Skip to main content

अरविंद केजरीवाल के सामने विधायकों की गुंडागर्दी, चीफ सेक्रेटरी को थप्पड़ मारने का केस: दिल्ली के अफसर हड़ताल पर

अरविंद केजरीवाल के सामने विधायकों की गुंडागर्दी, दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ की हाथापाई!दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ आप के विधायकों द्वारा हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार एक नई मुसीबत में घिरती दिख रही है। आरोप है कि केजरीवाल के आवास पर सोमवार देर रात आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट की और उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक के दौरान आप के दो विधायकों ने मुख्य सचिव के साथ बदसलूकी की। इस बीच, मुख्य सचिव ने उप-राज्यपाल अनिल बैजल को इस घटना से अवगत कराया है।  सूत्रों के मुताबिक, सोमवार देर रात सीएम आवास पर हो रही मीटिंग के दौरान दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने हाथापाई की. इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौके पर मौजूद थे. मंगलवार को मुख्य सचिव ने दिल्ली सचिवालय में सभी ब्यूरोक्रेट्स के साथ बैठक बुलाई है.
बताया जा रहा है कि विज्ञापन पर फंड खर्च करने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया. केजरीवाल द्वारा एक विज्ञापन को लेकर फंड खर्च करने की बात पर मुख्य सचिव राजी नहीं थे, जिसे लेकर मीटिंग में बहस शुरू हो गई. ओखला से आप पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान और एक अन्य ने बदसलूकी करते हुए मुख्य सचिव के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी. अपने साथ हुई इस हाथापाई के बाद मुख्य सचिव सीएम आवास से वापस लौट आए.
पूरा मामला सामने आने के बाद आईएएस एसोसिएशन में काफी नाराजगी है. माना जा रहा है कि इसे लेकर एसोसिएशन कड़े कदम उठा सकता है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि विरोध दर्ज करते हुए वे काम करना बंद कर सकते हैं. वहीं सभी ब्यूरोक्रेट्स मामले की शिकायत लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास जाने की तैयारी में हैं.
क्या है ये मामला?
- बताया जा रहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार रात को अपने आवास पर कुछ योजनाओं पर चर्चा के लिए मीटिंग बुलाई थी। इसमें चीफ सेक्रेटरी भी शामिल हुए। आरोप है कि इसी दौरान आप के विधायकों ने चीफ सेक्रेटरी के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि इस दौरान उन्हें धक्का देने के साथ थप्पड़ भी मारा गया। अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया गया।
हड़ताल पर गए अफसर
- दिल्ली एडमिनिस्ट्रेटिव सबऑर्डिनेट सर्विसेस (डीएएसएस) के प्रेसिडेंट डीएन सिंह ने कहा, सीएम ने बातचीत के लिए बुलाया था। इस दौरान ही असॉल्ट किया। ये संवैधानिक संकट है। दिल्ली की ब्यूरोक्रेटिक फैमिली पर हमला हुआ है। ऐसे में सामान्य कर्मचारी का क्या होगा। हमारी मांग है कि जब तक उनको गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, हम हड़ताल पर रहेंगे।
आप ने सफाई में क्या कहा?
- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आप आदमी पार्टी ने कहा- ''दिल्ली में आधार की गड़बड़ी के चलते 2.5 लाख परिवारों को पिछले महीने राशन नहीं मिल पाया। इसके चलते विधायकों पर जनता का काफी दबाव हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री आवास पर विधायकों की मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग में चीफ सेक्रेटरी ने सवालों के जवाब नहीं दिए। उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री और विधायकों के लिए जवाबदेह नहीं हैं। सिर्फ एलजी को जवाब देंगे। सीएस ने विधायकों के साथ गलत लहजे में बात की और मीटिंग से बाहर चले गए। अब बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।''
बीजेपी बोली- बौखलाहट में है केजरी सरकार
- बीजेपी ने घटना को सिस्टम फेल होने पर केजरीवाल सरकार की बौखलाहट करार दिया। बीजेपी विधायक मानजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आप सरकार अफसरों के साथ गुंडई पर उतारू हो गई। दिल्ली में न तो अफसर सेफ हैं और न ही विधानसभा में एमएलए।
- दिल्ली बीजेपी प्रेसिडेंट मनोज तिवारी ने ट्वीट किया, ''अरविंद केजरीवाल और उनके विधायकों ने सोमवार रात चीफ सेक्रेटरी के साथ बदसलूकी कर उन्हें धमकियां दीं। आम आदमी पार्टी के गुंडों का एक और शर्मनाक काम। इसे आप नगरीय नक्सलवाद भी कह सकते हैं। केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए।''
कांग्रेस ने कहा- इसे गुंडई करार दिया
-कांग्रेस के संदीप दीक्षित ने कहा- "आम आदमी पार्टी को गलत व्यवहार और करप्शन पर सफाई देनी चाहिए। यदि कुछ अच्छा हुआ है तो केजरी और उनके एमएलए क्रेडिट लें और कुछ गलत हुआ है तो सरकार गिरना चाहिए। इस तरह से हाथापाई करना! कोई गुंडागर्दी है क्या?"
IAS एसोसिएशन ने की केस दर्ज करने की मांग
- इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेस (IAS) ऑफिसर्स के एसोसिएशन ने इस घटना को लेकर अरविंद केजरीवाल और विधायकों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
'आप' पार्टी की सफाई
वहीं मामले को बढ़ता देख आप पार्टी की ओर से भी बयान जारी किया गया है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि, मीटिंग के दौरान दिल्ली मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से सवाल किए जाने पर उन्होंने बदतमीजी की थी. आप की ओर से आरोप लगाया गया कि, अंशु प्रकाश ने बैठक में कहा कि वे विधायकों के किसी भी सवाल का उत्तर नहीं देंगे, क्योंकि वे सिर्फ उपराज्यपाल के प्रति जवाबदेह हैं. उन्होंने विधायकों के साथ गलत भाषा का उपयोग किया और फिर सीएम आवास से चले गए. अब वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं.
विपक्ष का 'आप' पर हमला
मुख्य सचिव के साथ हाथापाई को लेकर विपक्ष ने नाराजगी जाहिर की है. कांग्रेस ने सीएम केजरीवाल से इस मामले में मुख्य सचिव से माफी मांगने की मांग की है.
वहीं भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा, 'अरविंद केजरीवाल और उनके गुंडों ने कल रात दिल्ली मुख्य सचिव के साथ बदसलूकी की और उन्हें धमकाया. आप आदमी पार्टी के गुंडों का एक और शर्मनाक काम'.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...