लास वेगस में थी। इस वक्त उनकी एंट्री बॉलीवुड के ड्रग माफिया के बीच हुई थी। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड स्टार और उनकी पत्नी खुलेआम ड्रग्स का सेवन कर रहे थे।
बाद में वे बॉलीवुड के टॉप स्टार के साथ रिलेशनशिप में आई। उस दौरान उस सुपरास्टर को ड्रग्स ओवरडोज के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उन्होंने यह भी कहा कि उस स्टार और उसकी फैमिली ने भी उन्हें इस ड्रग्स की दुनिया मे ढकेलने की कोशिश की थी।
कंगना ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में बाहरी लोगों का शोषण किया जाता है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कानून व्यवस्था का कोई हस्तक्षेप नहीं है। इंडस्ट्री माफिया या अंडरवर्ल्ड की तरह काम करती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई पुलिस के पास मदद माँगने जाता भी है तो उसे मानसिक रूप से पीड़ित करार कर दिया जाता है। यहाँ तक कि उसकी हत्या कर दी जाती है।
अभिनेत्री ने कहा कि अगर वह इस समय मुंबई में होतीं, तो बॉलीवुड में ड्रग माफिया के बारे में बात करने के लिए उन्हें मार दिया जाता। वह लॉकडाउन की शुरुआत से ही अपने मनाली वाले घर में रह रही हैं। “मेरे लिए, यह करो या मरो” वाली सिचुएशन है। उन्होंने कहा,”अगर मैं अपने दुश्मनों को खत्म नहीं करूँगी, तो वे मुझे खत्म कर देंगे, मैं अब नहीं रुकूँगी।”
उन्होंने इंडस्ट्री और ब्रैंड्स को उनके हिंदू-विरोधी, राष्ट्र-विरोधी स्टैंड के लिए भी लताड़ा। उसने खुलासा किया कि ब्रांड सेलेब्रिटीज़ से राष्ट्रवाद के बारे में बात नहीं करने के लिए कहते हैं। अगर कोई राष्ट्रवाद के बारे में बात करता है तो उन्हें विज्ञापन और फिल्में नहीं मिलती है। उन्होंने यह भी पूछा कि बॉलीवुड ने कभी ट्रिपल तलाक और निकाह हलाला जैसे विषयों पर फिल्म क्यों नहीं बनाई?

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...