Skip to main content

इंदू मल्होत्रा, जो वकील से सीधे बनने जा रही हैं सुप्रीम कोर्ट की जज!

इंदू मल्होत्रा आजादी के बाद
सुप्रीम कोर्ट में जज बनने वाली देश की
 सातवीं महिला होंगी (फाइल फोटो)
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने मोदी सरकार से उत्तराखंड के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के एम जोसफ और सुप्रीम कोर्ट की सीनियर वकील इंदू मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है. सूत्रों के मुताबिक कॉलेजियम द्वारा जनवरी 11  को कानून मंत्रालय के पास नाम की सिफारिश भेजी गई है. मोदी सरकार अगर इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे देती है तो इंदू मल्होत्रा आजादी के बाद सुप्रीम कोर्ट में जज बनने वाली देश की सातवीं महिला होंगी. इसके अलावा इंदू देश की पहली महिला वकील भी होंगी जो सर्वोच्च न्यायालय में सीधे जज बनेंगी. अब सवाल उठता है कि ये इंदू मल्होत्रा कौन हैं... तो हम आपको बता रहे हैं कि वे सुप्रीम कोर्ट की एक सीनियर वकील हैं जो पिछले तीन दशकों से वकालत कर रही हैं.
आपको बता दें कि इंदू 2007 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ वकील नामित की जाने वाली दूसरी महिला थीं. इंदू मध्यस्थता कानून में विशेषज्ञ हैं. वे विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक मामलों में मध्यस्थता करती दिखाई भी दी हैं. उनकी इसी काबिलियत को ध्यान में रखते हुए दिसंबर 2016 में भारत सरकार ने भारत में मध्यस्थता तंत्र के संस्थानीकरण की समीक्षा करने के लिए उन्हें कानून और न्याय मंत्रालय में उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) का सदस्य बनाया था.
सुप्रीम कोर्ट के वकील के घर में पैदा हुई थीं इंदू मल्होत्रा
इंदू मल्होत्रा का जन्म 1956 में बेंगलुरु में सीनियर एडवोकेट स्वर्गीय ओम प्रकाश मल्होत्रा के घर हुआ था. ओम प्रकाश मल्होत्रा ​​सर्वोच्च न्यायालय में एक वरिष्ठ अधिवक्ता थे. इंदू के पिता एक विशिष्ट लेखक भी थे जिन्होंने औद्योगिक विवादों के कानून पर किताब लिखी थी. उनकी इस टिप्पणी के छह संस्करण प्रकाशित किए गए थे जिसकी जमकर प्रशंसा भी हुई थी. अपने बाद के वर्षों के दौरान उन्होंने कानून और प्रैक्टिस ऑफ आर्बिट्रेशन एंड कंसिलिशन पर एक टिप्पणी की, और उस किताब के दो संस्करण निकले.
इंदू ने दिल्ली में ही की अपनी पढ़ाई
इंदु मल्होत्रा ​​ओम प्रकाश मल्होत्रा ​​की सबसे छोटी संतान हैं. उन्होंने कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, नई दिल्ली से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है. अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में बीए ऑनर्स और बाद में वहीं से राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की. अपनी मास्टर्स डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने डीयू के मिरांडा हाउस कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज में में राजनीति विज्ञान के लेक्चरर के रूप में भी काम किया. 1979 से 1982 की अवधि के दौरान उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की.
1983 में शुरू की वकालत
इंदू मल्होत्रा ने एलएलबी करने के बाद 1983 में वकालत शुरू की और दिल्ली के बार काउंसिल में अपना पंजीकरण कराया. 1988 में, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में 'एडवोकेट-ऑन-रिकार्ड' के रूप में क्वालिफाई किया, और परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया. इसके लिए उन्हें कानून दिवस पर मुकेश गोस्वामी मेमोरियल प्राइज से सम्मानित किया गया.
सुप्रीम कोर्ट में अभी एक ही महिला जज
सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल जस्टिस आर. भानुमति सुप्रीम कोर्ट की इकलौती महिला जज हैं. आपको बता दें कि जस्टिस एम. फातिमा बीवी 1989 में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी थीं. उनके बाद जस्टिस सुजाता वी. मनोहर, जस्टिस रुमा पाल, जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा और जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई भी सुप्रीम कोर्ट की जज बनीं थीं.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...