Skip to main content

टूटने के कगार पर आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी को एक और झटका, अब आशीष खेतान ने भी कहा 'अलविदा'!
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
आम आदमी पार्टी (आप) से नेताओं के अलविदा कहने का सिलसिला जारी है।पार्टी के एक और सीनियर लीडर कहे जाने वाले आशीष खेतान ने भी पार्टी छोड़ दी है। अभी हाल ही में आशुतोष ने भी आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया था। आशीष ने एक समाचार पत्र में उनके पार्टी छोड़ने संबंधी पोस्‍ट को रीट्वीट करते कहा कि, मैं पूरा ध्‍यान अपनी वकालत पर लगा रहा हूं और और इस समय सक्रिय राजनीति में शामिल नहीं हूँ। 
दरअसल, बड़ी-बड़ी आकांक्षाओं को लेकर पार्टी में आए लोग अब अपनी महत्वकांक्षाओं को धूमिल होते देख, पार्टी को अलविदा कह रहे हैं। केजरीवाल जिस तरह से प्रधानमन्त्री बनने की लालसा में सभी प्रदेशों में अपना जाल बिछा रहे थे, उन पर पानी फिरना शुरू हो गया है। जबकि लगभग दो दिन पूर्व ही केजरीवाल ने दिल्ली की सात में से 3/4 लोकसभा सीटें जीतने का दावा कर रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे एक-एक कर इनके धुरन्धर पार्टी को छोड़ रहे हैं, पता नहीं लोकसभा चुनावों तक कितने कर्णधार पार्टी में शेष रहेंगे, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।    
केजरीवाल पार्टी प्रारम्भ से ही किसी न किसी विवाद फँसती रही है। कभी विधायकों के प्रमाणों पर तो कभी आप नेताओं द्वारा राशन कार्ड बनाने के कारण विवादों में ही रही है।   
अवलोकन करें:--

nigamrajendra28.blogspot.com
आम आदमी पार्टी में चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सांसद भगवंत मान के विरोधी…
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब में चल रही रार को दूर करने के लिए जुलाई 29 को दिल्ली में पंजाब प्रभारी व उपमुख्यमंत्री मनी.....


I am completely focussed on my legal practice and not involved in active politics at the moment. Rest is all extrapolation.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खेतान ने 15 अगस्त को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक ईमेल भेजा था, जिसमें उन्‍होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा भेजा था. रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली डायलॉग कमीशन (डीडीसी) के पूर्व उपाध्यक्ष खेतान नई दिल्ली लोकसभा सीट से दोबारा चुनाव लड़ना चाहते हैं. हालांकि पार्टी 2019 में यहां से एक नए चेहरे को उतारना चाहती है. इस वजह से खेतान नाराज है और उन्‍होंने इस्तीफा दे दिया है. 
अवलोकन करें:--
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आम आदमी पार्टी में चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सांसद भगवंत मान के विरोधी गुट ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल क...

इससे पहले केंद्र द्वारा दिल्ली सरकार के मंत्रियों के नौ सलाहकारों की नियुक्ति रद्द किए जाने के विवाद के बीच बीते अप्रैल माह में आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने दिल्‍ली डायलॉग कमिशन के उपाध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया था। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने साल 2014 के दिल्‍ली विधानसभा चुनावों के दौरान राष्‍ट्रीय राजधानी की समस्याओं और लोगों से संबंधित मुद्दों की जानकारी और सुझाव देने के लिए दिल्ली डायलॉग नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया था। पार्टी के इस कार्यक्रम को लोगों का खासा समर्थन भी मिला था। चुनाव के बाद पार्टी ने लोगों से जुड़ने के इस कार्यक्रम को आगे भी जारी रखते हुए इसे दिल्ली डायलॉग कमीशन का रुप दिया था, जिसका वाइस चेयरमैन आप नेता आशीष खेतान को बनाया गया था। 
इससे पहले बीते 15 अगस्त को आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने आज निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे हालांकि पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह आशुतोष का त्यागपत्र ‘इस जन्म में तो स्वीकार नहीं करने वाले हैं। ’ आशुतोष के टि्वटर पर आप से अपने इस्तीफे की घोषणा के कुछ देर बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हम आपका इस्तीफा कैसे स्वीकार कर सकते हैं। ना, इस जनम में तो नहीं।’’ आशुतोष ने स्वयं ट्वीट कर पार्टी से नाता तोड़ने की जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने कहा ‘‘हर यात्रा का अंत अवश्यंभावी है। आप के साथ मेरे खूबसूरत और क्रांतिकारी जुड़ाव का भी अंत हो गया है। मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और पीएसी से इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है। ’’ आशुतोष ने पार्टी से इस्तीफे की वजह बताते हुये कहा कि यह नितांत निजी कारणों से लिया गया फैसला है। 
आम आदमी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की कमी बताकर सदस्य पार्टी से अलग हो रहे हैं। आप को छोड़कर भाजपा में शामिल हुई शाजिया इल्मी ने भी पार्टी में आज़ादी न मिलने का कारण बताते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जबकि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जब 2015 में पार्टी ने दिल्ली में चुनाव जीतकर सरकार बनाई थी। प्रशांत भूषण के पिता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील शांति भूषण ने आप की स्थापना के समय 1 करोड़ का चंदा दिया था। 

इसके अलावा प्रो. आनंद कुमार, पूर्व विधायक विनोद बिन्नी और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा भी पार्टी से दूरी बना चुके हैं। अब पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कुमार विश्वास भी राज्यसभा में न भेजे जाने के कारण पार्टी से खफा चल रहे हैं, पार्टी ने उन्हें राजस्थान के प्रभारी पद से भी हटा दिया था। यह अधिक आश्चर्य की बात न होगी कि कुछ दिनों के भीतर कुमार भी केजरीवाल का साथ छोड़ दें। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...