Skip to main content

महिला नेता को ज्योतिरादित्यं सिंधिया ने मंच से भगाया

आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अलका लांबा ने गुना से कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला है। दरअसल, 28 जुलाई को उज्जैन में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। इस कांफ्रेंस में सिंधिया के साथ मंच पर राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती बैठे थे। कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता नूरी खान भी मंच पर जाकर बाकी नेताओं के साथ बैठ गईं। यह देखकर सिंधिया ने उनसे कहा कि वह मंच से नीचे जाकर बैठे। सिंधिया की बात सुनकर नूरी खान चुपचाप मंच से उतरीं और नीचे लगी कुर्सियों पर बैठ गईं।View image on Twitter
View image on Twitter
@JM_Scindia ऐसा पहली बार नही कर रहे हैं,पहले भी महिलाओं का अपमान कुछ यूं ही कर अपनी राजसी झाड़ चुके हैं,@noorikhan786 को मैं काँग्रेस के समय से जानती हूँ,बेहद ईमानदार,मेहनती कार्यकर्ता है वो,उसने अपने दम पर अपनी जगह बनाई है,
दुःख हुआ मीडिया के सामने यह अपमान देख कर@RahulGandhi
लांबा ने सिंधिया द्वारा महिला कांग्रेस नेता नूरी खान को मंच से नीचे जाकर बैठने का आदेश देने को लेकर निशाना साधा है। आप विधायक ने ट्वीट कर कहा है कि ऐसा पहली बार नहीं है कि सिंधिया जी ने महिलाओं का अपमान किया हो, इससे पहले भी वह अपनी राजसी झाड़ चुके हैं। लांबा ने लिखा, ‘सिंधिया जी ऐसा पहली बार नहीं कर रहे हैं, पहले भी महिलाओं का अपमान कुछ यूं ही कर अपनी राजसी झाड़ चुके हैं। नूरी खान को मैं कांग्रेस के समय से जानती हूं, बेहद ईमानदार, मेहनती कार्यकर्ता हैं वो, उसने अपने दम पर अपनी जगह बनाई है। दुख हुआ मीडिया के सामने यह अपमान देख कर राहुल गांधी।’ इस ट्वीट के साथ ही लांबा ने एक अखबार की उस खबर को भी पोस्ट किया है जिसमें यह बताया गया है कि सिंधिया ने प्रेस वार्ता के दौरान नूरी खान को स्टेज से नीचे जाकर बैठने का आदेश दिया था।
कौन हैं नूरी खान?
मध्य प्रदेश में नूरी खान कांग्रेस का चर्चित चेहरा हैं। वह मध्य प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता हैं। नूरी खान ने मंदसौर में 7 साल की बच्ची के साथ हुई रेप की घटना पर वीडियो जारी कर बीजेपी सरकार और RSS पर जमकर निशाना साधा था। नूरी ने कहा कि इस देश में बेटियों की इज्जत को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है और अब ऐसा हो गया है कि अगर किसी हिंदू बेटी के साथ गलत होगा तो ही बीजेपी वाले आवाज उठाएंगे, लेकिन अगर किसी मुस्लिम बेटी के साथ गलत होता है तो केवल मुस्लिम ही आवाज उठाएंगे।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...