Skip to main content

मेरे पास निराशावादियों के लिए कोई दवाई नहीं है, आशावादियों के लिए ‘Bhim’ है -- मोदी

modi-launched-bhim-app-for-digital-payment-in-india-by-npciमोदी ने दिसम्बर 30 को  डिजिधन मेले के समापन अवसर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए 'Bheem' एप लांच किया। इस अवसर पर बोलते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला, उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि आज बड़े बड़े पदों पर रहे लोग भी कहते हैं कि ये कैसे हो सकता है, देश में इतने आदमी गरीब हैं, इतने आदमी अनपढ़ हैं, मोबाइल फोन कहाँ है जो मोदी कैशलेस की बात कर रहे हैं। 
मोदी ने कहा कि निराशा में पले बढे लोगों के लिए मेरे पास कोई औषधि नहीं है लेकिन आशावादी लोगों के लिए मेरे पास हजारों औषधि हैं। उन्होंने कहा कि Bhim एप आशावादी लोगों के लिए ऐसी औषधि है जो उन्हें बहुत लाभ देगी और सिक्कों और नोटों में होने वाला व्यापार डिजिटल पेमेंट में बदल जाएगा। 
मोदी ने कहा कि आज कोई धोबी और छोटी सी हजाम की दुकान चालाने वला सोच भी नहीं सकता कि बैंक उन्हें लोन भी दे सकता है। कोई अखबार बेचने वाले भी नहीं सोच सकता कि बैंक उसे पैसे देगा, इसका कारण यह है कि हमने व्यवस्था ही ऐसी बना रखी है। 
मोदी ने कहा कि हमारा एप भीम सामान्य चीज नहीं है, आप के परिवार के लिए वह आर्थिक महासत्ता बनने वाला है क्योंकि अगर कोई धोबी डिजिटल पेमेंट करना शुरू करेगा तो उसका पूरा टैक रिकॉर्ड तैयार हो जाएगा कि आज इतना रूपया आया, आज इतना रूपया बचा, इतना खर्च हुआ, अगर उसको बैंक में जमा करना होगा तो वह बैंक को दिखा देगा कि मेरे पास इतने रुपयों का व्यापार होता है आप चेक कर लीजिये। मुझे पांच हजार रुपये के लोन की जरूरत है आप दे दीजिये तो बैंक उसे तुरंत पांच मिनट में लोन दे देगा। 
मोदी ने कहा कि यह व्यवस्था ऐसी है कि अब गरीबों को साहूकारों के पास मोटे व्याज पर कर्ज लेने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। अब वह दिन दूर नहीं होगा कि पांच मिनट के भीतर भीतर उसके खाते में पांच हजार रुपये मिल जाएंगे। यह बहुत जल्द होने वाला है। उन्होंने 'Bheem' एप को देशवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह देशवासियों को 2016 के साथ साथ 2017 का अद्भुत नजराना है क्योंकि 2016 कल समाप्त हो रहा है और 2017 परसों शुरू हो रहा है।
Bhim डाउनलोड करें:
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.org.npci.upiapp&rdid=in.org.npci.upiapp

मोदी ने कहा कि Bhim एप किसानों, गरीबों और आदिवासियों को ताकत देते वाला है इसलिए इस एप का नाम उस महापुरुष के नाम से रखा गया है जिसनें अपना जीवन दलितों, पीड़ितों और सोशितों के खफा दी थी।
मोदी ने कहा कि कुछ लोग होते हैं जिसका जीवन निराशा से ही शुरू होता है और निराशा में ही ख़त्म हो जाता है, ऐसे निराशावादी लोगों के लिए अभी तो कोई औषधि उपलब्ध नहीं है, ऐसी लोगों की निराशा उन्हें मुबारक हो।  
जब से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्य सभी में नोटबंदी के विरोध में भाषण दिया है और नोटबंदी को Organised Loot बताया है प्रधानमंत्री मोदी उनके पीछे पड़ गए हैं और सभी भाषणों में मनमोहन सिंह का मजाक जरूर उड़ाते हैं, दिसम्बर 30 को उन्होंने इशारों इशारों में फिर से मनमोहन सिंह पर हमला किया। 
मोदी ने कहा कि आप तीन साल पहले के अखबार उठाकर देख लीजिये, पुराने यूट्यूब पर विडियो देख लीजिये, क्या दिखाई देगा, कोयले में कितना गया, 2G में कितना गया, यही खबर रहती थी कि कितना गया लेकिन आज यही खबर रहती है कि आज कितना आया। 
मोदी ने कहा कि वक्त वक्त की बात है, यही देश, यही लोग, यही कानून, यही सरकार, यही सरकार, यही फाइलें, यही नियम लेकिन उस वक्त जाने की चर्चा होती थी लेकिन ये भी एक वक्त है कि आज आने की चर्चा हो रही है।
मोदी ने कहा कि आज लोग हिसाब लगा रहे हैं कि सोमवार को कितना आया, मंगलवार को कितना आया, अगर देश के गरीबों के लिए काम करने का जज्बा हो तो इश्वर सब कुछ करने की ताकत देता है। 



मोदी ने कहा कि - मै हैरान हूँ, एक नेता ने बयान दिया कि मोदी ने खोदा डूंगर यानी पहाड़ और निकली चुहिया। 
मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे चुहिया ही निकालनी थी क्योंकि वही तो सबकुछ खा जाती थी। मोदी ने कहा कि किसान मेहनत करके अनाज का ढेर पैदा करता है लेकिन अगर वहां पर दो चुहिया आ जाएं तो वह चोरी चोरी सबकुछ खा जाती हैं। 
मोदी ने सवाल पूछने वाले नेता का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने कम से कम सच तो बोला, ये चुहिया ही पकड़ने का काम था क्योंकि वही लोग गरीबों का धन खा जाते थे और यह काम अभी भी तेज गति से चल रहा है। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...