Skip to main content

गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने आम आदमी पार्टी छोड़ी

बड़े अरमानों से तुझे गले लगाया था,
इतनी बेरहमी से अरमानों का जनाजा निकाल 
पदमुक्त कर, नशेड़ी के हाथ थमा दी पार्टी 
क्या हुआ नशामुक्त पंजाब के सपने का 
नशेड़ी क्या नशामुक्त करेगा पंजाब को 
गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह पंजाब में पार्टी के पूर्व संयोजक भी रहे हैं। पंजाब में हुए विधान सभा चुनाव 2017 में आप ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे। पंजाब में आप का यह पहला चुनाव था। घुग्गी से पहले सुच्चा सिंह छोटेपुर पंजाब के संयोजक थे। फिर उन पर टिकट के बदले पैसे लेने के आरोप लगे। जिसके बाद उनको हटा दिया गया। तब एक कथित वीडियो सामने आया था जिसमें छोटेपुर एक उम्‍मीदवार से पैसे लेते दिख रहे थे। घुग्गी को हटाकर पिछले दिनों भगवंत मान को पंजाब में संयोजक बनाया गया था। खबरों के मुताबिक, घुग्गी इस बात के नाराज थे। घुग्गी ने इस्तीफा देने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उसमें घुग्गी ने कहा कि उन्होंने बुरे वक्त में भी पार्टी का साथ दिया था। घुग्गी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। घुग्गी ने पूछा कि पंजाब चुनाव के बाद केजरीवाल पंजाब क्यों नहीं आए ?
जैसे ही घुग्गी को भगवंत मान को पंजाब का संयोजक बनाए जाने की खबर मिली उन्हें तुरंत ही झाडू से नफरत हुई और उन्होंने तुरंत ही पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया।  उन्होंने कहा कि वे भगवंत मान के संयोजक बनाए जाने से नाराज नहीं हैं लेकिन जिस तरह से उन्हें बिना बताये हटाया गया वह उस तरीके से नाराज है।  कम से कम एक बार उन्हें सूचना तो दे दी जाती कि उनकी जगह भगवंत मान को राज्य का संयोजक बनाया गया है। 
घुग्गी के अलावा आप के एक और बड़े नेता सुखपाल सिंह ने भी भगवंत मान को संयोजक बनाने की वजह से इस्तीफ़ा दे दिया है, उन्होने कहा है कि भगवंत मान तो नशे में डूबे रहते हैं, उनके साथ काम करना मुश्किल है।एक्टर और कॉमेडियन घुग्गी ने इस साल फरवरी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। गुरप्रीत सिंह घुग्गी एक एक्टर के तौर दूरदर्शन और टीवी सीरिल्स में काम कर चुके हैं। उन्हें कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ से ख्याति मिली थी। इसके अलावा घुग्गी नमस्ते लंदन, हमको दीवाना कर गए और सिंह इज किंग फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम भी कर चुके हैं।
आम आदमी पार्टी के लगभग सभी नेता केजरीवाल की तरह जल्द से जल्द मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, किसी को इन्तजार करना पसंद नहीं है, ये लोग चाहते हैं कि पार्टी में आते ही उन्हें बड़ा पद मिल जाए, एक ही चुनाव में विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बन जाएं ताकि अगले पांच साल में सीधा प्रधानमंत्री बन जाएँ, ये सपना केजरीवाल भी देखते हैं और उन्हीं की तरह आम आदमी पार्टी के सभी नेता देखते हैं इसलिए कोई भी नेता इस पार्टी में अधिक दिनों तक नहीं टिकता और उसे झाडू से इतनी नफरत हो जाती है कि पार्टी छोड़ देता है। 
कल पंजाब में भी ऐसा ही देखने को मिला, मशहूर कॉमेडियन और फिल्म कलाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी को पार्टी में आये केवल एक साल हुए थे, स्टारडम की वजह से केजरीवाल ने उन्हें पंजाब का संयोजक बना दिया, वे सीधा मुख्यमंत्री भी बनना चाहते थे।  लेकिन आम आदमी पार्टी पंजाब में चुनाव हार गयी, पार्टी की हार के बाद उन्हें संयोजक पद से हटाकर उनकी जगह आप सांसद भगवंत मान को पंजाब का संयोजक बना दिया गया। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...