दिल्ली हो या दिल्ली से बाहर आम आदमी पार्टी विवादों में ही रही है और इसके लिए कोई और नहीं पार्टी ही ज़िम्मेदार है। इसके लिए किसी और पार्टी पर आरोप लगाकर अपना दामन साफ रखने का हथकण्डा पुराना हो गया है। वास्तव में इस पार्टी की कार्यशैली इस बात को सिद्ध कर रही है कि आज राजनीति समाज सेवा नहीं वरन अय्याशी और भ्रष्टाचार करने की छत्रछाया है। वैसे इस तरह के अपवाद हर पार्टी में मिलेंगे, लेकिन वही बात "पकडे गए तो चोर वरना साहूकार"।
दिल्ली में पार्टी के नेताओं पर इतने आरोप लग रहे हैं,एफआईआर दर्ज हो रही हैं, पार्टी शीर्ष नेतृत्व लेशमात्र भी गंभीर नहीं। जो इस बात को सिद्ध करता है कि पार्टी का उद्देश्य समाज सेवा नहीं बल्कि समाज में अराजकता फैलाना है। और इस आरोप से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अपने आपको बचा नहीं सकता। जिस पंजाब को नशा मुक्त करने का प्रचार कर पंजाब में अपनी पैठ बनाने का प्रयास हो रहा है, वहां से जीते इस पार्टी के चार सांसदों में से एक सांसद भगवत मान को कौन नहीं जानता। इतना ही नहीं, लोकसभा में इनके साथ बैठने वाले एक सांसद ने शिकायत भी की है कि "या इनको अलग स्थान दिया जाये या मुझे क्योंकि इनके मुँह से शराब की बदबू आती है", अब जनता स्वयं निर्णय ले कि "क्या कोई अपराधी कानून व्यवस्था ठीक कर सकता हैं?"
महिला की मानें तो कुछ माह पहले प्रदेश के संगठन सचिव अमित भटनागर ने महिला को बताया था कि गौरव वर्मा प्रदेश के पर्यवेक्षक हैं और तुम्हारी टिकट यही फाइनल करेंगे और वो जल्द ही आपके घर आएंगे। महिला ने बताया कि 27 / 5 /2016 को अमित भटनागर का महिला के पास फोन आता है कि अमित और गौरव वर्मा जो की प्रदेश पर्यवेक्षक हैं, तुम्हारे घर आ रहे है। महिला का कहना है कि मेरे घर पर भी गौरव वर्मा मुझे घूरता रहा और बार बार छूने की कोशिश करता रहा।
उसके बाद ये दोनों लोग महिला के घर से चले जाते है किन्तु उसी शाम को महिला को शहर के एक स्थानीय होटल में मिलने के लिए बुलाया जाता है। जहां वह अपने पति के साथ पहुंच जाती है। महिला का कहना है कि अमित उसके पति को वहां से दूर ले गए और इधर गौरव वर्मा उसके साथ गन्दी हरकते करते हुए उसके यहां-वहां टच करने लगे और उसे बेड पर पटक दिये।
महिला का कहना है कि वह किसी तरह खुद को बचा कर वहां से भागी और उसने सारी आप बीती आपने पति को सुना दी।
उसके बाद महिला ने दोनों की शिकायत पार्टी फोरम में की और तीन माह तक पार्टी द्वारा कार्रवाई का इंतजार करती रही। जब पार्टी के द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई करने की जगह महिला पर ही दबाव बनना शुरू कर दिया। उसके बाद महिला ने पार्टी से बगवात कर दी और कानून का दरवाजा खटखटाया है।

Comments