Skip to main content

‘हिन्दू इंडिया’, ‘मुस्लिम इंडिया’ से बेहतर – तस्लीमा नसरीन

कांग्रेस के नेता शशि थरूरद्वारा शुरू किए गए हिन्दू पाकिस्तान विवाद में अब बांग्लादेश की चर्चित लेखिका तसलीमा नसरीन भी शामिल हो गई हैं ! उन्होंने कहा कि, हिन्दू इंडिया मुस्लिम इंडिया से बेहतर है । तस्लीमा ने एक ट्वीट कर लिखा कि, “इंडिया हिन्दू पाकिस्तान नहीं है । इंडिया हिन्दू इंडिया है । हिन्दू इंडिया मुस्लिम इंडिया से काफी अच्छा है । सबसे अच्छा सेक्यूलर इंडिया है । यहां सेक्यूलर का मतलब धर्मिक नहीं, बल्कि गैर-धार्मिक है !”

India is not ‘Hindu Pakistan’. India is ‘Hindu India’. ‘Hindu India’ is better than ‘Muslim India’. The best is ‘secular India’. Here secular does not mean religious, it is rather non-religious.

— taslima nasreen (@taslimanasreen) July 12, 2018

दरअसल, इस विवाद की शुरूआत शशि थरूर ने की थी । उन्होंने कहा था कि यदि २०१९ के लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतती है तो भारत हिन्दू पाकिस्तान बन जाएगा । भारतीय जनता पार्टी एक नया संविधान लिखेगी, जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई सम्मान नहीं किया जाता हो । संविधान हिन्दू राष्ट्र के सिद्धांतो पर आधारित होगा !
थरूर के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि, कांग्रेस एक बार फिर देश के हिन्दुओं को नीचा दिखाने व बदनाम करने का काम कर रही है । कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए । हिन्दू पाकिस्तान की बात करना लोकतंत्र पर हमला है । थरूर को हिन्दुओं का इतिहास पढना चाहिए । थरूर के ऐसे बयानों से तो लश्कर ए तैयबा और आतंकी हाफिज भी उनका फैन बन जाएगा । हालांकि, कांग्रेस ने भी अपने नेता शशि थरूर के हिन्दू पाकिस्तानवाले बयान को खारिज करते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र और इसके मूल्य काफी मजबूत हैं । भारत कभी पाकिस्तान बनने की स्थिति में नहीं जा सकता । नेता किसी तरह का बयान देते समय सावधानी बरतें !

स्त्रोत : जनसत्ता

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...