Skip to main content

महिला उत्पीड़न के बाद दिल्ली विधायक अमानतुल्लाह फर्जी एडमिशन रैकेट का शिकार

AAP MLAआम आदमी पार्टी के विधायकों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक विधायक नपते जा रहे हैं। इसी कड़ी में ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान एक नए आरोप में घिर गए हैं। जफर इकबाल नामक एक व्‍यक्ति ने डीसीपी को पत्र लिखकर जामिया मिलिया इस्लामिया में फर्जी दाखिले की शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि विधायक अपने पद का दुरुपयोग करके दूसरे को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
शिकायतकर्ता का अारोप है कि अमानतुल्लाह उनके भाई और तीन लोगों ने बीटेक में दाखिले के लिए उससे 6 लाख रुपये मांगे। शिकायतकर्ता का कहना है कि दाखिला भी नहीं हुआ और विधायक ने रुपये ले लिए और अब रुपये लौटाने से मना कर रहे हैं। रुपये मांगने पर उलटे विधायक की ओर से धमकी दी जा रही है। उसे आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी गई। इसके अलावा उसके सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स छीन लिए गए और उसके साथ धक्‍का मुक्‍की भी की गई।
इस चिट्ठी में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि के कई छात्र विधायक और उनके भाई के फर्जी एडमिशन रैकेट का शिकार हुए हैं। इसमें कहा गया है कि उनसे पहले विधायक और उनके भाईयों ने लोगों को झंसा देकर रुपये बनाए  हैं। विधायक के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई नहीं की गई तो और लोगों को दाखिला का प्रलोभन देकर उनसे रुपये बनाएंगे। शिकायतकर्ता ने लिखे गए पत्र में विधायक अौर उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने की मांग की है।

इससे पहले भी ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत हो चुका है।खान मीडिया की सुर्खियां बन चुके हैं। पुलिस ने उनको महिला से बदसलूकी और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार भी किया है। गौर करने वाली बात यह भी है कि कुछ दिनों पहले दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पर जान का खतरा बताया और विधायकों को भी आगाह किया था कि उनके लिए आने वाले दिन और कठिन होंगे। उनके सामने मुसीबतें आ सकती हैं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...