Skip to main content

अर्नब गोस्वामी के पीछे पड़े भारत में रहने वाले ‘प्रो-पाकिस्तानी पत्रकार’

Arnab Goswami exposed pro pakistani journalist in indianभारत में बहुत से पत्रकार ऐसे हैं जिन्हें भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर कम लेकिन आतंकियों के मरने पर अधिक दुःख होता है, भारत में कुछ पत्रकार ऐसे हैं जो आतंकी समर्थकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर पत्थरबाजी करने का विरोध नहीं करते लेकिन सैनिकों द्वारा गोली चलाने और पैलेट गन से उन्हें सबक सिखाने का विरोध करते हैं।


ये हम नहीं कह रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया के अनुसार भारत के कुछ पत्रकारों जैसे – बरखा दत्त, सागरिका घोष, राजदीप सरदेशाई और रविश कुमार को एंटी इंडियन या प्रो पाकिस्तानी पत्रकार कहा जाता है, लोगों के कहने के अनुसार ये लोग पाकिस्तान समर्थित अलगाववादियों का समर्थन करते हैं, ये उन देशद्रोहियों का समर्थन करते हैं जो पाकिस्तान के आदेश पर भारत के टुकड़े टुकड़े करने की बात करते हैं। हाल ही में इन्होने जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी के देशद्रोही छात्रों का समर्थन करके भारत को टुकड़े करने के अपने इरादे जता दिए थे।
शायद यही कारण है कि केन्द्र में सत्ता परिवर्तन होते ही सरकार पर चैनलों के स्वामियों की नागरिकता की जाँच करने की माँग उठनी शुरू हो गयी थी। यदि सरकार इन समस्त चैंनलों की जाँच प्रारम्भ करती है, संसद से लेकर सड़क तक प्रतिदिन विधवा-विलाप होने लगेंगे। इन आतंकवाद समर्पित पत्रकार विदेशों से शिक्षा क्यों नहीं लेते? चीन में इस्लाम पर पाबंदियाँ, फ्रांस, अमेरिका,रूस, ब्रिटेन आदि अनेकों देश हैं, जहाँ आतंकवादी हमले होने पर पक्ष, विपक्ष एवं मीडिया सभी ने सरकार का साथ दिया और दे रहे हैं। कोई विरोध नहीं। वहां जनता देशहित में रहती है,जबकि भारत में परिस्थितियां एकदम विपरीत और यही कारण की हमारे कानून धरे के धरे रह जाते हैं।     
हाल ही में अर्नब गोस्वामी ने अपने शो न्यूज हावर डिबेट में इन प्रो पाकिस्तानी पत्रकारों की पोल खोल कर रख दी। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक बॉर्डर पर रहकर आतंकियों और पाकिस्तानी सेना से हमारी रक्षा करते हैं, वे हमारी रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं और हमारे ही पत्रकार उन्हें बलात्कारी कहकर, उन्हें अत्याचारी कहकर उनका मनोबल तोड़ने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि ये प्रो पाकिस्तानी पत्रकार आतंकियों के मरने पर रोना शुरू कर देते हैं जबकि हमारे सैनिकों के शहीद होने पर मिठाई बांटना शुरू कर देते हैं तो इन्हें प्रो पाकिस्तानी क्यों ना कहें और ऐसे लोगों पर सरकार क्यों ना कार्यवाही करे।
हालाँकि अपने शो में अर्नब गोस्वामी ने किसी पत्रकार का नाम तो नहीं लिया था लकिन समझने वालों के लिए इशारा ही काफी होता है और प्रो पाकिस्तानी पत्रकारों ने अर्नब गोस्वामी की बात को समझकर उनपर सीधा हमला शुरू कर दिया।
बता दें कि हाल ही पाकिस्तान के सबसे कुख्यात आतंकवादी और जिहाद के द्वारा भारत को बर्बाद करने का सपना देखने वाले हाफिज सईद ने NDTV चैनल की पत्रकार बरखा दत्त की जमकर तारीफ की थी और उन्हें बहुत अच्छा बताया था, उसका कारण यह था कि बरखा दत्त ने कश्मीर के आतंकवादी समर्थकों को निर्दोष दिखाकर पाकिस्तान को यूनाइटेड नेशन में भारत के खिलाफ बहुत बड़ा हथियार दे दिया था, बरखा दत्त की पत्रकारिता से पाकिस्तान और वहां के आतंकी बहुत खुश हो गए थे क्योंकि जो काम आतंकवादी नहीं कर पा रहे हैं वह काम उन्होंने केवल दो दिन में करके दिखा दिया था। इसीलिए आतंकवादी हाफिज सईद ने बरखा दत्त की जमकर तारीफ की थी।
अब बरखा दत्त ने अर्नब गोस्वामी पर सीधा हमला कर दिया है और ट्विटर पर उनके खिलाफ ट्वीट पर ट्वीट किये जा रही हैं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी उनके ट्वीट को रि-ट्वीट किये जा रहे हैं, अरविन्द केजरीवाल के अलावा सागरिका घोष और राजदीप सरदेसाई ने भी अर्नब गोस्वामी के खिलाफ सीधा हमला बोल दिया है, वैसे तो अर्नब गोस्वामी अकेले दिखाई पड़ रहे हैं लेकिन देश के करोड़ों भारतीय उनके साथ हैं, उनके शो ने TRP में सभी चैनलों को पीछे कर दिया है, शायद इसीलिए प्रो पाकिस्तानी पत्रकार बौखलाए हुए हैं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...