Skip to main content

सामने आई ब्राह्मणों के लिए राहुल गांधी की घृणा!

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी का गुजरात चुनाव के दौरान मंदिरों में जाकर माथा टेकना कितना स्वांगपूर्ण एवं भ्रमित करने वाला था, वह कांग्रेस महाधिवेशन में उजागर हो गया। क्योकि सच्चाई अधिक दिनों तक छुप नहीं सकती, जिस प्रकार सुगन्ध अपना अस्तित्व जग के सम्मुख लाये बगैर रह नहीं सकती। गुजरात चुनावों में जिस तरह अपने आपको जनेऊधारी ब्राह्मण बताकर जनता को भ्रमित किया गया। लेकिन दिल में छुपे हिन्दू धर्म के प्रति नफरत को चुनावों तक दफ़न करके रखा। शर्म की बात कांग्रेस में सम्मिलित उन हिन्दुओं के लिए है, जो देवी माता के दिवसों में हिन्दू धर्म का अपमान बर्दाश्त कर एक गुलाम की भाँति पार्टी में टिके बैठे हैं। ऐसा आभास होता है, कि इन हिन्दुओं में आत्मसम्मान मर चूका है। 
दिल्ली में कांग्रेस महाधिवेशन में राहुल गांधी ने अपने समापन भाषण में हिंदुओं और ब्राह्मण परंपरा का एक बार फिर से अपमान किया है। खुद को पंडित बताने वाले राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान मंदिर जाने की दो कहानियां सुनाईं। यह तो समझ में नहीं आया कि वो ये कहानियां सुनाकर क्या जताना चाहते थे, लेकिन इतना साफ है कि इन कहानियों से उनके मन में हिंदुओं और ब्राह्मण परंपरा के लिए नफरत जाहिर हो गई। राहुल गांधी ने कहा कि वो काफी पहले से मंदिरों में जाते रहे हैं लेकिन कभी उन्होंने इसका प्रचार नहीं किया। लेकिन मंदिर के पूजा-पाठ और कर्मकांड के बारे में उन्होंने जैसी बातें कहीं उससे कोई भी समझ सकता है कि कांग्रेस के युवराज झूठ बोल रहे थे।

हिंदू धर्म के लिए छिपी नफरत

राहुल गांधी ने भाषण में दो कहानियां सुनाईं। पहली कहानी में उन्होंने एक मंदिर जाने की बात बताई। जिसमें बकौल उनके ‘पुजारी ने शिव जी पर दूध डाला… फिर पानी डाला’ तो राहुल गांधी ने उससे पूछा कि आप ये क्या कर रहे हैं। कोई भी हिंदू जानता है कि जिसे राहुल गांधी दूध डालना और पानी डालना कह रहे हैं उसे दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कहा जाता है। राहुल गांधी ने बताया कि पुजारी ने उनसे कहा कि भगवान इस मंदिर में ही नहीं, मस्जिद और चर्च में भी मिल जाएंगे। आप खुद समझ सकते हैं कि राहुल गांधी के कहने का क्या मतलब था। बात सही है कि भगवान कहीं भी मिल जाएंगे, लेकिन इसके लिए जो नाटकीय कहानी उन्होंने गढ़ी थी उसके पीछे का मकसद वो छिपी हुई नफरत थी, जिसके तहत वो हिंदू धर्म को नीचा दिखाना चाहते थे। दूसरी कहानी में भी राहुल एक शिव मंदिर में गए। वहां के पुजारी ने उनसे कहा कि मैंने तुम्हारे प्रधानमंत्री बनने के लिए पूजा कर दी है, जब तुम प्रधानमंत्री बन जाना तो मंदिर में सोना लगवा देना। मतलब ये कि वो पुजारी इतना लालची था कि उसने उन्हें प्रधानमंत्री बनवाने के बदले सोने की मांग की।

सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक

फेसबुक और ट्विटर पर राहुल गांधी की इन विचित्र कहानियों को लेकर खूब मजाक उड़ा। कई लोगों ने लिखा है कि 48 सालों तक जनेऊधारी पंडित राहुल गांधी को ये पता नही चला कि शिवलिंग पर जल और दूध क्यों चढ़ाते हैं। उन्होंने 2 मंदिरों के पुजारियों से पूछा और फिर हिंदू धर्म का मज़ाक उड़ाया। अगर वो हिंदू होते तो ऐसी बकवास कहानी कभी नहीं सुनाते। कुछ लोगों ने राहुल गांधी की इस विचित्र कहानी को उनकी दिमागी हालत से जोड़कर चुटकियां लीं। राहुल गांधी ने कुछ समय पहले कहा था कि जो लोग मंदिरों में जाते हैं वो लड़कियां छेड़ते हैं इस बात को लेकर भी उनकी काफी खिल्ली उड़ाई जा चुकी है।
एक नजर सोशल मीडिया की कुछ टिप्पणियों पर।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...