Skip to main content

अगर मुसलमान की मौत पर आप चिल्लाते हैं तो आपको हिंदुओं की मौत पर भी अफसोस मनाना चाहिए -- परेश रावल

अभिनेता से नेता बने भारतीय जनता पार्टी के सांसद परेश रावल ने कहा है कि मेरे बच्चों को पता है कि अगर मुसलमान की मौत पर आप चिल्लाते हैं तो आपको हिंदुओं की मौत पर भी अफसोस मनाना चाहिए, अगर मुसलमान इंसान है तो हिंदू भी तो इंसान है। परेश रावल ने ये बातें अंग्रेजी न्यूज चैनल रिपब्लिक के एक कार्यक्रम में अनुपम खेर को दिये एक इंटरव्यू में कही। इस इंटरव्यू में परेश रावल ने अरुंधति रॉय से लेकर गौरक्षा तक के मुद्दे पर बातें की। अरुंधति रॉय के मुद्दे पर परेश रावल ने कहा कि जो कश्मीर में आतंकियों के साथ उठता-बैठता है मैंने तो उसे ही जीप पर बांधने की बात कही थी, मैंने कुछ गलत नहीं कहा था।
इस इंटरव्यू में जब अनुपम खेर ने परेश रावल से पूछा कि आजादी के बाद से आज तक राष्ट्रवाद कितना बदल गया है और आप अपने बच्चों को क्या समझाते हैं। अनुपम खेर के इस सवाल पर परेश रावल ने कहा- मैं अपने बच्चों को कुछ नहीं समझाता, वो खुद ही इतने समझदार हैं कि देश में क्या सही हो रहा है और क्या गलत उन्हें पता है। वो मानवता से भरे हुए हैं। गौरक्षा के नाम पर अगर किसी मुसलमान की मौत पर कुछ लोग चिल्लाते हैं तो उन्हें हिंदुओं की मौत पर भी आंसू बहाने चाहिए। मेरे बच्चो में इतनी समझ तो है कि उन्हें पता है अगर मुसलमान इंसान है तो हिंदू भी तो इंसान है।
आप परेश रावल का ये पूरा इंटरव्यू नीचे दिये गए इस यूट्यूब लिंक पर देख सकते हैं। गौरक्षा के नाम पर मुसलमानों की मौत की बात परेश रावल ने इंटरव्यू के 13वें मिनट में कही है।
  • https://youtu.be/yEziye1XI2I


अकाउंट सस्पेंड होने के डर से परेश रावल ने हटाया था अरूंधती वाला ट्वीट

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...