Skip to main content

सेक्स स्कैंडल पर आशुतोष के विवादित बयानों से आआप पर गहराता संकट

भगवत गीता में स्पष्ट लिखा है "विनाश काले विपरीत बुद्धि", जिसे आम आदमी पार्टी चरितार्थ कर रही है।केजरीवाल के नेताओं ने विवादित बयान देने का सिलसिला जारी रखा है। अब बारी आशुतोष की है। जिन्होने गांधी, नेहरू से लेकर अटलजी तक पर विवादित बयान दिया है।

sandeep Kumar, दलित, संदीप कुमार
दिल्ली की आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल अपने नेताओं की करतूत से परेशान हैं। पूर्व मंत्री संदीप कुमार की अश्लील सीडी के कारण चारों तरफ पार्टी की किरकिरी हो रही है। भले ही संदीप कुमार को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया हो लेकिन पार्टी में कुछ नेता ऐसे भी हैं जो संदीप कुमार के कुकर्मों का बचाव कर रहे हैं। इनमे से एक हैं पत्रकार से नेता बनें आशुतोष। अब आशुतोष, जो पेशे से एक पत्रकार भी हैं, जिस तरह विवादित बयान दे रहे हैं, बहुत ही शर्म की बात है। इस संकट की घडी में पार्टी को संयम एवं मीडिया से दूर रहकर, मुद्दे के ठंठा होने की प्रतीक्षा करते, विपरीत इसके विवादित बयान देकर जनता में पार्टी की छवि को धूमिल कर  और संकट में डालकर पार्टी को असमय मृत्यु के मुँह में धकेल रहे हैं। 
ashutosh_केजरीवालआशुतोष को पत्रकार भूमिका निभानी थी 
एक पत्रकार होने के नाते आशुतोष को इस बात का ज्ञान होना चाहिए था, कि इस तरह के विवादित शब्दों से पार्टी का कितना अनर्थ हो सकता है। वैसे आशुतोष ने स्वयं से इतना विवादित बयान नहीं दिया होगा। पार्टी कर्णधारों में चर्चा एवं दूरगामी परिणामों पर अवश्य हुई होगी। अन्यथा वह स्वयं इतना बड़ा विवादित बयान नहीं देते। एक पत्रकार होने के नाते उन्हें इस बात का भी बोध होगा कि राजनीति दरबार में एक से एक बड़ा सेक्स स्कैंडल हुआ, परंतु जिस किसी के साथ हुआ, किसी ने इस तरह से विवादित बयान नहीं दिया। इसी ब्लॉग पर अधिकतर नेताओं के इन अनैतिक हरकतों का उल्लेख किया है। हालाँकि बहुत नेताओं का उल्लेख नहीं कर पाया। लेकिन "कहाँ राजा भोज, कहाँ गंगू तेली", कहावत को अपनाओगे निश्चित रूप से पार्टी को किसी अँधेरे गड्ढे में धकेल रहे हो। जो एक पत्रकार होने के नाते शोभनीय नहीं है।
आपकी पार्टी अभी एक शिशु समान है। एक पत्रकार होने के नाते आपको यह भी ज्ञान होगा कि हर पार्टी में आपसे अनुभवी सम्पादक एवं पत्रकार हैं, लेकिन ऐसे संवेदनशील विषयों पर कभी किसी ने इस तरह के विवादित बयान देकर पार्टी को कलंकित करने का प्रयास नहीं किया। यह अंतर है किसी सुलझे पत्रकार में।  आशुतोष यदि आज भी आप चैनल पर होते, इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया करते? पार्टी पर किन या किस तरह के प्रश्नों की बौछार करते? आपने तो पार्टी का बहुत बड़ा अहित कर दिया, मेरे दोस्त। 
किसी कांग्रेस प्रवक्ता, नेता या पत्रकार को घोटाले उजागर होने पर कोई विवादित बयान देते देखा? उस समय तो आप चैनल पर कार्यरत थे। और प्रश्नों की बौछार करते थे, तब भी किसी ने ऐसे विवादित बयान न देने से कुछ तो शिक्षा ली होती। जिन नेताओं का जिक्र किया है, क्या संदीप इनके समान्तर है?   
    

संदीप कुमार की जिस सीडी पर अरविंद केजरीवाल ने उन्हे मंत्रीपद से हटाते हुए माफी तक मांगी उसी संदीप कुमार के बचाव में आशुतोष अजीब-अजीब तर्क दे रहे हैं। अपने नेता को लताड़ने के बजाय आशुतोष दूसरी पार्टियों के नेताओं की व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। संदीप कुमार का बचाव करते हुए आशुतोष ने महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निजी जीवन पर विवादित बयान दिया है।
आशुतोष ने कहा कि इन नेताओं के भी सामाजिक और नैतिक दायरे से बाहर जाकर दूसरी महिलाओं से संबंध रहे हैं। आशुतोष ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि संदीप ने किसी महिला की रजामंदी से संबंध बनाए हैं तो इसमें गलत क्या है। संदीप का बचाव करते हुए आशुतोष ने कहा कि संदीप ने किसी काम के बदले महिला से पैसे नहीं मांगे थे। जब संबंध आम सहमति से बने थे तो इसमें हंगामा मचाने की क्या जरूरत है।
आशुतोष ने रवींद्रनाथ टैगोर को भी नहीं छोड़ा। उन्होने कहा कि टैगोर का दूर की रिश्तेदार सरला चौधरी के साथ विशेष लगाव था। इसी तरह नेहरू और एडविना माउंटबेटन के बीच भी इसी तरह का लगाव था। इन दोनों के किस्सों के चर्चे काफी समय तक हुए थे। आशुतोष का कहना है कि इन दोनों के संबंधों के बारे में पुरी दुनिया को पता है। आशुतोष ने कहा अटल जी के भी एक महिला से संबंध थे। इस तरह के बयानों से आशुतोष आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के लिए परेशानी ही खड़ी कर रहे हैं।
Image result for अजय माकन
अजय माकन 
कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा 
इस स्कैंडल को उजागर करने वाले ओम प्रकाश का कहना है कि वो पिछले तीन दशक से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं, उनके अनुसार वो सुल्तानपुर माजरा निर्वाचन क्षेत्र के चार ब्लॉक प्रमुखों में से एक हैं, दूसरी ओर दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन ने ओम प्रकाश को दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, उन्होने कहा कि ओम प्रकाश कांग्रेस के चार ब्लॉक प्रमुखों में से नहीं है, हमने इसी साल फरवरी में ब्लॉक प्रमुख नियुक्त किये हैं।
विधायक ओ.पी.शर्मा ने सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया 
Image result for ओ पी शर्माअश्लील सीडी कांड में फंसे आप विधायक संदीप कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती है, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामले में जांच शुरु कर दी है, क्राइम ब्रांच सीडी की सत्यता जांचने में जुट गई है, अब इस मामले से जुडे़ लोगों से पूछताछ की जाएगी। बीजेपी ने पूर्व मंत्री संदीप कुमार के साथ-साथ सीएम केजरीवाल के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है, बीजेपी विधायक ओ पी शर्मा और वकील विवेक गर्ग ने एसीबी में आप के पूर्व मंत्री के खिलाफ शिकायत दी है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

बीजेपी विधायक ओ पी शर्मा और वकील विवेक गर्ग ने संदीप कुमार पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है, बीजेपी विधायक ने आरटीआई से मिले जवाब का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि संदीप कुमार ने भ्रष्टाचार कर करोड़ों रुपये जमाकर इसे अमेरिका खर्च किया, उन्होने इस मामले में सीएम केजरीवाल को भी सह-अभियुक्त बनाया है, उनका कहना है कि केजरीवाल सब कुछ जानते हुए भी मामले को दबाये बैठे थे, जो कि एक अपराध है।


Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...