Skip to main content

ABP news ने आप की 20 सीटों पर किया एक सर्वे जिसमें सामने आये चौंकाने वाले नतीजे !

आर.बी.एल.निगम,वरिष्ठ पत्रकार 

चुनाव आयोग द्वारा लाभ पद के मामले में मामले में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. इस मामले में आप के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश राष्ट्रपति से कराने के मामले को लेकर अब दिल्ली में उप चुनाव के होने की संभावना बढ़ गयी है. आप की बड़ी चूक को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस पार्टी ने सीएम केजरीवाल से इस्तीफे की मांग को तेज कर दिया है.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आम आदमी पार्टी (आप) के 20 विधायकों को लाभ का पद धारण करने के कारण अयोग्य घोषित करने की चुनाव आयोग की सिफारिश मान ली है. केंद्रीय कानून मंत्रालय ने इस संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस तरह आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिए गए हैं. 
आप ने मांगा था राष्‍ट्रपति से समय
इससे पहले दिल्ली में सत्तारुढ़ आप ने अपने 20 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने की निर्वाचन आयोग की सिफारिश के बीच शनिवार को इस विषय पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई थी. वहीं, बीजेपी और कांग्रेस इन निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव की संभावनाएं तलाश रही हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर बुलाई गई बैठक से बाहर निकलते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि इस मामले में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से हस्तक्षेप करने का अनुरोध करने के लिए उनसे मुलाकात करने का समय मांगा गया है. 

चुनाव आयोग ने राष्‍ट्रपति से की थी अयोग्‍य घोषित करने की सिफारिश
गौरतलब है कि बीते 19 जनवरी को दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति को पार्टी (आप) के 20 विधायकों को लाभ का पद धारण करने के कारण अयोग्य घोषित करने की सिफारिश की थी. इसने उन्हें विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया. हालांकि, चुनाव आयोग के इस कदम को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती देने वाले पार्टी विधायकों को फिलहाल अदालत से कोई राहत नहीं मिल पाई थी.

जिन 20 आप विधायकों को अयोग्‍य घोषित किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं...

  • शरद कुमार (नरेला विधानसभा)
  • सोमदत्त (सदर बाजार)
  • आदर्श शास्त्री (द्वारका)
  • अवतार सिंह (कालकाजी)
  • नितिन त्यागी (लक्ष्‍मी)
  • अनिल कुमार बाजपेयी (गांधी नगर)
  • मदन लाल (कस्‍तूरबा नगर) 
  • विजेंद्र गर्ग विजय (राजेंद्र नगर)
  • शिवचरण गोयल (मोती नगर)
  • संजीव झा (बुराड़ी)
  • कैलाश गहलोत (नजफगढ़)
  • सरिता सिंह (रोहताश नगर) 
  • अलका लांबा (चांदनी चौक)
  • नरेश यादव (महरौली)
  • मनोज कुमार (कौंडली)
  • राजेश गुप्ता (वजीरपुर)
  • राजेश ऋषि (जनकपुरी)
  • सुखबीर सिंह दलाल (मुंडका)
  • जरनैल सिंह (तिलक नगर)
  • प्रवीण कुमार (जंगपुरा)
आम आदमी पार्टी में मचे इस घमासान के बाद ABP न्यूज़ चैनल ने तत्काल एक सर्वे कराया है. उन्होंने इस बात को लेकर सर्वे किया है कि अगर 20 सीटों पर अगर दिल्ली में विधानसभा चुनाव के उपचुनाव हुए तो किस पार्टी को कितनी सीट मिलेगी और आम आदमी पार्टी को कितना नुकसान हो सकता है. abp न्यूज़ के इस सर्वे के अनुसार जो आंकड़े सामने आये हैं उसने सभी को हैरान कर दिया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें इस सर्वे में सामने आया है कि अगर 20 सीटों पर चुनाव हुआ तो आम आदमी पार्टी को 12 सीटों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है. जिसमें से 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 4 सीटों पर कांग्रेस कब्ज़ा कर सकती है. बता दें अगर राष्ट्रपति चुनाव आयोग की सिफारिश पर इन विधायकों की सदस्यता को रद्द करते हैं तो 70 सदस्यों वाली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 46 विधायक रह जायेंगे. आम आदमी पार्टी को यह बड़ा झटका लग सकता है. इन सीटों को बचाना केजरीवाल के लिए बड़ी चुनौती होगा.

इन जगह हो सकते हैं उप चुनाव 


द्वारका, तिलक नगर, मेहरौली, चांदनी चौक, जंगपुरा, जनकपुरी, वज़ीरपुर, कस्तूरबा नगर, राजिंदर नगर, कालकाजी, नरेला, रोहताश नगर, बुराड़ी, सदर बाज़ार, मोती नगर, गांधी नगर, कोंडली, लक्ष्मी नगर, मुंडका और नजफ़गढ़ आदि पर उप चुनाव हो सकते हैं.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)